फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World News: अमेरिका में बस हादसा, सात की मौत, दर्जनों घायल; सिंगापुर में भारतीय योग प्रशिक्षक को जेल

Sat, 31 Aug 2024 05:19 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 31 Aug 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

अमेरिका में विक्सबर्ग, मिसिसिपी के पूर्व में बोविना के पास राजमार्ग से गुजर रही एक वोल्वो बस पलट गई। इससे सात लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा, दुर्घटना में मारे गए लोगों में 6 और 16 साल के भाई-बहन शामिल हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना में घायल हुए कम से कम 37 यात्रियों को विक्सबर्ग और जैक्सन के अस्पतालों में भर्ती किया गया है। हाईवे पर मौजूद पुलिस दल के अनुसार, छह यात्रियों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सातवें व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

गाजा में मेडिकल मदद ले जा रहे काफिले पर हमला, कई हताहत
इस्राइल ने एक मिसाइल हमले में गाजा पट्टी के एक अस्पताल में मेडिकल मदद व ईंधन ले जा रहे एक काफिले को निशाना बनाया। सहायता समूह ने कहा, इस हमले में स्थानीय परिवहन कंपनी के कई लोग मारे गए हैं। हालांकि, इस्राइल ने दावा किया कि बंदूकधारियों ने काफिले पर कब्जे के बाद उसने इसे हटाने के लिए यह हमला किया। सहायता समूह ‘एएनईआरए’ की निदेशक सांद्रा रशीद ने कहा कि इस हमले में एक परिवहन कंपनी में कार्यरत मृतकों की गिनती नहीं हुई है। ये लोग राफा में अमीरात रेड क्रिसेंट अस्पताल के लिए सामग्री ले जा रहे थे। 

विज्ञापन
सिंगापुर में भारतीय योग प्रशिक्षक को जेल
पूर्व भारतीय राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक राजपाल सिंह (35) को तीन महिलाओं के साथ योग कक्षाओं के दौरान छेड़छाड़ करने के आरोप में 23 माह की जेल और चार बेंत मारने की सजा सुनाई गई है। उसने कक्षाओं में तीन युवतियों से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी में चाकूबाजी, महिला हमलावर ने कई लोगों को घायल किया
चलती बस में महिला हमलावर ने कई लोगों को चाकू के वार से घायल कर दिया। हिंसक घटना जर्मनी के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया की है। खबरों के मुताबिक चाकू से यात्रियों पर जानलेवा हमला करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन व्यक्तियों की हालत नाजुक है। हमले के समय बस में कम से कम 40 अन्य यात्री थे। जर्मन अखबार बिल्ड के मुताबिक हमलावर जर्मन नागरिक है और उसके मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित होने के संकेत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक महिला ने संभवतः ड्रग्स के नशे में हमला किया और इस वारदात में फिलहाल आतंकवाद का एंगल सामने नहीं आया है।

यमन: फलस्तीनियों के समर्थन में उमड़ा हुजूम

World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
गाजा में युद्धविराम की अपील करते लोग - फोटो : अमर उजाला
यमन की राजधानी सना में शुक्रवार को फलस्तीनियों के समर्थन में लोगों का हूजूम उमड़ा। इनमें बड़ी संख्या में हूती शामिल रहे। लोगों ने हाथों में पोस्टर लेकर इस्राइल-हमास के बीच गाजा पट्टी पर चल रहे युद्ध रोकने का आह्वान किया।

रूस, पाकिस्तान में तेज भूकंप के झटके
पाकिस्तान के में शुक्रवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में था और इसकी गहराई 215 किलोमीटर थी। उधर, रूस में भी 5.9 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। दोनों ही जगह जानमाल की क्षति नहीं हुई।

पेशावर में भूस्खलन एक परिवार के 12 मरे
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में तेज बारिश से भूस्खलन में एक घर ढहने से नौ बच्चों सहित एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत हो गई। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले के मैदान इलाके में हुई। सभी 12 शवों को मलबे से निकाल लिया गया है।

भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने मीनू मल्होत्रा को सौंपी अहम जिम्मेदारी

इंग्लैंड में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने मीनू मल्होत्रा को देश के सबसे उत्तरी महानगर- न्यूकैसल की पहली मानद परिषद में नियुक्त किया। टाइनसाइड में रहने वाले मल्होत्रा पूरे क्षेत्र में मशहूर हैं। इनकी बड़ी संपत्ति पोर्टफोलियो काफी चर्चित रही है। मीनू मल्होत्रा भारत में भी व्यावसायिक संपत्तियों के विकास को लेकर चर्चित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed