फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates neighboring countries of india pakistan china us uk australia middle east countries

World Update: अमेरिका में भारतीय मूल के लड़के को 51 महीने की जेल, बुजुर्ग महिला को लगाया 1,50,000 डॉलर का चूना

Thu, 15 Feb 2024 05:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 15 Feb 2024 05:22 PM IST
सार

भारतीय मूल के लड़के की पहचान सुखदेव वैद्य के तौर पर की गई है। उसे पिछले साल दिसंबर में दोषी ठहराया गया था। आरोपी ने अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर हैकिंग के जरिए महिला को निशाना बनाया था और उनसे 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी की।

विज्ञापन
World Updates neighboring countries of india pakistan china us uk australia middle east countries
बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेरिका में एक 24 वर्षीय भारतीय मूल के लड़के को अमेरिकी महिला के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में 51 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। दरअसल, लड़के ने महिला को कंप्यूटर हैकिंग के जरिए 150,000 अमेरिकी डॉलर का चूना लगाया था।
विज्ञापन


भारतीय मूल के लड़के की पहचान सुखदेव वैद्य के तौर पर की गई है। उसे पिछले साल दिसंबर में दोषी ठहराया गया था। उसने अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर हैकिंग के जरिए महिला को निशाना बनाया था और उनसे 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी की। 
विज्ञापन


बुधवार को अदालत ने बताया कि कस्टडी से रिहा होने के बाद आरोपी को निर्वासन के लिए ब्यूरो ऑफ कस्टम और इमीग्रेशन इंफोर्समेंट के पास भेजा जाएगा। अदालत ने आरोपी को मुआवजे के तौर पर 1,236,470 अमेरिकी डॉलर देने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सरकार ने आरोप लगाया कि भारत की तरफ से एक बड़ा उद्यम अमेरिकी बुजुर्गों को निशाना बना रहा है। उनसे अबतक 1,236,470 अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी की गई है। इस धोखाधड़ी का पता चलने पर एफबीआई ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी सुखदेव वैद्य को गिरफ्तार किया था।

बलूचिस्तान में दोबारा मतगणना के दौरान दो राजनीतिक गुटों के बीच झड़प

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक निर्वाचन क्षेत्र में दोबारा मतगणना के दौरान दो राजनीतिक दलों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। 

निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर बलूचिस्तान आवामी पार्टी (बीएपी) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के समर्थकों के बीच झड़प हुई। आठ फरवरी को हुए चुनाव में बीएपी को मुहम्मद सालेह भूटानी ने अनौपचारिक नतीजे घोषित होने के बाद जीत का दावा किया था लेकिन पीपीपी के अली हसन जहरी ने दोबारा मतगणना कराने की मांग की थी। इसके बाद पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने दोबारामतगणना कराने का आदेश दिया था।

अलाबामा में एक ग्राहक ने मोटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी

अमेरिका के अलाबामा में एक ग्राहक ने 76वर्षीय भारतीय मूल के मोटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रवीण रावजीभाई पटेल के तौर पर की गई है, जिन्हें पिछले हफ्ते ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

शेफील्ड पुलिस प्रमुख रिक्की टेरी के अनुसार, आरोपी विलियम जेरेमी गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब घटी जब आरोपी कमरा देखने के लिए आया था। तभी उसने बंदूक निकालकर मोटल मालिक को गोली मार दी। इस घटना के तुरंत बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना के दौरान वहां मौजूद एक नाई ने बताया कि उसने तीन बार गोली चलने की आवाज सुनी। उसे इस घटना पर यकीन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed