World Update: वेस्ट बैंक में इस्राइल के हमले में दो की मौत; पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पांच लोगों की हत्या
वेस्ट बैंक में हमले में दो लोगों की मौत हो गई। फलस्तीन का आरोप है कि यह हमला इस्राइल ने किया है। वहीं इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसने आतंकवादी सेल को निशाना बनाया है।
विस्तार
West Bank: वेस्ट बैंक में इस्राइली हमले में दो लोगों की मौत
फलस्तीनी अधिकारियों ने कहा है कि शनिवार को वेस्ट बैंक में इस्राइल के हवाई हमले में दो लोग मारे गए हैं। वहीं इस्राइली सेना का दावा है कि उसने एक आतंकवादी सेल को निशाना बनाया है।
फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘इस्राइल बलों द्वारा शहर के केंद्र में एक कार पर बमबारी की, जिससे दो लोगों की मौत हो गई।’फलस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वफा ने बताया कि यह हमला "इज़राइली ड्रोन" द्वारा किया गया था।
नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में व्यापारी समुदाय ने संघीय राजस्व बोर्ड द्वारा शुरू की गई ‘ताजिर दोस्त’ योजना के खिलाफ 28 अगस्त को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। बता दें कि पड़ोसी देश की सरकार एक तरफ तो अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की शर्तों के लिए देश में नए कर थोपकर छूट खत्म करते हुए महंगाई पर से पकड़ खो रही है तो वहीं व्यापार भी प्रभावित कर रही है।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के चाघी कस्बे में बिजली के खंभे से बंधे गोलियों से छलनी पांच शव मिले हैं। जिस जगह पर शव मिले, वह अफगानिस्तान और ईरान के साथ पाकिस्तान की सीमा के करीब है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए शवों पर क्रूरता के साथ हत्या करने के निशान मिले हैं। शवों की पहचान तक में मुश्किल हो रही है। शव पूर्व अफगान सैन्यकर्मियों का होने का संदेह जताया जा रहा है, जिन्हें आतंकी समूह ने अगवा किया था।
Britain: लंदन के समरसेट हाउस में लगी आग
लंदन के ऐतिहासिक समरसेट हाउस में अचानक भीषण आग लग गई। सीएनएन ने लंदन फायर ब्रिगेड के हवाले से बताया कि आग सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके लिए अग्नि शामक दल के 125 कर्मचारी लगे थे।