फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates in hindi Europe us uk un west asia pakistan china srilanka politics crime and global events

Updates: श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव में खर्च सीमा एक अरब रुपये; पाकिस्तान में जहरीला खाना खाने से नौ की मौत

Tue, 20 Aug 2024 07:20 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Tue, 20 Aug 2024 07:20 PM IST
सार

चुनाव अभियान में हर उम्मीदवार प्रति मतदाता 109 रुपये तक खर्च कर सकेंगे। यह सीमा प्रति उम्मीदवार 1,868,298,586 रुपये (लगभग 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) तक होगी।

विज्ञापन
world news updates in hindi Europe us uk un west asia pakistan china srilanka politics crime and global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

श्रीलंका में 21 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। चुनाव में पहली बार प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा तय की गई है। जनवरी 2023 में पारित हुए चुनाव व्यय विनियमन अधिनियम के तहत राष्ट्रपति चुनाव अभियान वित्त नियमों के अधीन होगा।

विज्ञापन


चुनाव अभियान में हर उम्मीदवार प्रति मतदाता 109 रुपये तक खर्च कर सकेंगे। यह सीमा प्रति उम्मीदवार 1,868,298,586 रुपये (लगभग 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) तक होगी। उम्मीदवार व्यय सीमा की कुल राशि का 60 प्रतिशत खर्च करेंगे। जबकि 40 फीसदी राशि राजनीतिक दल की ओर से खर्च की जाएगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा सभी राजनीतिक दलों को चुनाव परिणाम जारी होने के 21 दिन के भीतर चुनाव आयोग को खर्च की रिपोर्ट देनी होगी। बता दें कि इस बार श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव में 39 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इनमें निवर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मुख्य विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा और मार्क्सवादी जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके प्रमुख चेहरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में जहरीला खाना खाने से नौ लोगों की मौत

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जहरीला खाना खाने से नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें से आठ भाई-बहन हैं और एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट में दी गई। जानकारी के मुताबिक मृतकों में पांच बहनें और तीन भाई शामिल हैं, जिनकी उम्र चार से 18 साल के बीच है। एक स्थानीय अखबार के अनुसार खैरपुर जिले के पीर-जो-गोथ के पास हैबत खान ब्रोही गांव में सोमवार रात जैसे ही 10 सदस्यीय परिवार और उनके मेहमान ने खाना खाया, वे बेहोश होने लगे। उनके रिश्तेदार और पड़ोसी उन्हें किंगरी तालुका अस्पताल ले गए, जहां परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और शवों को पोस्टमार्टम के बिना ही वारिसों को लौटा दिया गया, क्योंकि पोस्टमार्टम करने के लिए कोई डॉक्टर नहीं था।

पाकिस्तान ने बैस्टिक मिसाइल शाहीन-2 का प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया
पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को सतह से सतह तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-2 का प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया। सेना ने एक बयान में कहा, प्रक्षेपण का उद्देश्य सैनिकों को प्रशिक्षित करना, कई तकनीकी मापदंडों को मान्यता देना और बेहतर सटीकता और तमाम उप-प्रणालियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना था। सेना ने कोई और तकनीकी जानकारी नहीं दी। इस दौरान पाकिस्तानी सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जर्मन अदालत ने नाजी यातना शिविर की 99 वर्षीय पूर्व सचिव की सजा बरकरार रखी
जर्मनी की संघीय अदालत ने मंगलवार को स्टुट्थोफ नाजी यातना शिविर में एसएस कमांडर की सचिव रही 99 वर्षीय इर्मगार्ड फुरचनर की सजा को बरकरार रखा। महिला को यातना शिविर में 10 हजार से अधिक हत्याओं में सहायक होने का दोषी ठहराया गया है। फुरचनर को उत्तरी जर्मनी के इत्जेहो में एक राज्य अदालत ने दिसंबर 2022 में दो साल की सजा सुनाई थी, जिसे बाद में निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed