फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates Indonesia Volcano US China West Asia Unrest Trump Pakistan Russia Ukraine UK UN Global news

World News: 2019 के बाद पहली बार यूरोप दौरे पर शी जिनपिंग; भारत से जर्मनी गए पर्यटकों की संख्या 30 फीसदी बढ़ी

Wed, 01 May 2024 07:35 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 01 May 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान में मंगलवार को एक बंदूकधारी ने मस्जिद पर हमला कर दिया। उसने नमाज के दौरान गोलीबारी की और छह लोगों की हत्या कर दी। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा कि शिया मस्जिद को जानबूझकर निशाना बनाया गया क्योंकि अल्पसंख्यकों की इबादतगाह थी। तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी के मुताबिक, हमला हेरात प्रांत के गुजरा जिले में हुआ। उन्होंने कहा, अभी किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन


अंतरिक्ष स्टेशन से छह महीने बाद धरती पर लौटा चीन का यान
चीन का शेनझोउ-17 अंतरिक्ष यान खुद के अंतरिक्ष स्टेशन से छह महीने बाद तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर पृथ्वी पर लौट आया। यह मंगलवार शाम 6 बजे गोबी रेगिस्तान में उतरा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर किए जाने के बाद चीन ने अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाया है। अमेरिका पहले ही अंतरिक्ष स्टेशन पर चीनी सेना के पूर्ण कब्जे की मंशा पर चिंता जता चुका है।
विज्ञापन


भारत से जर्मनी जाने वाले पर्यटकों की संख्या में 30 फीसदी इजाफा
जर्मनी में भारतीय पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। भारत में जर्मनी के उप मिशन प्रमुख जॉर्ज एंजवीलियर ने बताया कि 2023 में भारत से पहुंचे पर्यटकों ने जर्मनी में 8 लाख से अधिक रातें बिताईं। 2022 की तुलना में भारत से जर्मनी आने वाले पर्यटकों की संख्या में 30 फीसदी से ज्यादा वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 दिन में छठी बार ज्वालामुखी विस्फोट
इंडोनेशिया के माउंट रुआंग में मंगलवार को ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है और अगले आदेश तक एयरपोर्ट बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। विस्फोट के बाद चारों ओर अंधेरा छा गया। 14 दिन में छठवीं बार ज्वालामुखी फटा है। ज्वालामुखी फटने के बाद 11 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा चुका है। साथ ही पांच किलोमीटर की दूरी तक किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। 

कॉपीराइट उल्लंघन करने पर ओपन एआई व माइक्रोसाफ्ट पर मुकदमा

आठ अमेरिकी अखबारों के एक समूह ने चैटजीपीटी बनाने वाले ओपनएआई और माइक्रोसॉफ्ट पर मुकदमा दायर किया है। समूह ने आरोप लगाया कि इन कंपनियों ने अपने एआई चैटबॉट्स को विकसित करने के लिए बिना उनकी अनुमति और भुगतान किए कॉपीराइट समाचार लेखों की चोरी की है। समूह ने बयान में कहा कि हमने अपने प्रकाशनों में जानकारी जुटाने में अरबों डॉलर खर्च किए हैं। हम ओपनएआई व माइक्रोसॉफ्ट को हमारे काम को चुराने की अनुमति नहीं दे सकते।

यूरोपीय संघ के साथ व्यापार पर बढ़ते तनाव के बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यूरोप की अपनी छह दिवसीय यात्रा शुरू कर दी है। रूस बीजिंग का समर्थन करता है। सामरिक और भूराजनैतिक चिंताओं के बीच जिनपिंग का दौरा अहम माना जा रहा है। वॉयस ऑफ अमेरिका (वीओए) की रिपोर्ट के हवाले से आई एक रिपोर्ट के मुताबिक शी जिनपिंग की यात्रा रविवार (28 अप्रैल) को शुरू हुई। यूरोपीय महाद्वीप के मामले में यह 2019 के बाद उनकी पहली यात्रा है। खबर के मुताबिक फ्रांस, सर्बिया और हंगरी का दौरा भी करेंगे। ताइवानी विश्लेषकों के मुताबिक, यात्रा के दौरान जिनपिंग दुनिया के शीर्ष नेताओं के साथ यूक्रेन और रूस के युद्ध के साथ-साथ पश्चिम एशिया में इस्राइल-हमास संघर्ष के मुद्दे पर भी बात कर सकते हैं। इसके अलावा, चीनी राष्ट्रपति यात्रा के दौरान व्यापारिक तनाव को दूर करने और बुडापेस्ट और बेलग्रेड के साथ बीजिंग के घनिष्ठ संबंधों को दोगुना करने की संभावनाएं भी तलाशेंगे।

लेखिका श्राबणी बासु को लंदन विवि से मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि
कोलकाता में जन्मी इतिहासकार-लेखिका श्राबणी बासु को साहित्य तथा साझा ब्रिटिश भारतीय इतिहास के अध्ययन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए लंदन विश्वविद्यालय ने ‘डॉक्टरेट’ की मानद उपाधि दी है। उन्होंने एक दीक्षांत समारोह में ‘डॉक्टर ऑफ लिटरेचर’ की अपनी मानद उपाधि ग्रहण की। दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक करने वाली डॉ. बासु अब लंदन में रहती हैं।

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की बहन प्रिसेंज रॉयल प्रिसेंज एन्नी ने बासु को यह डिग्री प्रदान की। सर्वाधिक बिकने वाली जीवनी संबंधी पुस्तकों ‘स्पाई प्रिंसेंज : द लाईफ ऑफ नूर इनायत खान’ और ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल : द ट्रू स्टोरी ऑफ क्वीन्स क्लोजेस्ट कॉन्फिडेंट’ की लेखिका बासु ने अपने संबोधन में 1980 के दशक में पत्रकार के रूप में भारत से ब्रिटेन आने की अपनी यात्रा का जिक्र किया जब वह कई छिपी हुई अद्भुत बातों से रूबरु हुईं और इन बातों को उनकी किताबों में जगह मिली। उनकी ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल: द ट्रू स्टोरी ऑफ क्वीन्स क्लोजेस्ट कॉन्फिडेंट’ पर एक फिल्म भी बनी है जिसे ऑस्कर के लिए नामित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed