फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world updates news in hindi Israel Hamas Egypt US CIA uk pakistan MEA S Jaishankar asia Europe

World Updates: ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी सुरक्षा, भारतवंशी सोनाली बनीं यूएसएड की प्रशासक सहायक

Wed, 14 Feb 2024 07:10 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 14 Feb 2024 07:10 AM IST
सार

न्यूयॉर्क की परिवहन व्यवस्था संभालेंगी मीरा जोशी : न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने  भारतवंशी मीरा जोशी को मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एमटीए) के बोर्ड सदस्य के तौर पर नामित किया गया है।

विज्ञापन
world updates news in hindi Israel Hamas Egypt US CIA uk pakistan MEA S Jaishankar asia Europe
बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर गाजा में युद्ध विराम के लिए दबाव लगातार बढ़ रहा है। बाइडन ने इस मुद्दे पर बातचीत के लिए अब सीआईए निदेशक विलियम बर्न्स को मिस्र भेजा है। पिछले सप्ताह अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अरब और मिस्र की यात्रा पर गए थे। वहीं, अमेरिका पहुंचे जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला से द्विपक्षीय वार्ता के बाद बाइडन ने कहा, अमेरिका 6 सप्ताह के लिए युद्ध विराम का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन


मिस्र की तरफ से 40 वर्ष पुराने शांति समझौते को खत्म करने की चेतावनी व बाइडन की सख्त हिदायत के बावजूद इस्राइल गाजा के राफा पर हमले कर रहा है। हमलों में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। राफा पर हमलों  से करीब 23 लाख फलस्तीनियों के लिए बचने-छिपने की कोई जगह नहीं बची है। पड़ोसी मिस्र ने भी अपनी सीमा फलस्तीनियों के लिए खोलने से मना करते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही, फलस्तीनियों को चेताया है कि अगर वे मिस्र में घुसेंगे, तो गोली मार दी जाएगी।
विज्ञापन


युद्ध से पीछे हटेगा हिज्बुल्ला
फ्रांस ने लेबनान और बेरूत के सामने एक लिखित समझौता रखा है, जिसके तहत लेबनान-इस्राइल की सीमा पर तैनात हिज्बुल्ला की इकाइयों को हटाया जाएगा। ईरान समर्थित हिज्बुल्ला फिलहाल गाजा में जारी कार्रवाई के खिलाफ इस्राइल पर हमले कर रहा है। इसकी वजह से गाजा में जारी संघर्ष के बड़े युद्ध में तब्दील होने की आशंकाए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतवंशी सोनाली बनीं यूएसएड की प्रशासक सहायक
भारतवंशी सोनाली कोर्डे को यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएड) के ब्यूरो फॉर ह्यूमैनिटेरियन असिस्टेंस (बीएचए) का प्रशासक सहायक नियुक्त किया गया है। अमेरिकी सरकार का यह संगठन अंतरराष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया के साथ ही वैश्विक खतरों और मानवीय जरूरतों की निगरानी करता है।

न्यूयॉर्क की परिवहन व्यवस्था संभालेंगी मीरा जोशी : न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने  भारतवंशी मीरा जोशी को मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एमटीए) के बोर्ड सदस्य के तौर पर नामित किया गया है।

संसद हमला मामले में ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी सुरक्षा
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 के नतीजों के बाद अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर हुए हमले के मामले में सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा मांगी है। सोमवार को ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उनके खिलाफ चलाए जा रहे कैपिटल हिंसा और 2020 के नतीजे पलटने के आरोप संबंधी मामलों से छूट दी जाए, क्योंकि ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिकी राष्ट्रपति पद समाप्त हो जाएगा। इस वर्ष के राष्ट्रपति चुनावों के लिए ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार बने हुए हैं।

सुरक्षा चिंताओं के बाद भी बाइडन ने टिकटॉक पर खोला खाता
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने ही प्रशासन की तरफ से सुरक्षा संबंधी चिंताएं जाहिर किए जाने के बाद भी टिकटॉक पर खाता खोला है। अपने चुनावी अभियान को धार देने के लिए बाइडन टिकटॉक के जरिये युवा वोटरों से जुड़ना चाहते हैं। हालांकि, उनके ही प्रशासन ने पूरे देश के नागरिकों को टिकटॉक के खिलाफ गंभीर चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि चीनी एप अमेरिकी लोगों निजी डाटा चीन भेजती है, जो उनकी निजता के लिए खतरा हो सकता है। इसके अलावा यह डाटा चीनी सेना के लिए भी उपलब्ध है।

भारतीय मूल के दो लोगों पर वीजा धोखाधड़ी की साजिश का आरोप
भारतीय मूल के रामभाई पटेल व बलविंदर सिंह पर वीजा धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों ने कई अवैध प्रवासियों को यू गैर-आव्रजन वीजा दिलाने के लिए यह साजिश रची। साजिश के तहत दोनों ने कुछ और लोगों के साथ मिलकर मार्च 2023 में बोस्टन और मेसाचुसेट्स में नौ से ज्यादा शराब व फास्ट फूड दुकानों पर सशस्त्र डकैती का नाटक किया, ताकि वहां काम करने वाले लोग खुद को हिंसक अपराध से पीड़ित बताकर यू वीजा हासिल कर सकें। वीजा धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप साबित होने पर दोनों को पांच साल कैद और 2,50,000 अमेरिकी डॉलर जुर्माने की सजा मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed