फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates in hindi china earthquake death toll goes up two people still missing

World News: चीन में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 149 हुआ, गानसू प्रांत में सबसे ज्यादा नुकसान

Mon, 25 Dec 2023 10:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 25 Dec 2023 10:53 AM IST
सार

चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने शनिवार को भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा किया। घायलों में 17 लोगों की हालत गंभीर है, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
world news updates in hindi china earthquake death toll goes up two people still missing
चीन में भूकंप। - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 149 हो गया है और दो लोग अभी भी लापता हैं। बता दें कि चीन के उत्तर पूर्वी हिस्से में बीती 18 दिसंबर को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। यह इस क्षेत्र में बीते नौ सालों का सबसे ताकतवर भूकंप था, जिसमें भारी तबाही हुई। इस भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। जिससे चीन के गानसू प्रांत के जिशीशान काउंटी, मिन्हे काउंटी और पड़ोसी राज्य किनघई में काफी नुकसान हुआ। 
विज्ञापन


गानसू राज्य में 117 लोगों की गई जान
किनघई राज्य में इस भूकंप से 32 लोगों की मौत हुई है और दो अभी लापता हैं। यहां 200 लोग घायल भी हुए हैं। वहीं गानसू राज्य में 117 लोगों की मौत हुई है और 781 लोग घायल हैं। चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने शनिवार को भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा किया। घायलों में 17 लोगों की हालत गंभीर है, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। चीन में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, ऐसे में सरकार भूकंप प्रभावितों को बड़े पैमाने पर राहत सामग्री बांट रही है। जिनमें गर्म बिस्तर और कपड़े भी शामिल हैं। इससे पहले साल 2014 में चीन के युन्नान प्रांत में भूकंप आया था, जिसमें 617 लोगों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed