फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

Updates: रूस के तेल डिपो पर यूक्रेन का हमला, तस्करी के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार; पाकिस्तान में 11 आतंकी ढेर

Mon, 23 Dec 2024 08:35 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 23 Dec 2024 08:35 AM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

यूक्रेन ने रूस के एक अहम तेल डिपो पर रविवार को ड्रोन हमला किया। रूस की ऊर्जा शृंखला को ध्वस्त करने के प्रयासों के तहत यूक्रेन की तरफ से किया गया यह हफ्ते भर के भीतर दूसरा हमला है। दक्षिणी ओर्योल के गवर्नर एंड्रेय क्लाइचकोव ने टेलीग्राम संदेश में बताया कि स्टैलनोय कॉन तेल टर्मिनल में यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद आग धधक उठी। उन्होंने बताया कि यूक्रेन की तरफ से क्षेत्र में भेजे 20 ड्रोन को पता लगाकर नष्ट कर दिया गया। तेल डिपो में लगी आग को भी थोड़ी देर बाद बुझा दिया गया। एक मीडिया प्रतिष्ठान की तरफ से साझा किए गए हमले के वीडियो में तेल डिपो से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन


सोना तस्करी के आरोप में नेपाल में दो भारतीय गिरफ्तार
नेपाल में दो भारतीय नागरिकों को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए भारतीयों के पास से 549.2 ग्राम सोना जब्त किया है। नेपाल पुलिस ने बताया कि कैलाली जिसे से गिरफ्तार भारतीय नागरिकों की पहचान दीपक गुप्ता (44) और सुमित बर्मा (34) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा में 11 संदिग्ध आतंकवादी ढेर
सुरक्षा बलों ने रविवार को अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अभियानों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक कमांडर सहित 11 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खैबर जिले की अशांत तिराह घाटी और लक्की मरवत जिले में ये अभियान संचालित किए गए। आतंकवादियों का एक समूह पीर मेला के रास्ते तिराह घाटी से आगे बढ़ रहा था, तभी सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद हुई गोलीबारी में 10 आतंकवादी मारे गए जबकि चार अन्य घायल हो गए। दूसरी घटना में लक्की मरवत जिले में पुलिस और आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने शागई क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया। गोलीबारी के दौरान एक आतंकवादी मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने 11 आतंकियों को मौत के घाट उतारा
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने रविवार को अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अभियानों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक कमांडर सहित 11 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खैबर जिले की अशांत तिराह घाटी और लक्की मरवत जिले में ये अभियान संचालित किए गए। आतंकवादियों का एक समूह पीर मेला के रास्ते तिराह घाटी से आगे बढ़ रहा था, तभी सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद हुई गोलीबारी में 10 आतंकवादी मारे गए जबकि चार अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में एक कमांडर भी शामिल है जो समूह का नेतृत्व कर रहा था।

खैबर-पख्तूनख्वा सरकार की घोषणा, इन प्रमाण पत्रों के लिए पोलियो टीकाकरण एक शर्त
खैबर-पख्तूनख्वा (के-पी) सरकार ने एक नई नीति की घोषणा की है, जिसमें जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पोलियो टीकाकरण को अनिवार्य कर दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य पोलियो उन्मूलन के लिए प्रांत में चल रहे प्रयासों को मजबूत करना है। इस नीति के तहत, अगर कोई परिवार अपने बच्चों को पोलियो की वैक्सीन देने से मना करता है, तो उन्हें इन जरूरी दस्तावेजों तक पहुंच नहीं मिलेगी। यह नीति खासतौर पर पेशावर और उसके आसपास के गांवों में लागू होगी, ताकि पोलियो टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके और कमजोर समुदायों में पोलियो के फैलने का खतरा कम किया जा सके। पेशावर के डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह बताया गया है कि स्वास्थ्य अधिकारियों को इस नीति का सख्ती से पालन करना होगा। इसमें यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अमेरिकी मॉल में घुसा ट्रक, 5 घायल, चालक को पुलिस ने किया ढेर
अमेरिका के टेक्सास राज्य में पुलिस ने उससे भागकर माल में घुसे पिकअप ट्रक चालक को मार गिराया। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। पुलिस से भाग रहा यह पिकअप ट्रक चालक टेक्सास में जेसीपीनी स्टोर के दरवाजे से तेजी से गुजरा और एक भरे मॉल में घुस गया। टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के सार्जेंट ब्रायन वाशको के मुताबिक, ट्रक शनिवार शाम करीब 5.30 बजे किलीन में डिपार्टमेंट स्टोर से टकराया। यह स्टोर राज्य की राजधानी ऑस्टिन से लगभग 109 किलोमीटर उत्तर में है और उसकी इमारत में घुसता चला गया। इससे लोग चोटिल हो गए। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं ने मॉल से चार घायलों को इलाके के अस्पतालों में पहुंचाया और एक अन्य को अलग से अस्पताल ले जाया गया।

जयशंकर ने आइसलैंड की विदेश मंत्री थोरगेरदुर को दी बधाई
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को आइसलैंड की नए विदेश मंत्री थोरगेरदुर कैटरिन गुन्नार्सडॉटिर को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। जयशंकर ने कहा कि वह भारत-आइसलैंड संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं। भारत और आइसलैंड, हालांकि उनकी जनसंख्या में बहुत अंतर है लेकिन साझा मूल्यों और हितों के आधार पर दोस्ती बढ़ा रहे हैं। आइसलैंड में भारतीय दूतावास के अनुसार, 2000 के बाद से उच्च-स्तरीय यात्राओं की एक श्रृंखला ने दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा दी है, जिसे दोनों देशों के राजनयिक मिशनों के उद्घाटन ने और बढ़ावा दिया। बता दें कि आइसलैंड ने भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता की उम्मीदवारी का समर्थन किया। भारत के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रस्ताव को सह-प्रायोजित करने वाले देशों में शामिल था।

भारतीय सेना के उप प्रमुख ने वियतनाम के पूर्व राष्ट्रपति मिन्ह को दी श्रद्धांजलि
भारतीय सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि हनोई में वियतनाम पीपुल्स आर्मी की 80वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वियतनाम के पूर्व राष्ट्रपति हो ची मिन्ह को हनोई में उनके मकबरे पर श्रद्धांजलि दी। भारतीय सेना के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय ने सोशल मीडिया पर एक बयान में यह जानकारी दी। हो ची मिन्ह एक क्रांतिकारी और एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने वियतनाम की स्वतंत्रता और इसकी पहचान को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बता दें कि उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 19 से 21 दिसंबर तक वियतनाम की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर थे।

श्रीलंका: सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात सभी सैन्य कर्मियों को हटाया
श्रीलंका सरकार ने सोमवार से पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात सभी सैन्य कर्मियों को हटा दिया है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि अब केवल पुलिस को ही पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। पिछले हफ्ते सरकार ने संसद में कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति को दी जा रही अत्यधिक सुरक्षा को कम करने से सरकार हर साल 1,200 मिलियन श्रीलंकाई रुपये की बचत करेगी। हालांकि, विपक्षी दल श्रीलंका पोदुजना परमुन (एसएलपीपी) ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा कि यह राजपक्षे की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। 

अमेरिका: हाउस एथिक्स कमेटी ने गेट्ज के खिलाप जुटाए अहम सबूत
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) की एथिक्स जांच में फ्लोरिडा के रिपब्लिकन पार्टी के सांसद मैट गेट्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गेट्ज ने महिाओ को पैसे देने के बदले शारीरिक संबध बनाए और ड्रग्स का उपयोग भी किया। हाउस एथिक्स कमेटी ने इन आरोपों के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, गेट्ज ने इन आरोपों का खंडन किया है और उन्हें राजनीति से प्रेरित बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed