फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World: पेलोसी ने भी किया कमला हैरिस का समर्थन; पाकिस्तान का दावा- अफगान सीमा पर तीन आतंकियों को मार गिराया

Tue, 23 Jul 2024 02:59 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Jul 2024 02:59 AM IST
सार

अमेरिका में शीर्ष डेमोक्रेटिक नेता नैन्सी पेलोसी ने पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन किया है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अफगान सीमा पर तीन आतंकियों को मार गिराया है।

विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

US: पेलोसी ने भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए कमला हैरिस का समर्थन किया

विज्ञापन

शीर्ष डेमोक्रेटिक नेता और पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन किया है। 

नैन्सी ने कहा, ‘मैं कमला की ताकत और साहस को जानती हूं और उन्हें एक चैंपियन की तरह देखती हूं। विशेष रूप से एक महिला के चयन के अधिकार के तौर पर मैं उनका समर्थन करती हूं।’
विज्ञापन


इसके पहले राष्ट्रपति जो बाइडन ने पार्टी के अंदर विरोध के बाद चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। 

Pakistan: पाकिस्तानी सेना ने कहा- अफगान सीमा पर तीन आतंकियों को मार गिराया
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा पर तीन आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तानी सेना की माडिया विंग ने सोमवार को कहा कि खैबर पख्तूनख्वा के दीर जिले में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया।

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान में कहा गया है कि रविवार और सोमवार के बीच की रात को सुरक्षा बलों ने जिले में तीन आतंकवादियों की आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घुसपैठियों को घेर लिया गया और दोनों तरफ से फायरिंग के बाद तीन आतंकियों को मार गिराया।



 
विज्ञापन

Bangladesh: बांग्लादेश में हो रही हिंसा के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय और पुलिस की वेबसाइटें हैक
बांग्लादेश में नौकरी में आरक्षण को लेकर फैली अशांति के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय, सेंट्रल बैंक और पुलिस की आधिकारिक वेबसाइटें हैंक हो गई हैं।  "द R3SISTANC3" नामक एक समूह द्वारा साइट हैक करने का दावा किया जा रहा है। 

तीनों साइटों पर एक जैसा संदेश दिखा, जिसमें लिखा था, "ऑपरेशन हंटडाउन, स्टॉप किलिंग स्टूडेंट्स।’’  

संदेश में आगे लिखा गया, "हमारे बहादुर छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध को सरकार और उसके राजनीतिक साथियों द्वारा क्रूर हिंसा और हत्या का सामना करना पड़ा है। यह अब केवल विरोध नहीं है बल्कि यह न्याय, स्वतंत्रता और हमारे भविष्य के लिए एक युद्ध है।"  

बांग्लादेश में आरक्षण में बदलाव की मांग कर रहे छात्रों की तरफ से बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन ये विरोध-प्रदर्शन तब और हिंसक हो गया है।  वहीं इस हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत और करीब तीन हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन

Earthquake: पनामा-कोस्टा रिका सीमा क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा है कि सोमवार को पनामा-कोस्टा रिका सीमा क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। जीएफजेड ने जानकारी देते हुए कहा कि भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed