{"_id":"6a0a2ec5bb0bf61ae0064db4","slug":"world-updates-idaho-air-show-planes-collided-iran-us-west-asia-un-bangladesh-nepal-china-russia-ukraine-news-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Updates: वियतनाम पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा ईरान का संशोधित प्रस्ताव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World Updates: वियतनाम पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा ईरान का संशोधित प्रस्ताव
Mon, 18 May 2026 02:40 AM IST
Jyoti Bhaskar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Mon, 18 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को वियतनाम और दक्षिण कोरिया के चार दिनी दौरे पर रवाना होकर दोपहर तक हनोई पहुंचे। उन्होंने भारत के हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक और रक्षा साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित अपने दो देशों के दौरे के वियतनाम चरण की शुरुआत की। इस दौरे का उद्देश्य सैन्य उपकरणों के संयुक्त उत्पादन सहित रणनीतिक रक्षा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों का पता लगाना है। राजनाथ ने कहा, दोनों एशियाई देशों की उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य रक्षा औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करना, समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना होगा। वियतनाम के बाद वे मंगलवार को तीन दिनी दौरे पर दक्षिण कोरिया के लिए रवाना होंगे। हनोई में वियतनाम पीपुल्स आर्मी के उप चीफ ऑफ जनरल स्टाफ ने राजनाथ का स्वागत किया।
पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा ईरान का संशोधित प्रस्ताव
पश्चिम एशिया में युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के बीच अमेरिका शांति वार्ता के दौरान ईरान पर लगे कच्चे तेल के प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाने के लिए तैयार हो गया है। ईरानी वार्ता दल के करीबी सूत्रों के अनुसार, अमेरिका ने अंतिम समझौता होने तक इन प्रतिबंधों को निलंबित करने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, ईरान ने साफ किया है कि अमेरिका को प्रतिबद्धताओं के तहत प्रतिबंधों को पूरी तरह हटाना होगा। मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान ने अमेरिका को ईरान का संशोधित प्रस्ताव सौंपा है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने भी पुष्टि की कि पाकिस्तान के जरिये प्रस्ताव अमेरिका तक पहुंचाया गया है। युद्धविराम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जीवनरक्षक प्रणाली पर बताया है। अमेरिका जहां ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बंद करने की मांग कर रहा है, वहीं ईरान मुआवजे और नाकाबंदी हटाने पर अड़ा है। इस बीच, सऊदी अरब पर ईरान के हमलों के बाद पाकिस्तान ने द्विपक्षीय रक्षा समझौते के तहत सऊदी अरब में 8,000 सैनिक, लड़ाकू विमानों की एक स्क्वाड्रन और हवाई रक्षा प्रणाली तैनात की है। सरकारी स्रोतों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया, इसका मकसद सऊदी अरब पर भविष्य में किसी भी हमले की स्थिति में उसकी सेना को मजबूत सैन्य सहयोग देना है।
इंसाफ के लिए UK पहुंचा हर्षिता ब्रेला का परिवार
दिल्ली की हर्षिता ब्रेला (24) के परिवार ने ब्रिटेन पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। नवंबर 2024 में हर्षिता का शव इल्फर्ड में एक कार की डिक्की में मिला था। पति और मुख्य आरोपी पंकज लांबा हत्या के बाद से ही फरार है। हर्षिता के पिता सतबीर सिंह, मां सुदेश कुमारी और बहन सोनिया डबास कोर्बी उसके घर पहुंचे, जहां उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। सोनिया ने कहा, वे हर कीमत पर न्याय चाहते हैं ताकि फिर किसी और बेटी के साथ ऐसी त्रासदी न हो।
विज्ञापन
पाकिस्तान में बहाल किए जाएंगे सड़कों के पुराने नाम
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने लाहौर की कई सड़कों और गलियों के पुराने नाम बहाल करने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसका मकसद शहर की विभाजन से पहले की ऐतिहासिक विरासत को फिर से जीवित करना बताया गया है। एक सरकारी अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री मरियम नवाज की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। इसमें लाहौर और आसपास के क्षेत्रों की कई सड़कों के पुराने और ऐतिहासिक नाम वापस बहाल करने की योजना को मंजूरी दी गई। सरकार का कहना है कि यह फैसला शहर की सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए लिया गया है। इस पहल का नेतृत्व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कर रहे हैं, जो लाहौर हेरिटेज एरिया रिवाइवल प्रोजेक्ट के प्रमुख भी हैं। लाहौर की कई ऐतिहासिक सड़कों जैसे क्वीन्स रोड, जेल रोड, डेविस रोड, लॉरेंस रोड, एम्प्रेस रोड, कृष्ण नगर, संत नगर, धरमपुरा, ब्रैंड्रेथ रोड, राम गली, टेंपल स्ट्रीट, लक्ष्मी चौक, जैन मंदिर रोड और अन्य के नाम पहले बदले जा चुके हैं। नवाज शरीफ ने मिंटो पार्क (ग्रेटर इकबाल पार्क) में तीन क्रिकेट मैदान और एक पारंपरिक अखाड़े को फिर से बहाल करने का भी प्रस्ताव दिया है, जिसे कई लोग एक राजनीतिक छवि सुधार की कोशिश मान रहे हैं। पहले 2015 में उनके भाई और तत्कालीन मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ के कार्यकाल में मिंटो पार्क में कई खेल मैदान और अखाड़े हटाए जाने पर काफी आलोचना हुई थी।
ईरान: नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को अस्पताल से छुट्टी मिली
ईरान की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को दो हफ्ते से अधिक समय तक अस्पताल में रहने के बाद तेहरान के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनके समर्थकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। समर्थकों ने कहा कि मोहम्मदी (54 वर्षीय) को आगे के इलाज और रोजाना फिजियोथेरेपी के लिए घर पर रहने की सलाह दी गई है। एक मई को जब वह बेहोश हो गई थीं, तब उन्हें उत्तर-पश्चिमी ईरान की जेल से तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। करीब 10 दिन बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया गया और फिर तेहरान के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनकी जांच की। मोहम्मदी को 2023 में जेल में रहते हुए नोबेल शांति पुरस्कार मिला था और अपने करियर के दौरान उन्हें कई बार जेल में रखा गया है। उनकी पिछली गिरफ्तारी दिसंबर में ईरान के मशहद शहर में हुई थी। परिवार ने कहा कि जेल में उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और गिरफ्तारी के दौरान उन्हें गंभीर रूप से पीटा भी गया था। मार्च में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और जेल में आने से पहले से ही उनके फेफड़ों में खून का थक्का बना था, जिसके लिए लगातार दवा और निगरानी की जरूरत होती है।
चीन, अमेरिका और यूएई ने दुबई से 276 ठगों को किया गिरफ्तार
चीन, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर दुबई में टेलीकॉम धोखाधड़ी के 276 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। चीनी सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने रविवार को यह जानकारी दी। तीनों देशों के बीच इस तरह का यह पहला संयुक्त ऑपरेशन है। इस कार्रवाई में धोखाधड़ी के नौ अड्डों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ये गिरोह पीड़ितों को फर्जी क्रिप्टोकरेंसी निवेश के झांसे में रखकर ठगी करते थे।

अमेरिका में एयर शो के दौरान दो विमान टकराए, बाल-बाल बचे पायलट्स
अमेरिका के पश्चिमी इडाहो में एक सैन्य अड्डे पर एयर शो के दौरान दो विमानों की टक्कर हो गई। गवाहों ने रविवार को इसकी सूचना दी, जिसके बाद आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे। माउंटेन होम एयर फ़ोर्स बेस ने बताया कि घटना के बाद बेस को बंद कर दिया गया है। एक जांच जारी है। ऑनलाइन वीडियो में विमानों के जमीन पर गिरने से पहले चार पैराशूट खुलते दिखे। यह घटना बोइज़ से करीब 80 किलोमीटर दक्षिण में हुई। 366वीं फाइटर विंग सार्वजनिक मामलों के कार्यालय ने तत्काल कोई जानकारी नहीं दी। अमेरिकी वायु सेना के थंडरबर्ड्स ने शो की अगुवाई की थी। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने दुर्घटना के समय अच्छी दृश्यता और 47 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की सूचना दी।

श्रीलंकन एयरलाइंस के भारतीय कर्मी पर 2.2 करोड़ गबन का आरोप
श्रीलंकन एयरलाइंस ने अपने चेन्नई कार्यालय में तैनात कुछ भारतीय कर्मचारियों पर 2.2 करोड़ भारतीय रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। एयरलाइन ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि यह हेरफेर इनवॉइस, भुगतान विवरण और हस्ताक्षरों में जालसाजी के जरिये किया गया। विमानन कंपनी के अनुसार, वित्त विभाग में कार्यरत इन कर्मचारियों ने एक लंबी अवधि में इस घोटाले को अंजाम दिया।

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के दौरान पांच विद्रोही मारे गए
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में सुरक्षा बलों ने पांच विद्रोहियों को मार गिराया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात खुफिया जानकारी पर बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी सज्जाद खान के अनुसार, यह कार्रवाई 10 मई को फतेह खेल क्षेत्र में एक पुलिस चौकी पर हुए हमले के बाद की गई। उस हमले में 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे, हालांकि किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली थी। मारे गए आतंकी सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमलों में शामिल थे।

ताइवान की आजादी का मतलब है कि वह चीन का हिस्सा नहींः लाई
ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने कहा कि ताइवान की आजादी का अर्थ है कि यह द्वीप न तो बीजिंग का है और न ही उसके अधीन है। केवल ताइवानी लोग ही अपने भविष्य का फैसला कर सकते हैं। लाई की ये टिप्पणियां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच बीजिंग में हुए शिखर सम्मेलन के कुछ दिनों बाद आई हैं। इस शिखर सम्मेलन ने ताइवान में द्वीप को अमेरिकी समर्थन को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

अपने एफ-35 लड़ाकू विमानों को और उन्नत करेगा अमेरिका
अमेरिका ने अपने पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर एफ-35 लाइटनिंग 2 बेड़े के लिए लगभग एक अरब डॉलर का उन्नयन कार्यक्रम शुरू किया है। यह मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक युद्ध आधुनिकीकरण और संयुक्त स्ट्राइक फाइटर के अमेरिकी सेना और अन्य विदेशी ऑपरेटरों द्वारा संचालित सैकड़ों विमानों में उन्नत युद्ध क्षमता संवर्द्धन पर केंद्रित है। लॉकहीड मार्टिन को एफ-35 लड़ाकू विमानों के 432 संशोधन किटों के उत्पादन और वितरण के लिए 99.11 करोड़ डॉलर का ठेका दिया गया है।

ट्रंप की बॉलरूम परियोजना के प्रस्ताव पर अमेरिकी सीनेट से लगी रोक
अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी की व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ाने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए बॉलरूम परियोजना के लिए एक अरब डॉलर खर्च करने के प्रस्ताव को तगड़ा झटका लगा है। सांसदों के फैसले के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था के लिए फंडिंग का यह प्रस्ताव प्रक्रियागत नियमों पर खरा नहीं उतरा है। रिपब्लिकन इसे अगले तीन वर्षों के लिए आव्रजन प्रवर्तन एजेंसियों को वित्तपोषित करने वाले एक बजट विधेयक के हिस्से के तौर पर शामिल करना चाहते थे। फैसले में कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप के ईस्ट विंग के नवीनीकरण जैसी बड़ी और जटिल परियोजना का दायरा बेहद व्यापक होने से इसे बजट विधेयक में शामिल नहीं किया जा सकता है। दरअसल, इसका इस्तेमाल रिपब्लिकन बगैर डेमोक्रेट्स के समर्थन के विधेयक पास करने के लिए कर रहे थे, क्योंकि इस विधेयक को पारित करने के लिए किसी भी डेमोक्रेटिक वोट की जरूरत नहीं होती।

भारत को अच्छा दोस्त मानता है बांग्लादेश
बांग्लादेशी राष्ट्रीय संसद के डिप्टी स्पीकर, कैसर कमाल ने कहा है कि बांग्लादेश ने हमेशा भारत को एक मित्र देश माना है, लेकिन यह दोस्ती आपसी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए। ये टिप्पणियां बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार के भारत से संबंधों के बारे में एक सवाल के बाद आई। कमाल ने कहा, दोनों ही सरकार के संसदीय स्वरूप का पालन करते हैं। अतः ऐसा न हो कि कोई एक दूसरे पर हावी हो।
ब्रह्मोस व सैन्य सहयोग पर चर्चा
राजनाथ के दौरे पर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली वार्ता में प्रमुखता से शामिल होने की उम्मीद है। दोनों पक्ष संभावित आपूर्ति समझौते पर हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे, जिस पर पहले से चर्चा जारी है। यात्रा के दूसरे चरण में दक्षिण कोरिया जाकर वह रक्षा विनिर्माण, सैन्य उद्योग सहयोग व प्रौद्योगिकी सहयोग पर प्रमुख रूप से चर्चा करेंगे।