फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World News: ताइवान-चीन में बढ़ा तनाव, पीएलए विमानों ने की सीमा में घुसपैठ; मिस्त्र में बड़ा ट्रेन हादसा

Sun, 13 Oct 2024 02:16 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 13 Oct 2024 02:16 PM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अगले हफ्ते जिनेवा में होने वाली 149वीं अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) महासभा में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। बिरला के साथ राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश व संसद के दोनों सदनों के अन्य सदस्य भी होंगे। सोमवार को बिरला जिनेवा में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे। बिरला महासभा को एक अधिक शांतिपूर्ण और टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग विषय पर संबोधित करेंगे। वे संगठन की सर्वोच्च निर्णायक इकाई, आईपीयू की गवर्निंग काउंसिल की बैठकों में भी भाग लेंगे। आईपीयू में 180 सदस्य संसद व 15 सहयोगी सदस्य शामिल हैं, जो चीन, भारत, इंडोनेशिया, केप वर्दे, सैन मैरिनो व पलाऊ जैसे कई देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन


चेचन्या में ईंधन केंद्र में विस्फोट, चार की मौत
रूसी प्रांत चेचन्या की राजधानी ग्रोज्नी में एक ईंधन केंद्र में शनिवार को हुए धमाके में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ईंधन केंद्र में धमाके के बाद आग फैल गई, जिसमें पांच अन्य लोग झुलस गए। चेचन्या के नेता रमजान कादीरोव ने एक बयान में कहा कि वह मामले की निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शांति सैनिकों ने महिलाओं को गर्भावस्था पर दिए सुझाव
दक्षिण सूडान के विवादित क्षेत्र अबेई में संयुक्त राष्ट्र के अंतरिम सुरक्षा बल के तहत भारतीय सैनिकों ने ग्रामीण महिलाओं को गर्भावस्था देखभाल के बारे में जागरूक किया। कैप्टन जसप्रीत कौर व मेजर अभिजीत एस के नेतृत्व में 33 महिलाओं को स्वस्थ गर्भावस्था के लिए अहम सुझाव दिए गए। उन्होंने भारतीय सैनिकों की सराहना की व आगे भी ऐसे सत्रों की मांग की, क्योंकि उन्होंने बहुत कुछ नया सीखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोबेल विजेताओं ने परमाणु युद्ध के प्रति किया आगाह
शांति का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले समूह के नेताओं ने शनिवार को परमाणु युद्ध के बढ़ते खतरे के प्रति आगाह किया और परमाणु हथियारों को नष्ट करने की अपील दोहराई। 1945 में हिरोशिमा व नागासाकी पर अमेरिकी परमाणु हमले में जीवित बचे तथा निहोन हिदांक्यो समूह के सह-प्रमुख शिगेमित्सू तानाका ने कहा, अतंरराष्ट्रीय स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। युद्ध हो रहे हैं। देश परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे रहे हैं। मुझे डर है कि हम मानवजाति आत्मविनाश के रास्ते पर हैं। इसे रोकने का एकमात्र उपाय परमाणु हथियारों को खत्म करना है। परमाणु हमले में जीवित बचे लोगों को पुरस्कृत करते हुए नॉर्वे की नोबेल समिति ने शुक्रवार को निहोन हिदांक्यो को शांति पुरस्कार देने का एलान किया था। समूह परमाणु हथियारों  के खात्मे के लिए दशकों से प्रयासरत है।

स्कॉटलैंड के पूर्व मंत्री एलेक्स सैल्मंड का निधन

World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
स्कॉटलैंड के पूर्व प्रथम मंत्री एलेक्स सैल्मंड (फाइल) - फोटो : एएनआई
स्कॉटलैंड के पूर्व मंत्री एलेक्स सैल्मंड का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यूनाइटेड किंगडम की अग्रणी हस्तियों ने पूर्व स्कॉटिश मंत्री के निधन पर शोक प्रकट किया। शनिवार को सैल्मंड कथित तौर पर भाषण देने के बाद उत्तरी मैसेडोनिया में बेहोश हो गए। स्कॉटिश स्वतंत्रता आंदोलन में एक प्रमुख व्यक्ति रहे सैल्मंड के निधन पर  ब्रिटिश प्रेस एसोसिएशन ने बताया कि मृत्यु का कारण दिल का दौरा पड़ना होने की आशंका है। हालांकि, मौत के कारण की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम होगा। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक सैल्मंड ने 2007 से 2014 तक स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री (First Minister) के रूप में कार्य किया। वे स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) के एक प्रमुख नेता थे।

चीन-ताइवान में फिर बढ़ा तनाव

ताइवान में रविवार को बताया कि सुबह एक बार फिर चीन के विमान उनकी सीमा पर देखे गए। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय बताया कि सुबह 6 बजे ताइवानी सीमा के पास 11 पीएलए विमान, 8 पीएलएएन जहाजों और 1 आधिकारिक चीनी जहाज देखे गए हैं। इनमें से नौ ने ताइवान की मध्य रेखा को पार किया और उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश कर गए। इसके जवाब में हमने उचित कार्रवाई के लिए सेना को तैनात किया और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि चीन नियमित रूप से ताइवान के एडीआईजेड में नियमित रूप से हवाई और नौसैनिक घुसपैठ करता रहता है। साथ ही कभी-कभी उसकी सेना द्वीप के करीब सैन्य अभ्यास भी करती है।
 

मिस्त्र में फिर हुआ रेल हादसा

मिस्र के दक्षिण में काहिरा जा रही एक यात्री ट्रेन रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के पिछले हिस्से में एक स्वचालित इंजन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उत्तर अफ्रीकी देश में एक महीने में यह दूसरी ट्रेन दुर्घटना है। रेलवे अधिकारियों ने एक बयान में कहा, यह दुर्घटना काहिरा से 270 किलोमीटर दक्षिण में मिन्या प्रांत में हुई, जब दो रेल डिब्बे पास की नदी में गिर गए। बता दें कि मिस्र में ट्रेन के पटरी से उतरने और दुर्घटनाओं की घटनाएं आम हैं। इससे पहले सितंबर में नील डेल्टा शहर में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर हुई थी, इसमें कम से कम तीन लोग मारे गए थे।

स्पेसएक्स ने मेगा स्टारशिप रॉकेट का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

स्पेसएक्स ने अपने मेगा स्टारशिप रॉकेट का पांचवां उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह उड़ान महत्वपूर्ण तकनीकी परक्षीणों के लिए लॉन्च की गई और इससे भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की तैयारी में मदद मिलेगी। एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। 

मध्य इस्राइल में हिजबुल्ला के ड्रोन हमले में 40 लोग घायल
मध्य इस्राइळ में हिजबुल्ला के ड्रोन हमले में करीब 40 लोग घायल हुए। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक यह जानकारी इस्राइली रेस्क्यू सर्विस ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed