फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

World News: पाकिस्तान की कोट लखपत जेल भेजे गए कुरैशी; चीनी रणनीतिक मिसाइल प्रमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच

Sat, 20 Jul 2024 04:45 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 20 Jul 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने देश के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को रावलपिंडी की अदियाला जेल से लाहौर की कोट लखपत जेल स्थानांतरित कर दिया। आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को एक अधिकारी ने बताया, एटीसी-I लाहौर के न्यायाधीश खालिद अरशद ने डीआईजी ऑपरेशन की तरफ से दायर आवेदन के बाद कुरैशी को दूसरी जेल में भेजने की अनुमति दी। इसके बाद उन्हें अदियाला जेल से कोट लखपत जेल भेजा गया। बता दें कि कुरैशी जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के उपाध्यक्ष भी हैं। उन्हें 9 मई, 2023 के दंगों से संबंधित एक मामले में पिछले सोमवार को आरोपित किया गया था। हालांकि, 68 वर्षीय कुरैशी ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन


इमरान खान के हित में आए फैसले से सशंकित सत्ताधारी दल
पाकिस्तान के ही एक अन्य अहम घटनाक्रम में सत्ताधाी दल- ‘पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी’ और गठबंधन सहयोगियों के बीच उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर मंथन का दौर शुरू हो गया है। अगर न्यायालय का फैसला लागू होता है तो जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी संसद में सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी। इस कारण सत्तारूढ़ गठबंधन के कई नेता उच्चतम न्यायालय के फैसले से आशंकित हैं।पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के अध्यक्ष नवाज शरीफ की बेटी और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने शीर्ष अदालत के इसे फैसले के खिलाफ कहा, 'मैं सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों से कहना चाहूंगी कि वे देश को काम करने दें।'
विज्ञापन


पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय; 38 लाख की आबादी के साथ हिंदुओं की हिस्सेदारी घटी, ईसाई जनसंख्या बढ़ी
पाकिस्तान में ताजा जनगणना के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में हिंदुओं की आबादी 2017 में 35 लाख से बढ़कर 2023 में 38 लाख हो गई है। इस तरह हिंदू समुदाय इस्लामी राष्ट्र में सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय बन गया है। डॉन अखबार के मुताबिक, पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो ने बृहस्पतिवार को 7वीं जनसंख्या और आवास जनगणना 2023 के नतीजे जारी किए। 2023 में पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 24 करोड़ 04 लाख 58,089 थी। यानी देश की कुल आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी 2017 में 96.47% से थोड़ी कम होकर 2023 में 96.35% हो गई। इस तरह, हिंदुओं की आबादी 2017 में 35 लाख से बढ़कर 2023 में 38 लाख तो हो गई, लेकिन कुल आबादी में उनकी हिस्सेदारी 1.73% से घटकर 1.61% रह गई। जबकि ईसाइयों की आबादी और हिस्सेदारी दोनों बढ़ी हैं। हालांकि अहमदियों की आबादी और हिस्सेदारी दोनों काफी कम हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर सेना ने चलाई गोली, कई घायल
खैबर पख्तूनख्वा जिले में शुक्रवार को शांतिपूर्ण पश्तून प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी रक्षा बलों ने गोलियां चलाईं। पख्तूनख्वा क्षेत्र में बढ़ती आतंकी घटनाओं के विरोध और शांति के उपायों की मांग करने के लिए हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे थे। पश्तून तहफुज मूवमेंट (पीटीएम) के सदस्य काजी मुहम्मद ताहिर ने सोशल मीडिया पर कहा, बन्नू शांति मार्च पर शुक्रवार को बन्नू आर्मी कैंट से गोलीबारी की गई। इसमें कई लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए। उन्होंने पाकिस्तानी सेना को दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन बताया। बन्नू में सेना सड़क पर फायरिंग कर यह संदेश दे रही है कि सेना बिल्कुल भी शांति नहीं चाहती है। उन्होंने कहा, यह जरूरी है कि इन घटनाओं को रोका जाए, समस्या का तत्काल समाधान निकाला जाना चाहिए। उधर, आतंकवादियों द्वारा शुक्रवार को एक पुलिस चौकी पर किए गए हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। हमला सूबे के मरदान जिले में तख्तभाई तहसील स्थित पुलिस चौकी पर हुआ।

भारत-भूटान का रिश्ता परस्पर लाभकारी, यह समय के साथ और गहराता रहेगा : शेरिंग तोबगे
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने कहा कि भारत-भूटान का रिश्ता परस्पर लाभकारी है। यह समय के साथ और गहरा होता रहेगा। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली विदेश यात्रा पर भूटान पहुंचे भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री से चर्चा में पीएम तोबगे ने कहा कि दोनों देशों के बीच जो मजबूत जुड़ाव है, उसकी नींव आपसी भरोसा है। मिस्री शुक्रवार को दो दिन के दौरे पर थिंफू पहुंचे हैं। टोबगे ने एक्स पर कहा, यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि मिस्री अपनी नियुक्ति के मात्र 4 दिन बाद ही अपनी पहली विदेश यात्रा पर भूटान आए हैं।

चीनी रणनीतिक मिसाइल प्रमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच
चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने रणनीतिक मिसाइल बल के एक और प्रमुख जनरल सन जिनमिंग के विरुद्ध भ्रष्टाचार विरोधी जांच की घोषणा की है। उन्होंने हाल में रॉकेट फोर्स का नेतृत्व किया था। इससे पहले पूर्व रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू व उनके उत्तराधिकारी जनरल ली युचाओं को भ्रष्टाचार में बर्खास्त हो चुके हैं। 2022 में कमांडर रक्षा मंत्री बनने से पहले मिसाइल बल का नेतृत्व करने वाले ली शांगफू पर भ्रष्टाचार का मुकदमा चल रहा है। रणनीतिक बल का हिस्सा रहे ली युचाओ को भी उनके साथ बर्खास्त कर दिया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएलए से जुड़े अधिकांश भ्रष्टाचार के मामले शांत होते दिख रहे हैं, लेकिन जांच की छाया सेना पर पड़ रही है। बल में सेवा देने वाले अन्य बदनाम जनरलों में ली युचाओ शामिल हैं, जिन्होंने 2022 में कमांडर की भूमिका निभाई। 2017 से 2022 तक सेवा करने वाले उनके पूर्ववर्ती झोउ यानिंग और 2017 तक इसकी स्थापना से रॉकेट बल का नेतृत्व करने वाले जनरल वेई फेंघे को भी पिछले महीने पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

यूरोपीय आयोग अध्यक्ष चुने जाने पर उर्सुला को मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष के रूप में उर्सुला वॉन डेर लेयेन को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह वैश्विक भलाई के लिए भारत-यूरोपीय आयोग की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं। लेयेन 1 दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगी। स्ट्रासबर्ग में बृहस्पतिवार को सीक्रेट बैलेट मतदान के बाद उर्सुला वॉन डेर लेयेन को यूरोपीय आयोग का अध्यक्ष चुना गया। उन्हें यूरोपीय संसद के 401 सदस्यों का समर्थन मिला।



भारतीय मदद से मालदीव में बन रहा हवाईअड्डा जल्द पूरा होगा
मालदीव ने कहा है कि भारतीय सहायता के तहत बनाया जा रहा हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करीब 68 प्रतिशत हिस्सा अब पूरा हो चुका है। बुनियादी ढांचा मंत्रालय ने कहा, इस पर 67.5% निर्माण भारत सरकार द्वारा एमवीआर 80 करोड़ एमवीआर (मालदीव की मुद्रा) लाइन ऑफ क्रेडिट के साथ वित्त पोषित हुआ है और परियोजना लगातार प्रगति कर रही है। इस परियोजना के बारे में भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को ‘एक्स’ पर कहा था कि यह मालदीव के पूरे उत्तरी क्षेत्र पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed