फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Flood and landslide in Sumatra province Indonesia many missing

World Updates: सुमात्रा प्रांत में बाढ़ के कारण एक की मौत, 11 लापता; पाकिस्तान में आया 4.8 तीव्रता का भूकंप

Mon, 04 Dec 2023 12:58 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 04 Dec 2023 12:58 AM IST
सार

मीडिया से बात करते हुए खोज और बचाव दफ्तर के प्रमुख बुदियोनो ने बताया कि लापता लोगों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है, इसलिए मिट्टी को हटाने के लिए उच्च स्तरीय मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
World Updates Flood and landslide in Sumatra province Indonesia many missing
Flood in Indonesia - फोटो : Social Media

विस्तार

इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन के कारण एक की मौत हो गई तो वहीं अबतक 11 लोग गायब हो चुके हैं। प्रांत के खोज और बचाव दफ्तर के प्रमुख बुदियोनो ने बताया कि बाढ़ के कारण ऊंचे मैदानी क्षेत्र से मिट्टी और बड़े पत्थर हमबैंग हसुनडुटन रेजेंसी के सिमंनगुलंपे गांव के घरों से टकराया। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए बुदियोनो ने कहा, 'आज हमारे अधिकारियों ने एक शव बरामद किया। हम अभी भी 11 लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।' उन्होंने आगे बताया कि लापता लोगों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है, इसलिए मिट्टी को हटाने के लिए उच्च स्तरीय मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बाढ़ के कारण 50 लोगों को तुरंत अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। करीबन 12 घर बाढ़ की वजह से नष्ट हो गए, इसमें एक धार्मिक इमारत और एक स्कूल भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौर में एक सिख बुजुर्ग की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में एक 70 वर्षीय सिख व्यक्ति का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शनिवार की शाम को सरदार पृतम सिंह ने सीने में दर्द होने की शिकायत की। उन्हें तुरंत लाहौर के पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। 

इलैक्यूई बोर्ड ऑफ ट्रस्ट के अधिकारी ने बताया कि मृतक का शव वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ के हवाले कर दिया गया है। मौजूदा समय में गुरू नानाक जयंती मनाने भारत से करीबन 2,500 हिंदू पाकिस्तान में मौजूद है। 

इस घटना के कुछ दिन पहले एक भारतीय सिख परिवार के साथ लूटेरों ने पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट की। पुलिस के अनुसार कंवलजीत सिंह और उनके परिवार गुरूनानक जयंत के मौके पर पाकिस्तान आए थे। वे लाहौर के गुलबर्ग इलाके के लिबर्टी मार्केट में शॉपिंग करने गए थे। शॉपिंग से लौटते समय ही सिख परिवार के साथ लूटपाट की गई। 

पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री मोहसिन नक्वी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को 48 घंटे का समय दिया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।  

पाकिस्तान में आया 4.8 तीव्रता का भूकंप
पाकिस्तान में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी से 24 किमी की गहराई में था। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

तंजानिया में बाढ़ और भूस्खलन से 23 की मौत
अफ्रीकी देश तंजानिया में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई। जिसके कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 23 लोगों की जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मनयारा क्षेत्र में हनांग पहाड़ियों पर भूस्खलन के कारण फंसे लोगों को बचाने और मलबे से शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। मन्यारा क्षेत्र के अधिकारियों ने स्थिति को 'भयानक' बताते हुए कहा कि बारिश और बाढ़ से कई गांवों गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। एक गांव पूरी तरह से कीचड़ में डूब गया है, जिससे हताहतों की संख्या में संभावित वृद्धि का संकेत मिलता है।

अमेरिकी सेना ने हूती विद्रोहियों के ड्रोन को मार गिराया
अमेरिकी नौसेना के एक जहाज ने रविवार को हूती आतंकवादियों द्वारा नियंत्रित यमन के क्षेत्रों से अपनी तरफ आ रहे कई ड्रोन को मार गिराया। एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएसएस कार्नी ने लाल सागर में रविवार को वाणिज्यिक जहाजों पर हूती के हमलों को नाकाम कर दिया। कार्नी ने अपनी तरफ आ रहे ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया। रिपोर्ट के मुताबिक, यमन से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल लाल सागर में यूएसएस कार्नी के एक व्यापारिक जहाज के पास गिरी। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पृथ्वी हो रही बीमार, वायु प्रदूषण से हर साल 70 लाख मौतें : डब्ल्यूएचओ प्रमुख
पृथ्वी बीमार हो रही है! हर साल वायु प्रदूषण से दुनिया में 70 लाख लोगों की मौत हो रही है।  ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम प्रणालियों में गड़बड़ी के कारण हैजा और मलेरिया हो रहा है। कॉप-28 में पहला स्वास्थ्य दिवस आयोजित करने का यह सही समय है। ये बातें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचआे) के महानिदेशक टेड्रॉस अदनाम गेब्रेयसस ने जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान कहीं। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर शीर्ष नेताओं से एकता का आह्वान किया। जलवायु परिवर्तन से स्वास्थ्य के लिए खतरा तत्काल और वर्तमान विषय पर उन्होंने कहा, जलवायु संकट एक स्वास्थ्य संकट है। कॉप-27 स्वास्थ्य की गंभीर चर्चा के बिना ही समाप्त हो गया था, लेकिन इस बार ऐसा न होने पाए।

ट्रंप का हमला, कहा-अमेरिकी लोकतंत्र के विध्वंसक हैं बाइडन
अमेरिका में अगले साल होने वाले चुनावों से पहले छींटाकशी का दौर जारी है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन को अमेरिका के लोकतंत्र का विध्वंसक करार दिया है। इससे पहले बाइडन ने ट्रंप को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया था। ट्रंप ने सीडर रैपिड्स में लोगों को संबोधित करते हुए बाइडन पर निशाना साधा। कहा, वह तीसरी दुनिया के राजनीतिक तानाशाह की तरह अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सरकार को हथियार बना रहे हैं। जो बाइडन अमेरिकी लोकतंत्र के रक्षक नहीं हैं, बल्कि विध्वंसक हैं। मतदाताओं को जो को बड़े लोकतांत्रिक खतरे के रूप में देखना चाहिए।

यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति को देश छोड़ने की अनुमति नहीं
पूर्व राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको को यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसियों ने हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के साथ एक बैठक के लिए देश छोड़ने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया। इससे पहले, पोरोशेंको ने बताया कि संसद से देश छोड़ने की अनुमति मिलने के बावजूद उन्हें सीमा पर लौटा दिया गया। बता दें कि मार्शल लॉ के तहत देश के 18 से 60 वर्ष की आयु के किसी भी यूक्रेनी पुरुषों को विशेष मंजूरी के बिना देश छोड़ने की अनुमति नहीं है।

जापान पहुंचा आईएनएस कदमत्त आज मनाया जाएगा नौसेना दिवस
उत्तरी प्रशांत महासागर में लंबी दूरी की ऑपरेशनल (परिचालन) तैनाती पर आईएनएस कदमत्त ऑपरेशनल टर्नअराउंड (तकनीकी और रसद सहायता प्रशिक्षण) के लिए जापान के योकोसुका में पहुंचा। सोमवार को यहां भारतीय प्रवासियों की मौजूदगी में नौसेना दिवस मनाया जाएगा।

इंडोनेशिया के मेरापी ज्वालामुखी में विस्फोट, राख से ढके कई गांव
इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में माउंट मेरापी ज्वालामुखी में रविवार को विस्फोट हो गया, जिससे तीन किमी से अधिक दूरी तक हवा में सफेद और भूरे रंग की राख फैल गई और चारों ओर गर्म राख के बादल छा गए। विस्फोट के बाद ज्वालामुखी से निकली राख और धुएं के गुबार 400 मीटर ऊपर तक उठ गए। राख कई गांवों पर छा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed