फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Japan earthquake no tsunami warning Tunisia boat capsize Russia Ukraine West Asia UN polity news

World News: रूस ने 12 घंटे में मार गिराए यूक्रेन के 250 ड्रोन; जापान में मध्यम तीव्रता का भूकंप, 30 लोग घायल

Sun, 23 Aug 2026 03:20 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 23 Aug 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
World Updates Japan earthquake no tsunami warning Tunisia boat capsize Russia Ukraine West Asia UN polity news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

जापान के पूर्वी सहित तोक्यो क्षेत्र में रविवार तड़के मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 37 लोग घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर लोगों को मामूली चोटें आईं। भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.9 थी और इसका केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रांत में 70 किलोमीटर की गहराई में था। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने इसकी तीव्रता 5.8 बताई है।

विज्ञापन


प्रांतीय अधिकारियों और अग्नि एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, क्षेत्र के पांच प्रांतों में कम से कम 37 लोग घायल हुए। इनमें तोक्यो में 15, सैतामा में नौ, कानागावा में आठ, चिबा में चार और इबाराकी में एक व्यक्ति घायल हुआ। अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर लोग भूकंप के दौरान नींद में थे और घबराकर बिस्तर से उठने के दौरान गिर गए या फर्नीचर और दरवाजों से टकरा गए। योमिउरी अखबार के मुताबिक, कानागावा प्रांत के योकोहामा में करीब 80 वर्ष की एक महिला बिस्तर से गिर गई और उसके कूल्हे में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


रूस ने 12 घंटे में मार गिराए यूक्रेन के 250 ड्रोन,
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने 12 घंटों के भीतर यूक्रेन के 250 ड्रोन को नष्ट कर दिया। मंत्रालय के अनुसार, शनिवार सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे (मॉस्को समय) के बीच रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने मॉस्को समेत 19 इलाकों में 250 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग ड्रोन मार गिराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में मॉस्को क्षेत्र की ओर उड़ान भरने वाले ड्रोन की संख्या 2,600 से अधिक रही है। उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर ड्रोन शहर से दूर बाहरी इलाकों में ही वायु रक्षा प्रणालियों की ओर से निष्क्रिय कर दिए गए।

मेयर के अनुसार, मॉस्को की ओर आते समय कुल 493 ड्रोन नष्ट किए गए। इससे पहले शुक्रवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि रूसी सेना ने पिछले एक सप्ताह में 11 बस्तियों पर कब्जा किया और यूक्रेनी सेना के खिलाफ एक बड़े और नौ सामूहिक हमले किए। मंत्रालय के मुताबिक, ये 11 बस्तियां खारकीव, डोनबास और जापोरिज्जिया क्षेत्रों में स्थित हैं।

रूसी हमलों का निशाना यूक्रेन के रक्षा उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठान, लॉजिस्टिक्स हब, ऊर्जा और परिवहन ढांचा, जमीनी रोबोटिक सिस्टम बनाने वाली इकाइयां, ड्रोन निर्माण केंद्र और उनसे जुड़े अन्य संयंत्र थे। मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल लॉन्चिंग ठिकानों, गोला-बारूद और ईंधन भंडार, आपूर्ति केंद्रों तथा यूक्रेनी सैनिकों और विदेशी लड़ाकों के अस्थायी ठिकानों पर भी हमले किए गए।

जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं
जापान के पूर्वी हिस्से में रविवार तड़के 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इससे टोक्यो क्षेत्र भी हिल उठा। हालांकि, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रांत में जमीन से 70 किलोमीटर की गहराई में था। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण संस्था ने इसकी तीव्रता 5.8 आंकी। किसी नुकसान या घायल होने की सूचना नहीं है। बीते महीने क्यूशू द्वीप के कुमामोतो क्षेत्र में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप में 38 लोगों की मौत और 364 घायल हुए थे। 1,500 से ज्यादा इमारतें ध्वस्त और 20,000 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई थीं।

ट्रंप की 75 देशों के वीजा रोक की नीति कोर्ट से हुई खारिज
अमेरिका के न्यूयार्क में एक फेडरल जज ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसके तहत 75 देशों के नागरिकों के वीजा आवेदनों की प्रक्रिया पर रोक लगाई गई थी। इन देशों में अफगानिस्तान, ईरान, रूस और सोमालिया जैसे देश शामिल थे। इन्हें ट्रंप प्रशासन सार्वजनिक सहायता यानी सरकारी मदद पर निर्भर मानता था। बाइडेन प्रशासन की ओर से नियुक्त यूएस डिस्ट्रिक्ट जज जैनेट वर्गास ने इस नीति को कानून के खिलाफ और अधिकारों से बाहर बताया है। जज ने कहा कि सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर यह कदम उठाया।

बुजुर्ग अमेरिकी नागरिकों से 71.77 करोड़ की ठगी में भारतीय गिरफ्तार
अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर 71.77 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में गुजरात मूल के भारतीय को कनाडा के टोरंटो से गिरफ्तार किया गया। अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया कि, न्यूजर्सी में रहने वाला जय सुनील भारती (21) मुकदमे की पहली सुनवाई में रिहाई के बाद पीस ब्रिज के रास्ते कनाडा भाग गया। उसने टोरंटो से दोहा, कतर फरार होने के लिए टिकट बुक कराई थी। अमेरिकी प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर उसे 20 अगस्त को टोरंटो के पियर्सन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कनाडाई अधिकारियों ने पकड़ा। गोस्वामी पर वायर फ्रॉड, वायर फ्रॉड की साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त होने जैसे आरोप हैं। 

कैलिफोर्निया में 8 नवंबर को  दिवाली डे, मनेगा खास जश्न
कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा ने आठ नवंबर को दिवाली दिवस के रूप में मान्यता देने वाला प्रस्ताव पारित किया। इसके साथ ही राज्य के लोगों से इस खास जश्न में शामिल होने की अपील भी की। यह प्रस्ताव विधानसभा सदस्यों दर्शना पटेल और ऐश कालरा ने बृहस्पतिवार को पेश किया। इसमें कैलिफोर्निया और दुनिया भर में रहने वाले भारतीय अमेरिकियों और भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए गहरा सम्मान व्यक्त किया गया है। प्रस्ताव में दिवाली को भारतीय-अमेरिकियों और दक्षिण एशियाई अमेरिकियों के लिए बेहद अहम त्योहार बताते हुए कहा गया कि इसे पूरे दुनियाभर में मनाया जाता है।

तिब्बत पर अपनी राजनीतिक पकड़ कस रहा चीन : रिपोर्ट
चीन तिब्बत पर अपना राजनीतिक शिकंजा लगातार कसता जा रहा है और अहम नीतिगत पदों से तिब्बती मूल के लोगों को दरकिनार कर रहा है। अमेरिका स्थित एक मानवाधिकार समूह की नई रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। इसके साथ ही समूह ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत के धर्मशाला स्थित तिब्बत की निर्वासित सरकार को मजबूत समर्थन देने की अपील की है। वाशिंगटन स्थित इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत की वार्षिक तिब्बती लीडरशिप रिपोर्ट के अनुसार, चीन तिब्बत में जबरन समावेशन की नीतियां लागू कर रहा है।

इटली जा रहे प्रवासियों की नाव ट्यूनिशिया में पलटी, कई लापता
उत्तरी अफ्रीकी देश ट्यूनिशिया में प्रवासियों से भरी नाव पलटने से कई लोग लापता हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक हादसा दक्षिणी ट्यूनीशिया के तट पर हुआ, जहां प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद 12 लोग लापता हैं। राष्ट्रीय गार्ड के अनुसार, नाव में करीब 15 लोग सवार थे और वह गुरुवार तड़के जरजिस और बेन गुएरदाने के बीच से रवाना हुई थी। शनिवार को एक व्यावसायिक जहाज ने लाइफ जैकेट पहने एकमात्र जीवित व्यक्ति को बचाया। उसके बाद हेलीकॉप्टर और तटरक्षक नौकाओं की मदद से लापता लोगों की तलाश शुरू की गई। अधिकारियों ने दो शव बरामद कर उन्हें जेरबा द्वीप के अस्पताल भेज दिया। माना जा रहा है कि प्रवासी भूमध्यसागर पार कर इटली पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। ट्यूनीशिया का जरजिस लंबे समय से यूरोप जाने वाले प्रवासियों का प्रमुख प्रस्थान स्थल रहा है। यूरोपीय संघ के साथ 2023 के समझौते के बाद प्रवासन में कमी आई है, लेकिन समुद्री रास्ते की खतरनाक यात्राएं अब भी जारी हैं।

इंग्लैंड : अजगर को हुआ कैंसर इंसानों की तरह हुई कीमोथैरेपी
ब्रिटेन के चेस्टर चिड़ियाघर में मौजूद 23 वर्षीय रेटिकुलेटेड अजगर दुनिया का पहला अजगर बन गया है जिसे मनुष्यों के लिए अभिप्रेत उपचार पद्धति का उपयोग करके कैंसर से ठीक किया गया है। लगभग 4.5 मीटर लंबी जालीदार अजगर, जोडी फोस्टर, के जबड़े में एक घातक ट्यूमर का पता चला था जो हड्डी तक फैल गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed