{"_id":"669526a7f2b6b066c40fd747","slug":"world-news-updates-in-hindi-asia-europe-us-uk-un-west-asia-pakistan-china-politics-crime-and-global-events-2024-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: पार्टी पर प्रतिबंध के फैसले के बाद शहबाज सरकार पर बरसे इमरान खान, हिंसा के लिए पूर्व मंत्री दोषी करार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Updates: पार्टी पर प्रतिबंध के फैसले के बाद शहबाज सरकार पर बरसे इमरान खान, हिंसा के लिए पूर्व मंत्री दोषी करार
Mon, 15 Jul 2024 07:10 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 15 Jul 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
पार्टी पर प्रतिबंध के बाद शहबाज सरकार पर बरसे इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पर प्रतिबंध लगाने के शहबाज सरकार के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इमरान खान ने कहा कि सरकार का ये फैसला हताशा के कारण आया है, जिससे सरकार के अंदर की घबराहट साफ दिखती है। दरअसल पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की है कि वह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी पर प्रतिबंध लगाएगी, जो कि राज्य-विरोधी गतिविधियों में कथित तरीके से संलिप्त है। शहबाज सरकार पर निशाना साधते हुए इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने कहा कि सरकार ने एक राजनीतिक दल के रूप में पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। जबकि सूचना मंत्री की तरफ से इसका कारण सिफर केस और अमेरिकी कांग्रेस के प्रस्ताव पर चुनावी हेराफेरी और राजनीतिक रूप से प्रेरित मामलों की कोई योग्यता नहीं है। बता दें कि पीटीआई प्रमुख इमरान खान 200 से अधिक मामलों में से कुछ में दोषी ठहराए गए है और वर्तमान में रावलपिंडी के आदियाला जेल में बंद है।

9 मई की हिंसा में पूर्व-पाक विदेश मंत्री आरोपी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं। दरअसल लाहौर में सोमवार को एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ शीर्ष नेता और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को पिछले साल 9 मई की हिंसा के दौरान एक पुलिस स्टेशन में आगजनी से जुड़े एक मामले में आरोपी करार दिया है। बता दें कि अदालत ने कुरैशी को उसके खिलाफ अभियोग कार्यवाही शुरू करने के लिए बुलाया था और उसे 22 जुलाई को निर्धारित अगली सुनवाई में गवाहों को पेश करने का आदेश दिया था। शाह महमूद कुरैशी पर ये अभियोग पाकिस्तान सरकार की तरफ से इमरान खान की पीटीआई को बैन करने के फैसले की घोषणा करने से कुछ घंटों पहले आया था।