World Updates: पाकिस्तान में मुहर्रम को लेकर सरकार अलर्ट, गाजा में इस्राइली हमले में 16 की मौत, 50 घायल
World Updates: यूक्रेन ने रूस में युद्ध सामग्री डिपो पर किए ड्रोन हमले, गाजा: इस्राइली हमले में 16 की मौत, 50 से अधिक लोग घायल, श्रीलंका: विक्रमसिंघे इस बार निर्दलीय लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव, मुहर्रम को लेकर शहबाज सरकार अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे के एक नर्सिंग होम में रविवार सुबह आग लग गई। धुएं में दम घुटने से सात बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद एकमात्र देखभाल करता बच गया।
एक अधिकारी के अनुसार, ट्रेइन्टा वाई ट्रेस शहर में छह कमरों की सुविधा वाले नर्सिंग होम में आग लगी, जिसमें 10 बुजुर्ग (आठ महिलाएं और दो पुरुष) भर्ती थे। सूचना के बाद जब अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे तो मुख्य प्रवेश द्वार बंद मिला। जब वह अंदर पहुंचे तो देखा कि लिविंग रूम में आग लगी थी और पूरे कमरे में धुआं फैला था। धुएं से दम घुटने से मौके पर ही सात लोगों की मौत हो चुकी थी। अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने 20 वर्षीय केयरटेकर को गैरेज से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
यूक्रेन ने रूस में युद्ध सामग्री डिपो पर किए ड्रोन हमले
यूक्रेनी ने शनिवार रात रूस के भीतरी क्षेत्र में स्थित एक युद्ध सामग्री डिपो पर ड्रोन हमले किए। इसके साथ ही यूक्रेन की तरफ से भविष्य में ऐसे रूसी हथियार डिपो पर हमले तेज होने की आशंका बढ़ गई है। सूत्रों ने बताया 9,000 वर्ग मीटर का गोला-बारूद भंडारण केंद्र रूसी क्षेत्र वोरोनिश में स्थित था। रूस ने डिपो में सतह से सतह व सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, टैंक व तोपों के गोले रखे हुए थे। डिपो में मलबा गिरने के बाद विस्फोट हो गया।
श्रीलंका: विक्रमसिंघे इस बार निर्दलीय लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे इस बार बतौर निर्दलीय उम्मीदवार राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमाएंगे। न्यूज फर्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड नेशनल पार्टी के उपाध्यक्ष रूवान विजयवर्धने ने कहा, केवल एक नेता के पास श्रीलंका के आर्थिक संकट को हल करने का ज्ञान है और वह हैं-रानिल विक्रमसिंघे। उन्होंने अपने कार्यों सेे साबित किया है।
मंगल की तर्ज पर बने घर में 4 वैज्ञानिकों ने बिताए 378 दिन
मंगल ग्रह पर इंसानों को बसाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। अगर सब कुछ सही रहा तो अगले सात साल यानी 2030 तक वहां पर इंसानों को भेजा जाएगा। मंगल ग्रह पर इंसान कैसे रह पाएंगे, इसी को लेकर एक ट्रायल किया गया था। इसके लिए नासा ने चार लोगों को चुना था, जिसमें कनाडाई जीवविज्ञानी केली हेस्टन भी शामिल थीं। चारों वैज्ञानिक एक साल तक इंसानी संपर्क से दूर रहकर वापस लौट आए हैं। बता दें कि नासा मंगल ग्रह पर मानव अन्वेषण की तैयारी कर रहा है। इसी के लिए ह्यूस्टन में एक खास कमरा बनाया गया था।
महिला से मारपीट में पापुआ न्यू गिनी के पेट्रोलियम मंत्री गिरफ्तार
सिडनी पुलिस ने पापुआ न्यू गिनी की सरकार के पेट्रालियम मंत्री जिमी मालाडिना को गिरफ्तार किया है। उन पर घरेलू विवाद का आरोप लगाया गया। हालांकि उन्हें जमानत दे दी गई है, लेकिन अगले बृहस्पतिवार को अदालत में पेश होने को कहा गया है। गिनी को सुबह बोंडी में घरेलू हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सुबह करीब 10 बजे बोंडी के इंपीरियल एवेन्यू स्थित एक पते पर पुलिस को बुलाया गया था।
गाजा: इस्राइली हमले में 16 की मौत, 50 से अधिक लोग घायल
युद्धग्रस्त गाजा में एक स्कूल पर हुए इस्राइली हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि स्कूल में विस्थापित फलस्तीनी परिवार आश्रय लिए हुए थे। उधर, इस्राइली सेना का दावा है कि उसने आतंकियों को निशाना बनाया था, जो छुपने के ठिकाने के रूप में क्षेत्र का इस्तेमाल कर रहे थे। इस्राइली हमले के बाद अल-नूसरत में स्कूल के पास मौजूद अयमान अल-अतुनेह ने कहा कि मृतकों में बच्चों भी शामिल हैं। हमने बच्चों के शव देखे, जो टुकड़े-टुकड़े हो गए थे।
ईरान-पाकिस्तान ने 12 हजार अफगान शरणार्थियों को निकाला
पिछले चार दिनों में ईरान व पाकिस्तान ने लगभग 12 हजार और अफगानी शरणार्थियों को वापस उसके देश भेज दिया है। खामा प्रेस ने तालिबान के नेतृत्व वाले शरणार्थी व प्रत्यावर्तन मंत्रालय का हवाला देते हुए कहा कि 3 से 6 जुलाई के बीच 11,997 अफगान शरणार्थियों को पाकिस्तान और ईरान की सरकारों ने निर्वासित कर दिया है। ये सभी तोरघुंडी, स्पिन बोल्डक, इस्लाम कला-हेरात और अब्रेशिम-निमरुज की सीमाओं से अफगानिस्तान प्रवेश कर चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं के बावजूद मानवीय संकट के बीच दोनों देशों से अफगान शरणार्थियों की जबरन वापसी जारी है।
पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने सोमवार को मुहर्रम पर्व के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे देश में सेना तैनात करने का फैसला किया है। बता दें कि पर्व के दौरान शिया रैलियों पर आतंकवादी समूहों की तरफ से हमले की आशंका है। जानकारी के मुताबिक आंतरिक मंत्रालय ने प्रांतों के अनुरोध के बाद नियमित सेना की टुकड़ियों को तैनात करने का फैसला किया है। मंत्रालय की तरफ से जारी एक अधिसूचना के अनुसार, सेना की तैनाती का विवरण, जो अनिश्चित काल के लिए लागू किया जाएगा। वहीं सेना के तैनाती की वापसी की तारीख सभी हितधारकों के बीच आपसी परामर्श के बाद तय की जाएगी। दरअसल इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम सोमवार से शुरू हो गया है, इस महीने के पहले 10 दिनों में शिया मुसलमान इस्लाम के पैगंबर के पोते हुसैन इब्न अली की शहादत की याद में रैलियां निकालते हैं।
अग्रणी एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल ने यूनिवर्सिटी ऑफ वॉल्वरहैम्पटन के चांसलर के रूप में अपने बेटे आकाश पॉल को बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में सेवाओं के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है। ब्रिटेन में मौजूद कैपारो ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के 93 वर्षीय संस्थापक ने इस दौरान कहा कि उनके बेटे को यह सम्मान पिछले कई सालों से कंपनी के भविष्य निर्माण, विशेष रूप से भारत में इसके निवेश और हितों के प्रति उनके समर्पण को मान्यता देते हुए दिया गया है। इस दौरान उन्होंने यूके, यूरोप, यूएसए और भारत में कैपारो की विकास रणनीति को आगे बढ़ाया। वहीं अपने स्वीकृति भाषण में, आकाश पॉल ने कहा कि वह सम्मान प्राप्त करने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।