फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World's Children Day: People will stay away from electronic gadgets for an hour, expected 50 million join gadget-free hour campaign ParentCircle

World's Children Day: आज पांच करोड़ लोग नहीं चलाएंगे अपने गैजेट्स, जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 20 Nov 2021 09:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 20 Nov 2021 09:22 AM IST
सार

गैजेट फ्री ऑवर (Gadget Free Hour) आयोजित करने वाली संस्था पेरेंट सर्कल ने लोगों से अपील की है कि वे शाम 7:30 बजे से 8:30 बजे तक अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूर रहकर बच्चों व परिवार के साथ समय बिताएं। 

विज्ञापन
World's Children Day: People will stay away from electronic gadgets for an hour, expected 50 million join gadget-free hour campaign ParentCircle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

विश्व बाल दिवस के मौके पर दुनिया भर में आज एक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान Gadget Free Hour(एक घंटे के लिए अभिभावकों को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूर रखना) का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण समय देना है और परिवार के बीच वक्त बिताना है। इस अभियान को आयोजित करने वाली संस्था पेरेंट सर्कल का कहना है कि शनिवार को विश्व बाल दिवस के मौके पर पांच करोड़ से ज्यादा लोगों के इस अभियान से जुड़ने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


पेरेंट सर्कल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि पांच करोड़ से ज्यादा लोग एक घंटे के लिए अपने-अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को बंद रखेंगे और इस विशेष दिन को बच्चों और परिवार के साथ मनाएंगे। 
विज्ञापन


बढ़ गया लोगों का स्क्रीन टाइम 
पेरेंटिंग पत्रिका में आयोजकों की ओर से कहा गया है कि लोगों का स्क्रीन टाइम बढ़ गया है, वे ज्यादा से ज्यादा समय मोबाइल, लैपटाप या अन्य तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से जुड़े रहते हैं। संस्था का कहना है कि यह कोविड-19 महामारी के बाद और ज्यादा बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में दस लाख लोग जुड़े थे अभियान से 
संस्था ने अपने बयान में बताया कि उसने 2019 में इस अभियान की शुरुआत की थी। तब इस अभियान में दस लाख लोग 41,635 से अधिक स्कूलों के माध्यम से जुड़े थे। संस्था की ओर से बताया गया कि अभियान के तहत शाम 7:30 बजे से 8.30 बजे तक सभी अभिभावकों से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूर रहने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed