फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Japan Birth Rate West Asia Russia Ukraine Nepal China Bangladesh PAK Politics Crime hindi news

World: पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान धमाका, सात की मौत, 18 घायल; चीन में अपार्टमेंट में भीषण आग, छह हताहत

Sun, 02 Aug 2026 08:23 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 02 Aug 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
World Updates Japan Birth Rate West Asia Russia Ukraine Nepal China Bangladesh PAK Politics Crime hindi news
दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को शांति रैली के दौरान हुए विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका स्वात जिले के कबाल कस्बे में उस समय हुआ, जब स्वात पीस रैली चल रही थी। रैली में शामिल लोग क्षेत्र में शांति बहाल करने की मांग कर रहे थे और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की अपील कर रहे थे।

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह आत्मघाती हमला हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस धमाके के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



अफगानिस्तान की सीमा पर हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम
अफगान सुरक्षा बलों ने पूर्वी नंगरहार प्रांत में हथियार तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है और अलग-अलग तरह की 24 असॉल्ट राइफलें बरामद की हैं। प्रांतीय सरकार ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि ये हथियार पड़ोसी मुल्क से चोरी-छिपे लाए जा रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग पर इसकी बरामदगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने सुरक्षा बलों के हवाले से बताया कि हथियार एक गाड़ी के अंदर छिपाए गए थे। अधिकारियों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि इस घटना के सिलसिले में किसी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया या नहीं। यह ऑपरेशन अफगान सरकार के उस बड़े अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत सुरक्षा बल आम लोगों के पास किसी भी तरह के गोला-बारूद की मौजूदगी पर नकेल कसते हैं और बॉर्डर इलाकों के जरिए हथियारों की तस्करी को रोकते हैं।

पहली बार नहीं है कि अफगान बॉर्डर पर इस तरह की बरामदगी हुई हो। इससे पहले 29 जुलाई को, पुलिस ने अफगानिस्तान के पूर्वी लगमान प्रांत में गैर-कानूनी तरीके से हथियार रखने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया था और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए थे।

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस यूसुफजई ने इस बारे में पूरी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि दोनों लोगों को दौलत शाह जिले में गिरफ्तार किया गया और उनके पास से पांच कलाश्निकोव असॉल्ट राइफल, तीन हैंड ग्रेनेड और सैकड़ों गोलियां और प्रोजेक्टाइल समेत काफी हथियार मिले। उन्होंने कहा था कि पुलिस किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने और इलाके में बिना इजाजत हथियार रखने या ले जाने की अनुमति नहीं देती। इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है।

जापान में घटी मूल जापानी नागरिकों की संख्या
जापान में रहने वाले मूल जापानी नागरिकों की संख्या 42 वर्षों में पहली बार 12 करोड़ से नीचे आ गई है। देश लगातार घटती जन्मदर, तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी और श्रमिकों की कमी जैसी गंभीर जनसांख्यिकीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। वहीं, विदेशी नागरिकों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जो अर्थव्यवस्था की श्रम जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जापान टाइम्स के अनुसार, जापान के आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय के ताजा आंकड़ों में बताया गया है कि एक जनवरी 2026 तक देश में रहने वाले मूल जापानी नागरिकों की आबादी घटकर 11.974 करोड़ रह गई। यह पिछले वर्ष की तुलना में 0.76 प्रतिशत कम है और 1984 के बाद पहली बार यह संख्या 12 करोड़ से नीचे पहुंची है। वर्ष 2009 में आबादी के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद से जापानी नागरिकों की संख्या लगातार 17 वर्षों से घट रही है।

श्रीलंका जेल संघर्ष: एक कैदी की मौत, सात घायल
श्रीलंका की महारा जेल में कैदियों के बीच संघर्ष हुआ। पुलिस ने बताया कि इसमें एक कैदी की मौत हो गई और सात घायल हो गए। सुरक्षा बढ़ा दी गई और विशेष पुलिस बल तैनात किया गया। जुलाई की शुरुआत में नेगोंबो जेल में भी ऐसा ही संघर्ष हुआ था, जिसमें 33 लोग मारे गए थे।

कोलंबिया में पुलिस अड्डे पर हमला: ईएलएन पर आरोप, 11 अधिकारी घायल
एक अगस्त को एक पुलिस अड्डे के बाहर हुए विस्फोट में 11 अधिकारी घायल हुए और एक पुलिस कुत्ता मारा गया। सरकार ने इस हमले के लिए नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन) को दोषी ठहराया। यह हमला कुकुटा में हुआ, जो कोलंबिया-वेनेजुएला सीमा पर है। जनरल विलियम रिंकोन ने इसे 'घिनौना आतंकवादी हमला' बताया। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने जानकारी देने वाले को 60,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की पेशकश की। नए राष्ट्रपति एबेलार्डो दे ला एस्प्रीला शांति वार्ता रद्द करने का वादा कर चुके हैं। ईएलएन दशकों से कोलंबिया सरकार से लड़ रहा है।

चीन में अपार्टमेंट में भीषण आग; चार की मौत, दो घायल
चीन के हुनान प्रांत की राजधानी चांग्शा में एक ऊंची रिहायशी इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय अग्निशमन विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 3:54 बजे अपार्टमेंट में आग लगी। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों का इलाज जारी है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed