फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World News: हिलसा निर्यात पर बैन हटा, भारत को 3000 टन मछली देगा बांग्लादेश; गोलीबारी में अमेरिका में दो की मौत

Sun, 22 Sep 2024 03:10 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 22 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिलसा मछली के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाते हुए भारत को 3,000 टन हिलसा मछली निर्यात को मंजूरी दे दी। यह फैसला दुर्गा पूजा को देखते हुए लिया गया है। बांग्लादेश ने घरेलू मांग को पूरा करने के लिए इस महीने की शुरुआत में भारत को हिलसा निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था। इससे सद्भावना के तौर पर लंबे समय से चली आ रही परंपरा खत्म हो गई। इस बार 9 से 13 अक्तूबर तक दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। वाणिज्य मंत्रालय ने आवेदकों से निर्यात की अनुमति प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित विंग से संपर्क करने को कहा। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली पिछली अवामी लीग सरकार ने सद्भावना के तौर पर हर साल सितंबर और अक्तूबर के बीच भारत को हिलसा निर्यात की अनुमति दी थी, यह परंपरा वर्षों से चली आ रही थी। अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश ने 2023 में 79 कंपनियों को भारत को कुल 4,000 टन निर्यात करने की अनुमति दी थी। भारत के मछली आयातक संघ ने इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन से दुर्गा पूजा के दौरान भारत को हिलसा मछली के निर्यात की अनुमति देने का आग्रह किया था।
विज्ञापन


गोलीबारी में अमेरिका में दो की मौत, तीन घायल
अमेरिका के मिनियापोलिस के डाउनटाउन में शनिवार सुबह हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और दो किशोर लड़कियां समेत तीन घायल हो गए। पुलिस को शनिवार सुबह 2 बजे से ठीक पहले गोली चलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पाया कि पांच लोग (20 और 21 साल के दो लड़के, 16 और 17 साल की दो किशोरियां और 21 साल की युवती) घायल हैं। दोनों लड़कों की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि अन्य घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि दो गुटों के बीच रंजिश के चलते गोलीबारी हुई। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस प्रमुख केटी ब्लैकवेल ने कहा कि पुलिस ने डाउनटाउन क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


UN अध्यक्ष ने सदस्य देशों से सर्वसम्मति बनाने का आह्वान किया
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) अध्यक्ष के प्रवक्ता ने बताया कि सदस्य देशों के साथ बैठक और परामर्श के बाद, यूएन महासभा के अध्यक्ष ने भविष्य के लिए एक समझौता महासभा के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी सदस्य देशों से 22 सितंबर को समिट ऑफ फ्यूचर  में सर्वसम्मति से इस समझौते और इसके अनुलग्नकों को अपनाने का आह्वान करते हुए प्रस्ताव का समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की प्रखर आवाज है भारत: मिशेल ग्रिफिन

संयुक्त राष्ट्र के 'भविष्य का शिखर सम्मेलन' की निदेशक मिशेल ग्रिफिन ने कहा कि भारत सुधारों व अंतरराष्ट्रीय मंचों और वैश्विक दक्षिण की भी प्रखर आवाज है। ग्रिफिन ने कहा, हम बहुत उत्साहित हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रहे हैं। भारत विश्व मंच व वैश्विक दक्षिण की प्रमुख आवाज है। सम्मेलन का एक बड़ा उद्देश्य वास्तव में यह सुनिश्चित करना है कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग, वैश्विक दक्षिण के लोगों का प्रतिनिधित्व व सेवा पहले से कहीं अधिक प्रभावी ढंग से करे। हम उत्साहित हैं कि पीएम सम्मेलन में भाग लेंगे और इन मुद्दों को लेकर आवाज उठाएंगे।

मुक्तेश कुमार परदेशी तुर्किये में भारत के राजदूत नियुक्त

वरिष्ठ राजनियक मुक्तेश कुमार परदेशी को तुर्किये में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। परदेशी, 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी हैं और वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय में सचिव के तौर पर कार्यरत हैं। पिछले साल सितंबर में भारत में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों के समूह में मुक्तेश भी शामिल थे।

भारत व ब्राजील के बीच शुरू होगी आगमन वीजा सुविधा

भारत व ब्राजील के बीच पर्यटन बढ़ाने के लिए जल्द ही आगमन वीजा (वीजा ऑन अराइवल) व मुफ्त वीजा सुविधाएं शुरू होंगी। साथ ही हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए सीधी उड़ान की सुविधा भी शुरू की जाएगी। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ब्राजील के पर्यटन मंत्री सेल्सो सबिनो के साथ एक सार्थक बैठक पर प्रसन्नता हुई। हमने दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की। इसमें आगमन और हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए सीधी उड़ान जैसे विषय शामिल रहे। शेखावत ने कहा कि वह भारत में ज्यादा से ज्यादा ब्राजीलियाई आगंतुकों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। शेखावत जी-20 पर्यटन मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के लिए ब्राजील में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed