फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World: पाकिस्तान में खदान विस्फोट के चलते फंसे 12 खनिक; ईरान में स्विस नागरिक ने जेल में की आत्महत्या

Fri, 10 Jan 2025 03:22 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 10 Jan 2025 03:22 PM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
अमेरिकी चुनाव बाद अब टेस्ला के मालीक एलन मस्क की नजर जर्मनी के आम चुनाव पर है। इसको लेकर यूरोपभर की राजनीति में चिंता के बादल देखने को मिल रहे है। कारण है कि एलन मस्क गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जर्मनी की दक्षिणपंथी पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) के नेता के साथ लाइव-स्ट्रीम चैट करने वाले है, जिससे इस बात की संभावना तेज हो गई है कि वह आगामी राष्ट्रीय चुनाव में हस्तक्षेप कर सकते हैं। 
विज्ञापन


दक्षिणपंथी विचारधारा के साथ मस्क
एलन मस्क ने पिछले साल अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के पुनर्निर्वाचन के लिए मदद की थी। इसके बाद अब वह जर्मनी में 23 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले दक्षिणपंथी विचारधारा का समर्थन कर रहे हैं। मामले में जानकारी देते हुए मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि केवल एएफडी ही जर्मनी को बचा सकता है। साथ ही उन्होंने जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज की सरकार को आर्थिक और सांस्कृतिक पतन का जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


लाइव चैट में ये नेता होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार मस्क का लाइव चैट शाम 7 बजे जर्मनी में होगा, जिसमें AfD की सह-नेता एलिस वीडेल, जो अगले महीने होने वाले चुनाव में चांसलर पद की उम्मीदवार हैं, शामिल होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोप की कैसे बढ़ी चिंता, समझिए...
अब बात अगर एलन मस्क की राजनीति में एंट्री से यूरोप की चिंता बढ़ने वाली बात पर प्रकाश 
मस्क का राजनीति में कदम रखने से यूरोप में चिंताएँ बढ़ गई हैं, खासकर जब उन्होंने ब्रिटेन में इस्लाम विरोधी चरमपंथी टॉमी रॉबिन्सन की रिहाई की मांग की और पोलैंड में भी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप की संभावना जताई गई। 

ईरान में गिरफ्तार स्विस नागरिक ने जेल में की आत्महत्या
ईरान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ईरान की सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि जासूसी के आरोप में ईरान में हिरासत में लिए गए एक स्विस नागरिक ने गुरुवार को ग्रामीण सेमनान प्रांत की जेल में आत्महत्या कर ली।

ईरनी समाचार एजेंसी ने दी जानकारी
मामले में ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में व्यक्ति की पहचान नहीं बताई गई, केवल इतना कहा गया कि व्यक्ति ने अपने साथी से खाना लाने के लिए कहा था और फिर अकेले होने पर उसने आत्महत्या कर ली।
 

पाकिस्तानी बलों ने अपहृत 16 खदान श्रमिकों में से आठ को मुक्त कराया
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गुरुवार सुबह देश के अशांत उत्तर-पश्चिम में चरमपंथियों द्वारा बंधक बनाए गए 16 खदान श्रमिकों में से कम से कम आठ को मुक्त कराया। पुलिस अधिकारी मोहम्मद एजाज ने बताया कि सुरक्षा बलों ने यह अभियान अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवात जिले में किया। उन्होंने बताया कि शेष श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए अभियान अब भी जारी है।

अब कैंसर का इलाज नहीं करवाएंगे उरुग्वे के पूर्व राष्ट्रपति मुजिका, कहा- अब मैं मरने वाला हूं...
कैंसर की बीमारी से जुझ रहे उरुग्वे के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व गोरिल्ला नेता जोस मुजिका ने कैंसर बीमारी का नहीं करवाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि उनके अन्नप्रणाली का कैंसर अब उनके लीवर तक फैल चुका है, और अब मैं मरने वाला हूं। 

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति मुजिका ने यह जानकारी उरुग्वे की साप्ताहिक समाचार पत्रिका बुस्क्वेडा को दिए एक इंटरव्यू में दी। जहां उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी साक्षात्कार होगा।




 

इराक द्वारा अपहृत महिला की रिहाई पर इस्राइल फिर से हुआ एक्टिव
दो साल पहले इराक द्वारा इस्राइल-रूसी शोधकर्ता एलिजाबेथ त्सुकोर्व की रिहाई को लेकर एक बार फिर इस्राइल एक्टिव होता हुआ दिख रहा है। एक वरिष्ठ इस्राइली अधिकारी ने कहा है कि इस्राइली सरकार त्सुर्कोव की रिहाई के लिए फिर से प्रयास कर रही है, जिन्हें दो साल पहले इराक में अगवा किए जाने का संदेह है। अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि इस मुद्दे को इस सप्ताह यरुशलम में बंधक मामलों के लिए विशेष दूतों की बैठक में उठाया गया। 

दूतों ने की त्सुर्कोव के परिवार से मुलाकात
साथ ही उन्होंने कहा कि बैठक में दूतों ने त्सुर्कोव के परिवार से मुलाकात की और इज़रायल ने अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रिया और कनाडा से आग्रह किया है कि वे बगदाद में अपने दूतावासों के माध्यम से इराकी सरकार से बातचीत शुरू करने का तरीका ढूंढ़ने की कोशिश करें, क्योंकि इज़रायल और इराक के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं। अधिकारी ने उम्मीद जताई कि अन्य देश इस मामले में मदद करेंगे।

ब्रिटेन : अवैध प्रवासन रोकने को तस्करों पर नकेल
 ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को अवैध प्रवास पर नकेल कसने के लिए ‘दुनिया की पहली’ नई प्रतिबंध व्यवस्था घोषित की है। इसके तहत तस्कर-अपराध गिरोहों से निपटने व ऐसे कार्यों को बढ़ावा देने वाले अवैध वित्त को रोका जाएगा। सरकार ने कहा, नए प्रतिबंध अनियमित प्रवास और संगठित आव्रजन अपराध को लक्षित करने के लिए हैं। इसमें अधिकारियों को खतरनाक यात्राओं को अंजाम देने वाले लोगों व संस्थाओं को लक्षित करने की अनुमति मिलेगी। नई प्रतिबंध व्यवस्था साल भर में लागू होगी।

फिलहाल सरकार के विशेषज्ञ कानून प्रवर्तन एजेंसियों व परिचालन गृह कार्यालय के सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस काम में वित्त प्रवाह को उनके उद्गम स्रोत पर ही रोकना और यूरोप भर में खतरनाक समुद्री क्रॉसिंग सहित अनियमित प्रवासी आगम को आसान बनाने वाले तस्करों को रोकना शामिल है। पीएम कीर स्टार्मर ने कहा, हमें अपराध गिरोहों को खत्म करना होगा। 

पायल डीजीए के लिए हुईं नामित
 डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (डीजीए) ने पहली बार निर्देशक श्रेणी में 2025 पुरस्कारों के लिए ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया को नामित किया है। डीजीए ने बुधवार रात को कपाड़िया के नामांकन का एलान किया। डीजीए विदेशों में फिल्म और टीवी निर्देशकों के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक मनोरंजन संघ है।

सीनेटर जेड वेंस ने उपराष्ट्रपति बनने के लिए इस्तीफा देने का किया ऐलान
ओहियो के रिपब्लिकन सीनेटर जेड वेंस ने गुरुवार को गवर्नर माइक डेविन को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने अपने पद से इस्तीफे का इरादा जताया। वेंस ने पत्र में लिखा कि उन्हें ओहियो के लोगों का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ा सम्मान और सौभाग्य रहा है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सीनेट के लिए चुनाव लड़ा था, तो उन्होंने वादा किया था कि वे कभी भी अपनी जड़ों को नहीं भूलेंगे और उन्होंने हर दिन उस वादे को निभाने की पूरी कोशिश की है। 

वेंस ने यह भी कहा कि अब जब वह संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए तैयार हैं, तो वह ओहियो के लोगों को सीनेट में सेवा देने के अवसर के लिए आभारी हैं। जानकारी के अनुसार गवर्नर माइक डेविन को वेंस के उत्तराधिकारी का चयन करने का जिम्मा सौंपा गया है। 2022 में छह साल के कार्यकाल के लिए चुने गए वेंस के पद के खाली होने के बाद, कई रिपब्लिकन नेताओं ने इस पद के लिए रुचि व्यक्त की है, जिनमें राज्य सचिव फ्रैंक लारोस, कोषाध्यक्ष रॉबर्ट स्प्रैग, यूएस प्रतिनिधि माइक कैरी, राज्य सीनेटर मैट डोलन और पूर्व रिपब्लिकन राज्य अध्यक्ष जेन टिमकेन शामिल हैं।

अमेरिका के नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने सीनेट से दिया इस्तीफा

अमेरिका के नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस अब अमेरिकी सीनेट में ओहायो का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे और उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया, जो शुक्रवार से प्रभावी हो गया है। वेंस ने गुरुवार को ओहायो के गवर्नर माइक डेविन को इस संबंध में पत्र लिखा। डेविन ही उनकी जगह नए सदस्य को नियुक्त करेंगे। वेंस ने पत्र में लिखा, 'मैं अमेरिकी सीनेट में ओहायो का प्रतिनिधित्व करने का विशेषाधिकार देने के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। इस पद पर चुने जाते समय मैंने वादा किया था कि मैं इस बात को नहीं भूलूंगा कि मैं कहा से हूं और मैंने हर दिन उन वादे को पूरा करने का प्रयास किया।' उन्होंने कहा, 'मैं अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों को निभाने जा रहा हूं तो मैं यह कहना चाहता हूं कि पिछले दो वर्षों में सीनेट में ओहायो का प्रतिनिधित्व करना, मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात रही।'

पाकिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट, 12 खनिक फंसे

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में गुरुवार को एक कोयला खदान में विस्फोट के कारण कम से कम 12 खनिक खदान में फंस गए। यह दुर्घटना राजधानी क्वेटा के बाहर संजदी इलाके में हुई। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार मुख्य खान अधिकारी अब्दुल गनी बलूच ने कहा कि गैस विस्फोट के कारण संजदी इलाके में एक कोयला खदान अंदर से ढह गई। उन्होंने कहा, 'सभी खनिकों को जीवित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।' 

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बलूचिस्तान के खनन एवं खनिज मंत्री मीर शोएब नोशिरवानी ने चेतावनी दी है कि 'अगर खनन प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया है, तो खदान मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तान की कोयला खदानों में दुर्घटनाएं आम हैं। पिछले साल जून में, संजदी क्षेत्र में एक कोयला खदान के अंदर मीथेन गैस के कारण हुए विस्फोट में कम से कम 11 लोग मारे गए थे।
 

लाल सागर में तेल रिसाव का खतरा टला, कई सप्ताह से जल रहा टैंकर बचाया गया

लाल सागर में कई सप्ताह तक जलता रहा एक तेल टैंकर बचा लिया गया है। इस तेल टैंकर से लाल सागर में बड़े पैमाने पर तेल रिसाव का खतरा था। शुक्रवार को इस टैंकर को हटाने में सफलता मिल गई। गौरतलब है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने बीती 21 अगस्त को इस तेल टैंकर पर हमला किया था, जिससे टैंकर में आग लग गई थी। टैंकर पर 10 लाख बैरल कच्चा तेल था, जिसके लाल सागर के इलाके में रिसाव का खतरा था। इससे समुद्री जीवन और पर्यावरण को बड़ा खतरा था। शुक्रवार को इस तेल टैंकर को बचा लिया गया और तेल रिसाव का खतरा टल गया। इस टैंकर पर सवार क्रू सदस्यों को पहले ही बचा लिया गया था। ग्रीक ध्वज वाले सोनियन टैंकर में बीते कई सप्ताह से आग लगी हुई थी।

फिलीपींस के राष्ट्रपति की सौतेली बहन होने का दावा करने वाली महिला सिडनी की अदालत में पेश

एक ऑस्ट्रेलियाई महिला, जिसने दावा किया है कि वह फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्दिनांद मार्कोस जूनियर की सौतेली बहन है, उसे शुक्रवार को सिडनी की एक अदालत में पेश किया गया। महिला पर विमान में शराब पीकर हंगामा करने का आरोप है। अदालत ने महिला को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। साथ ही जमानत पर रहने के दौरान महिला को हवाई अड्डों या विमानों में शराब नहीं पीने की सख्त हिदायत दी। एनालिसा जोसेफा कॉर पर विमान के शौचालय के बाहर एक साथी यात्री पर हमला करने का आरोप है। घटना के वक्त महिला शराब के नशे में थी। विमान के सिडनी उतरने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया था।  

53 वर्षीय एनालिसा कॉर का कहना है कि वह फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति फर्दिनांद मार्कोस सीनियर की बेटी हैं। 1989 में 72 वर्ष की आयु में हवाई में निर्वासन में उनकी मृत्यु हो गई। कॉर ने यह भी कहा कि वह फिलीपींस के वर्तमान राष्ट्रपति की सौतेली बहन हैं। हालांकि मार्कोस जूनियर ने पहले कॉर के अपने पिता के साथ कथित संबंधों की रिपोर्टों को अफवाह बताकर खारिज कर दिया था। कॉर की माँ ऑस्ट्रेलियाई मॉडल एवलिन हेग्येसी हैं, जिनके कथित तौर पर 1970 के दशक में मार्कोस सीनियर से संबंध थे। 

बाइडन प्रशासन रूस के उर्जा क्षेत्र पर प्रतिबंधों को बढ़ाया
बाइडन प्रशासन रूस के महत्वपूर्ण उर्जा क्षेत्र पर प्रतिबंधों का विस्तार किया है। हालांकि, अब यह आने वाले ट्रंप प्रशासन पर निर्भर करेगा कि वह इन प्रतिबंधों को बरकरार रखता है या नहीं। एसोसिएटेड प्रेस ने यह जानकारी दी। 

पाकिस्तान: अदालत ने डेढ़ सौ अफगान शरणार्थियों के निर्वासन पर लगाई रोक
पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को 150 अफगान संगीतकारों और गायकों के निर्वासन पर दो महीने महीने की रोक लगा दी। अदालत ने अधिकारियों को आदेश दिया कि जब तक इनके शरणार्थी आवेदन पर फैसला नहीं हो जाता, तब तक इन अफगान नागरिकों को निर्वासित या वापस अफगानिस्तान भेजने का प्रयास न किया जाए। यह जानकारी उनके वकील ने शुक्रवार को दी। 

साल 2021 में जब तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा किया था, तब अफगानिस्तान के ये नागरिक अपना देश छोड़कर पाकिस्तान पहुंचे थे। पाकिस्तान ने अब तक अफगानिस्तान में तालिबान सरकार मान्यता नहीं दी है और दुनिया के अन्य देशों की तरह तालिबान के सख्त कदमों को लेकर चिंतित है, जिनमें महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर पाबंदियां शामिल हैं। 
  
 

वेनेजुएला: निकोलस मादुरौ ने तीसरी बार ली राष्ट्रपति पद की शपथ
चुनाव में हार के पुख्ता सबूत होने के बावजूद निकोलस मादुरो ने शुक्रवार को तीसरी बार वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। विपक्षी दलों और कई देशों ने मादुरो की चुनावी जीत पर सवाल उठाए और आरोप लगाया  कि मादुरो ने चुनाव जीतने के लिए धांधली की। मादुरो ने नेशनल असेंबली में पद की शपथ ली। नेशनल असेंबली उनकी पार्टी द्वारा नियंत्रित है। एक दिन पहले विपक्ष के प्रमुख नेता ने दावा किया था कि मादुरो को सरकारी सुरक्षा बलों ने कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था। हालांकि सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया। इस घटना से वेनेजुएला में फिर राजनीतिक संकट खड़ा हो गया।  

मतदान के बाद चुनाव आयोग ने मादुरो को विजेता घोषित किया। लेकिन पूरी मतगणना नहीं की गई। विपक्षी ने 80 फीसदी से ज्यादा ईवीएम से आंकड़े प्राप्त किए, जिनमें यह दिखाया गया कि मादुरौ के मुकाबले विपक्षी उम्मीदवार गोंजालेज ने दो गुना अधिक वोट हासिल किए थे। 

जर्मनी के द्वीप के पास गुजरते देखा गया रूसी तेल टैंकर
रूस का तेल टैंकर बाल्टिक सागर में जर्मनी के द्वीप के पास से जाते हुए देखा गया। जर्मन प्रेस एजेंसी (डीपीए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

डीपीए ने बताया कि एवेंटिन नामक टैंकर रूस से मिस्र की ओर जा रहा है। यह करीब 99 हजार टन तेल लेकर चल रहा है। यह टैंकर रूसी शैडो फ्लीट का हिस्सा माना जा रहा है। यह पुराने टैंकरों का एक बेड़ा है औ यह पश्चिम देशों के प्रतिबंधों से बचते हुए काम करता है, ताकि तेल से रूस की आमदनी को बनाए रखा जा सके। रूस पर ये प्रतिबंध यूक्रेन पर आक्रमण के बाद लगाए गए थे। जर्मनी के अधिकारियों ने डीपीए को बताया कि टैंकर पूरी तरह से जलरोधक है और इससे पर्यावरण को कोई खतरा नहीं है। इसके अलावा, टैंकर के चालक को भी कोई खतरा नहीं है। यह टैंकर पनामा के ध्वज तले चल रहा है। 

अमेरिका: अल सल्वाडोर के दो लाख से अधिक लोगों को 18 महीने और रहने की अनुमति
अल सल्वाडोर के दो लाख से अधिक लोग जो पिछले 20 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं, उन्हें अब 18 महीने और वैध रूप से रहने की अनुमति दी जाएगी। बाइडन प्रशासन ने शुक्रवार को यह फैसला लिया। यह उसके आव्रजन नीति पर किए गए अंतिम फैसलों में से एक है।

बाइडन प्रशासन ने यह ताजा कदम 'अस्थायी सुरक्षित स्थिति' (टीपीएस) के समर्थन में उठाया है। टीपीएस वह नीति है, जिसके तहत कुछ देशों के नागरिकों को प्राकृतिक आपदाओं या गृह युद्ध के कारण उनकी मातृभूमि में वापस नहीं भेजा जाता ह और उन्हें अमेरिका में रहने और काम करने की अनुमति दी जाती है। 

अमेरिका: एपल ने क्यूपर्टिनों मुख्यालय से पचास कर्मचारियों को निकाला, भारतीय भी शामिल
एपल ने अपने क्यूपर्टिनो (कैलिफोर्निया) मुख्यालय से पचास कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इन कर्मचारियों पर 'मैचिंग ग्रांट्स योजना' का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। इन कर्मचारियों ने कथित रूप से इस योजना का उपयोग अपना वेतन बढ़ाने के लिए किया। मैचिंग ग्रांट्स योजना के तहत एपल कंपनी अपने कर्मचारियों द्वारा दी दान राशि के बराबर पैसा दान करती है। लेकिन कुछ कर्मचारियों ने कथित तौर पर इस योजना का गलल इस्तेमाल किया। उन्होंने दान के नाम पर झूठा दावा किया कि वे दान दे रहे हैं। जबकि असल में वे ऐसा नहीं कर रहे थे। यानी उन्होंने धोखाधड़ी से एप्पल से ज्यादा पैसे लिए।  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन कर्मचारियों को धोखाधड़ी के आरोप में नौकरी से निकाला गया है, उनमें कई भारतीय भी शामिल हैं। ये कर्मचारी अमेरिकी में तेलुगू के चैरिटी संगठनों का नाम लेकर कथित तौर इस धोखाधड़ी में शामिल थे। अमेरिकी अधिकारियों ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी है और उनके खिलाफ वारंट जारी किए हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed