फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates: Several Died, injured as Tornado hits Southern China

World Updates: पाकिस्तान में भारी बारिश, 22 की मौत; माता सीता के मंदिर के लिए श्रीलंका भेजा गया सरयू नदी का जल

Sun, 28 Apr 2024 09:08 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 28 Apr 2024 09:08 PM IST
सार

China: दक्षिणी चीन के ग्वांगझोउ में आए बवंडर में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 33 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस बवंडर से 141 कारखानों की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन
World News Updates: Several Died, injured as Tornado hits Southern China
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भारी बारिश से अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने रविवार को बताया कि बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा समेत कई जिलों में भारी बारिश और तूफान के कारण शनिवार को अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई शहर प्रभावित हो गए। बारिश, तूफान और ओलावृष्टि के कारण पिछले 48 घंटे में 22 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


अयोध्या से श्रीलंका जाएगा सरयू नदी का जल
भारत ने विशेष अनुष्ठान के लिए अयोध्या से सरयू नदी का जल श्रीलंका भेजा है। देवी सीता को समर्पित सीता अम्मा मंदिर के अभिषेक समारोह के लिए पवित्र सरयू नदी का पानी श्रीलंका भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सीता अम्मा मंदिर का अभिषेक समारोह 19 मई को होगा। यह निर्णय श्रीलंका के प्रतिनिधियों के फैसले के बाद हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर धार्मिक समारोहों के लिए सरयू नदी का पानी भेजने की अपील की गई थी। इससे मंदिर में देवी सीता की मूर्ति का अभिषेक होना है।

विज्ञापन

चीन में बवंडर से पांच की मौत
दक्षिणी चीन के ग्वांगझोउ में आए बवंडर में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 33 अन्य घायल हो गए। सीएनएन ने चीन के सरकारी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी।

एक करोड़ 90 लाख की आबादी वाले शहर ग्वांगझोउ में स्तर-तीन (लेवल-3) की तीव्रता वाले बवंडर आ रहे हैं, जो उच्चम स्तर-पांच से दो कम हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि इस बवंडर से 141 कारखानों की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। लेकिन कोई आवासीय घर नहीं गिरा।

बैयुन जिले के लियांगतियान गांव के मौसम केंद्र में अधिकतम 20.6 मीटर प्रति सेकंड की गति वाला हवा का झोंका दर्ज किया। रात 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) तक बचाव और राहत अभियान समाप्त हो गया था। बवंडर के बाद दक्षिणी चीन में कई दिनों तक भारी बारिश हुई। जिससे बाढ़ आ गई और लाखों लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया। बचावकर्मी पानी में फंसे हुए निवासियों को निकाल रहे हैं। 

ग्वांगडोंग प्रांत में बाढ़ के कारण 11,10,000 से ज्यादा लोगों को स्थानांतरित किया जा रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में ग्वांगडोंग में बाढ़ के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।चीन की मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी दी है कि इस महीने के अंत तक भारी बारिश और तेज तूफान रहेगा।  

ब्लिंकन का कल से दो दिवसीय सऊदी अरब दौरा
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कल से दो दिवसीय सऊदी अरब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह क्षेत्री भागीदारों के साथ बैठक करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ब्लिंकन अपने दौरे के दौरान गाजा में संघर्ष विराम हासिल करने के लिए चल रहे प्रयासों पर चर्चा करेंगे, जो बंधकों की रिहाई सुरक्षित कर सकेगा। इसमें आगे कहा गया है कि हमास फलस्तीनी लोगों और संघर्ष विराम के बीच में खड़ा है। इसके अलवा, ब्लिंकन गाजा को दी जा रही मानवीय ममद में वृद्धि पर भी चर्चा करेंगे।
 

पाकिस्तान:  एक लाख हिंदुओं ने हिंगलाज माता मंदिर में किए दर्शन
पाकिस्तान में हिंदुओं के प्रमुख तीर्थस्थल हिंगलाज मंदिर में करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। आयोजकों ने बताया कि तीर्थयात्रा की शुरुआत शुक्रवार को हुई थी और रविवार को माता के दर्शन के साथ संपन्न हुई। इस दौरान हिंदू श्रद्धालु सैकड़ों सीढ़ियां चढ़कर एक पर्वत के शिखर तक पहुंचते हैं, जहां माता मंदिर स्थित है। वहां पहुंचकर श्रद्धालु प्राचीन मंदिर के दर्शन करते हैं और तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed