Ram Mandir: मॉरिशस में निकली रैली, तो कही जले दीयें, जानिए दुनियाभर में कैसे मना 'रामोत्सव'
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जहां देशभर में खासा उत्साह है। वहीं दुनियाभर के देशों में बने मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना, सुंदरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
विस्तार
#WATCH | Ram Janmabhoomi Sthapna Samiti, Trinidad and Tobago in association with Overseas Friends of Ram Mandir and the Indian diaspora celebrate ahead of the Pran Prathishtha in Ayodhya. pic.twitter.com/jiEZmyUYyp
— ANI (@ANI) January 22, 2024विज्ञापन
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर लोगों को बांटे गए लड्डू
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विदेशों में भी धूम है। दुनियाभर के देशों में भी मंदिर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा है। अमेरिका में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर के सदस्यों ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लोगों को लड्डू बांटे गए। संस्था के सदस्य प्रेम भंडारी ने कहा कि अमेरिका में भी इस कार्यक्रम को लेकर लोग उत्साहित हैं। दुनियाभर के लोग ने पीएम मोदी की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हम अपने जीवनकाल में इस दिव्य दिन के साक्षी बनेंगे। गौरतलब है कि अमेरिका के कई स्थानों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर से बोस्टन तक, वाशिंगटन, डीसी, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर न्यूजीलैंड की मंत्री मेलिसा ली एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के भारतीय प्रवासियों को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के जश्न के लिए शुभकामनाएं देती हूं। राम मंदिर के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी और भारत के लोगों को बधाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के काम और ममंदिर के पुनर्जीवित करने की उनके दृढ़ संकल्प का नतीजा है। पीएम मोदी भारत को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी का दुनियाभर में सम्मान किया जाता है, वह लगातार भारत के लोगों के भले के लिए काम कर रहे हैं।
#WATCH | On Pran Pratishtha ceremony, New Zealand Minister for Ethnic Communities, Melissa Lee says "I wish the Indian diaspora around the world for the celebration of the inauguration of Ram Mandir in Ayodhya. Congratulations to PM Modi and the people of Bharat on the… pic.twitter.com/zAGR9vSHuH
— ANI (@ANI) January 21, 2024
न्यूजीलैंड भी राममय होता दिखाई दिया। न्यूजीलैंड के मंत्री डेविड सीमोर ने जय श्री राम के नारे लगाए। उन्होंने पूरे भारत को राम मंदिर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में आखिरकार मंदिर का निर्माण किया गया, जो हजारों साल तक रहेगा। जब मैं भारत का दौरा करूंगा तो राम मंदिर जरूर जाऊंगा।
#WATCH | On Pran Pratishtha ceremony, New Zealand Minister for Regulation, David Seymour says "Jai Shree Ram...I want to congratulate everyone in India including PM Modi for his leadership that has made this construction (Ram Temple) possible after 500 years, ready to last… pic.twitter.com/hRPE3cANzn
— ANI (@ANI) January 21, 2024
पेरिस में राम भक्तों की रैली
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पेरिस में राम भक्तों ने रैली निकाली। पेरिस के इलाकों से होते हुए शाम को एफिल टावर यह रैली पहुंची। खास बात है कि रैली निकलने से पहले यज्ञ किया गया।
मॉरिशस की जनसंख्या की 48 प्रतिशत आबादी हिंदू है। रामलला के विराजमान के कार्यक्रम को लेकर मॉरिशस में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान मॉरिशस के मंदिरों में दीये जलाए गए। इस दौरान मंदिर में सुंदरकांड और राम जाप का आयोजन किया गया है। वहीं मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने पत्नी संग मंदिर में दीप जलाएं। उन्होंने कहा- आईये मिलकर अयोध्या में राम की वापसी का जश्न मनाते हैं।
This is not any Indian city but Mauritius.#ShriRamYatra 🔥 pic.twitter.com/PEPsuktnVg
— Mr Sinha (@MrSinha_) January 22, 2024
वहीं ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भी राम भक्तों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रैली का आयोजन किया। वेस्ट लंदन से होते हुए यह यात्रा ईस्ट लंदन पहुंची। इसके अलावा आज 100 जगहों पर रामलला प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ।
कनाडा के ओंटारियो राज्य के ब्रॉम्पटन और ओकविल में 22 जनवरी को राम मंदिर डे घोषित किया गया। ब्रॉम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में लोग ने भारत और भगवान राम के झंडों के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। ब्रॉम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने कहा कि हिंदुओं के सदियों पुराना सपना आखिरकार राम मंदिर के जरिए पूरा हो गया है।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर दुनियाभर में खासा उत्साह देखा गया। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी इस कार्यक्रम को लेकर खुशी दिखी। नेपाल स्थित जानकी मंदिर में हजारों लोगों ने साथ में दीपक जलाए। लोगों ने कहा कि ये हमारे लिए गौरव का क्षण है। हमें खुशी हो रही है कि हम इस पल के साक्षी बने हैं।