फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates Muscat US UK Pakistan Middle East and other global news in hindi

World Updates: मस्कट में 28वें अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन; फलस्तीन के पीएम ने इस्तीफा सौंपा

Tue, 27 Feb 2024 07:28 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मस्कट Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 07:28 AM IST
सार

राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने स्पष्ट किया कि वह चाहेंगे कि गाजा युद्ध के बाद भी प्राधिकरण बना रहे। अमेरिका चाहता है कि युद्ध समाप्ति के बाद गाजा पर शासन करने के लिए एक संशोधित फलस्तीनी प्राधिकरण बने, लेकिन इसमें अभी कई बाधाएं बनी हुई हैं।

विज्ञापन
World News Updates Muscat US UK Pakistan Middle East and other global news in hindi
बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

ओमान में मस्कट अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले का 28 वां संस्करण चल रहा है। इसका आयोजन  ओमान कन्वेंशन और प्रदर्शनी केंद्र ( ओसीईसी ) में किया जा रहा है। यह आयोजन 34 देशों और 847 प्रकाशकों की भागीदारी के साथ,152 सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रदर्शित करता है। इसमें संस्कृति और रचनात्मकता पर  एआई के प्रभाव पर कई प्रविष्टियां शामिल हैं। मेला 22 फरवरी को शुरू हुआ और 2 मार्च को समाप्त होगा। 
विज्ञापन

 
कार्यों को दुनिया के सामने लाना मिशन
डर अल सोरत एलएलसी के प्रबंध भागीदार डॉ. सोरा अल रोवास ने कहा, 'हमारा मिशन और लक्ष्य मेरी दिवंगत मां के कार्यों को दुनिया के सामने लाना है। इसके साथ ही ओमानी संस्कृति, विरासत और इस्लामी कला को आगे बढ़ाने के मिशन को आगे बढ़ाना रखना है। तो आप यहां जो देख रहे हैं वह हमारे दो प्रकाशनों के कार्यों का एक संग्रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फलस्तीन के पीएम ने सरकार का इस्तीफा सौंपा, सुधार होंगे

फलस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह ने कहा, उनकी सरकार इस्तीफा दे रही है। इस कदम से फलस्तीनी प्राधिकरण में अमेरिका समर्थित सुधारों का रास्ता खुलेगा। उधर, राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने स्पष्ट किया कि वह चाहेंगे कि गाजा युद्ध के बाद भी प्राधिकरण बना रहे। अमेरिका चाहता है कि युद्ध समाप्ति के बाद गाजा पर शासन करने के लिए एक संशोधित फलस्तीनी प्राधिकरण बने, लेकिन इसमें अभी कई बाधाएं बनी हुई हैं।

 

मानव तस्करी के दौरान चार मौतों पर हर्ष गिरफ्तार


अमेरिकी अधिकारियों ने जनवरी 2022 में मानव तस्करी की एक घटना की जांच के सिलसिले में शिकागो में भारतीय मूल के हर्ष कुमार रमनलाल पटेल को गिरफ्तार किया है। इस घटना में दो बच्चों समेत गुजरात के चार लोगों का परिवार कनाडा से अमेरिका में अवैध प्रवेश करने की कोशिश में बर्फीली ठंड में जमा हुआ पाया गया था।

पिछले हफ्ते शिकागो हवाईअड्डे से गिरफ्तार पटेल को डर्टी हैरी, परम सिंह और हरेश रमेशलाल पटेल के नाम से भी जाना जाता है। मिनेसोटा के अमेरिकी जिला कोर्ट में पटेल के खिलाफ मामले में दायर अदालती दस्तावेज, हलफनामा में परिवार के चार सदस्य जगदीश (39), वैशालीबेन (37), विहंगी (11) और धार्मिक (3) ठंड में मृत पाए गए थे।

शव बरामद होने के बाद, सीमा गश्ती अधिकारियों ने 19 जनवरी को दो अन्य भारतीय नागरिकों को ले जाने के आरोप में 47 वर्षीय स्टीव शैंड को गिरफ्तार कर लिया। यह परिवार भारत में गुजरात के गांधी नगर के पास डिंगुचा का रहने वाला था। जांचकर्ताओं ने हर्षकुमार और शैंड के बीच व्हाट्सएप एक्सचेंजों और वित्तीय लेनदेन का खुलासा किया है।

राजदूत गार्सेटी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने कहा, 'मेरी मां और पिता की जब 20 साल की उम्र में शादी हुई थी, तब वह स्वर्ण मंदिर आए थे। बचपन में उन्होंने मुझे इस खूबसूरत जगह पर आने की कहानियां सुनाई थीं।'



उन्होंने आगे कहा, 'एक ऐसी जगह जहां आप न सिर्फ इसकी खूबसूरती को महसूस कर सकते हैं, बल्कि इसकी खूबसूरती देख भी सकते हैं। जब मैं छोटा बच्चा था तब से स्वर्ण मंदिर आना मेरा सपना रहा है। आज वह सपना सच हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed