फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World News: अंतरिक्ष से वापस आया NASA का विमान; ब्राजील विमान हादसे के पीछे डी-आइसिंग प्रणाली में खामी

Sat, 07 Sep 2024 07:16 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 07 Sep 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी- नासा का बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन इसी साल पांच जून को लॉन्च किया गया था। इस मिशन के तहत नासा ने अपने दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को आठ दिन की यात्रा पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजा, लेकिन विमान में तकनीकी खामी के कारण बोइंग स्टारलाइनर अब वापस धरती पर लौट आया है। खबरों के मुताबिक, बोइंग का संकटग्रस्त कैप्सूल अंतरिक्ष यात्रियों को पीछे छोड़कर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन छोड़कर शनिवार को न्यू मैक्सिको में उतर गया। 
विज्ञापन


विमान हादसे का कारण डी-आइसिंग प्रणाली में समस्या
ब्राजील में पिछले महीने एक विमान क्रैश हुआ था। इस दुर्घटना में विमान की डी-आइसिंग प्रणाली में समस्या की बात सामने आई है। ब्राजील के अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान सामने आई कॉकपिट की ऑडियो रिकॉर्डिंग से पता चला है कि पिछले महीने क्रैश हुई फ्लाइट की डी-आइसिंग प्रणाली सही तरीके से काम नहीं कर रही थी। इस कारण विमान क्रैश हुआ। बता दें कि इस विमान हादसे में 60 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

भारत ने चाड गणराज्य सरकार की मदद की
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने घातक आग की घटना के जवाब में चाड गणराज्य की सरकार को आवश्यक जीवन रक्षक एंटीबायोटिक्स और सामान्य दवाओं से युक्त चिकित्सा सहायता प्रदान की। 
 

विज्ञापन

भारत ने चाड को चिकित्सा आपूर्ति भेजी
भारत ने शनिवार को चाड को करीब 2,300 किलोग्राम चिकित्सा आपूर्ति भेजी, जिसमें जीवन रक्षक एंटीबायोटिक्स भी शामिल हैं। यह मदद चाड को भीषण विस्फोट के परिणामों से निपटने में मदद करने के लिए प्रदान की गई है। चाड की राजधानी अन जामेना के गोडजी क्षेत्र में एक शैन्य शस्त्रागार में हुए विनाशकारी विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 46 अन्य घायल हो गए।  

विज्ञापन

जापान के शाही परिवार को 40 वर्षों के बाद मिला नौजवान वारिस
 जापान में 40 साल बाद शाही परिवार का कोई सदस्य व्यस्क हुआ है। 58 वर्षीय क्राउन प्रिंस फुमिहितो और 57 वर्षीय क्राउन प्रिंसेस किको के इकलौते प्रिंस हिसाहितो ने शुक्रवार को अपना 18वां जन्मदिन बनाया। प्रिंस फुमिहितो 40 साल पहले वयस्क हुए थे। प्रिंस हिसाहितो सम्राट नारुहितो के भतीजे और जापान के क्रिसेंथेमम सिंहासन के दूसरी रेखा के उत्तराधिकारी हैं। यह परिवार लगभग एक हजार साल से जापान की सत्ता पर काबिज है। लेकिन काफी वक्त से परिवार में कोई जवान पुरुष नहीं था। क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अपने 18वें जन्मदिन के मौके पर प्रिंस ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मैं अनुभवों से और ज्यादा सीखूंगा और तमाम पहलुओं को समझते हुए आगे बढ़ूंगा।' उन्होंने अपने माता-पिता और बहनों का भी आभार व्यक्त किया।

6 सितंबर, 2006 को जन्मे प्रिंस हिसाहितो सुकुबा विश्वविद्यालय के ओत्सुका में सीनियर हाईस्कूल के तीसरे वर्ष के छात्र हैं। जापान में राजा बनने की दौड़ में अपने पिता क्राउन प्रिंस फुमिहितो के बाद उनका ही नाम आता है। उनके पिता 1985 में 18 साल के हुए थे। इसके बाद अब वह वयस्क हुए हैं। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ती उम्र और घटती आबादी का सामना कर रहे जापान में शाही परिवार भी इस परेशानी से अछूता नहीं है। ऐसे में प्रिंस हिसाहितो का 18 साल होना परिवार के लिए एक राहत की खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed