फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events

Updates: अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 100वां सदस्य बना पैराग्वे, नेपाल में बारिश, बाढ़, भूस्खलन से 14 की मौत

Wed, 26 Jun 2024 03:05 PM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Jun 2024 03:05 PM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

रूस-यूक्रेन को दो साल से अधिक समय हो चुका है। इस युद्ध के दौरान न जानें कितने ही लोगों को दोनों देशों ने बंदी बना लिया है। हालांकि अब एक अच्छी खबर है। रूस ने बताया कि उसने संयुक्त अरब अमीरात की मध्यस्थता में यूक्रेन के साथ 90 बंदियों का आदान-प्रदान किया है। 

विज्ञापन


हजारों भारतीयों ने इटली में उठाई ये मांग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हजारों भारतीय खेत मजदूरों ने इटली में गुलामी प्रथा को समाप्त करने का आग्रह किया है। दरअसल, हाल ही में हुई एक मजदूर की भयावह मौत ने अवैध प्रवासियों के क्रूर शोषण को दुनिया के सामने ला दिया है। 
विज्ञापन


China: पूर्वी चीन में जापानी महिला और उसके बच्चे सहित तीन लोगों पर चाकू से हमला
पूर्वी चीन में सोमवार को 2 जापानी नागरिकों सहित तीन लोगों पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएनएन के मुताबिक जापानी महिला बस स्टॉप पर स्कूल बस के पास खड़ी थी, तभी आरोपी व्यक्ति ने जापानी महिला और उसके बच्चे पर हमला कर दिया। इस दौरान स्कूल बस में अटेंडेंट के रूप में काम करने वाली एक चीनी महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जापान के विदेश मंत्रालय के नेशनल ओवरसीज सेफ्टी डिवीजन के एक प्रतिनिधि ने सीएनएन को बताया कि जियांग्सू प्रांत के सूज़ौ में हुए हमले में स्कूल बस अटेंडेंट के रूप में काम करने वाली एक चीनी महिला को भी गंभीर चोटें आईं।

शराब-तंबाकू के अवैध कारोबार पर रोक जरूरी : WHO

 शराब और तंबाकू जानलेवा है। इनके सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारियां बढ़ रही है। भारत सहित दक्षिण एशिया के देशों को इनके अवैध कारोबार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि सभी देशों को तंबाकू उत्पादों के अवैध व्यापार की निगरानी के लिए ठोस उपाय करने चाहिए। क्षेत्रीय निदेशक साइमा वाजेद ने कहा, अवैध तंबाकू और शराब व्यापार पर रोक लगनी चाहिए। इसके लिए सभी देशों को तंबाकू नियंत्रण पर रूपरेखा सम्मेलन प्रोटोकॉल के पक्षकार बनना चाहिए। फिलहाल इस समय भारत और श्रीलंका इस प्रोटोकॉल के पक्षकार हैं। 

UAE में भारतीय इलेक्ट्रीशियन को मिला 2.25 करोड़ का पुरस्कार
भारत के 46 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने सालों तक पैसों की बचत करने और समझदारी से निवेश करने के बाद दुबई में तकरीबन 2.25 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार जीता है। खलीज टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के नागेंद्रम बोरुगद्दा 2019 से नेशनल बॉन्ड में 100 दिरहम का निवेश कर रहे हैं। 2017 से यूएई में रह रहे बोरुगद्दा की 18 वर्षीय एक बेटी और 16 वर्षीय एक बेटा है। 

पाकिस्तान में फिर स्थापित होगी महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा
 पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को फिर स्थापित किया जाएगा। पंजाब सरकार के मुताबिक, बुधवार को करतारपुर साहिब में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उनकी नौ फुट की कांस्य प्रतिमा को 2019 में लाहौर किले में स्थापित किया गया था, लेकिन कट्टर राजनीतिक दल तहरीक-ए-लब्बैक के कार्यकर्ताओं ने दो बार प्रतिमा को तोड़ा दिया। 

US: लास वेगास में पांच लोगों की हत्या करने वाले आरोपी ने सुसाइड किया, सोमवार को की थी गोलीबारी
अमेरिका के लास वेगास में पांच लोगों की हत्या करने वाले आरोपी ने मंगलवार को आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। सीएनएन के मुताबिक पुलिस ने आरोपी एरिक एडम्स का पता लगाकर उसके ठिकाने तक पहुंची थी लेकिन उससे पहले ही एडम्स ने अपनी जान दे दी। सोमवार सुबह एरिक एडम्स ने दो अपार्टमेंट में गोलीबारी की थी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 13 साल की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। लड़की का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिंगापुर के होटल में हुई जानलेवा सामूहिक लड़ाई के लिए भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल

सिंगापुर में भारतीय मूल के 25 वर्षीय एक व्यक्ति को 2023 में यहां एक होटल में प्रतिद्वंद्वी गिरोह द्वारा प्रेरित झगड़े में शामिल होने के लिए एक वर्ष से अधिक की जेल की सजा सुनाई गई और 2,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। बता दें, झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

शर्विन जय नायर ने मोहम्मद इसरत इस्माइल को जानबूझकर चोट पहुंचाने के एक आरोप में मंगलवार को अपना गुनाह कबूल कर लिया। नायर ने अन्य आरोपों को भी स्वीकार कर लिया और उसे यहां की एक अदालत ने 12 महीने और आठ सप्ताह जेल की सजा सुनाई। झगड़े में कथित संलिप्तता को लेकर 10 से अधिक लोगों पर आरोप लगाए गए हैं।

इनमें भारतीय मूल का एक अन्य व्यक्ति 29 वर्षीय अश्विन पचन पिल्लई सुकुमारन भी शामिल है, जो इसरत की हत्या के आरोप का सामना कर रहा है। उप लोक अभियोजक कैथी चू ने कहा कि झगड़े में शामिल दो समूह दो प्रतिद्वंद्वी गुप्त समितियों से संबंधित थे।

बता दें, जानबूझकर चोट पहुंचाने के दोषी पाए गए लोगों को तीन साल तक की जेल तथा 5,000 डॉलर तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। 

World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 100वां सदस्य बना पैराग्वे - फोटो : ANI
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 100वां सदस्य बना पैराग्वे 
बुधवार को पैराग्वे अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का पूर्ण सदस्य बनने वाला 100वां देश बन गया। पैराग्वे ने राष्ट्रीय राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन अनुसमर्थन का साधन सौंपा। भारत में पैराग्वे के राजदूत फ्लेमिंग राउल डुआर्टे और विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (ईडी और एमईआर) अभिषेक सिंह के साथ बैठक के दौरान अनुसमर्थन दस्तावेज सौंपा गया।

World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
दिल्ली में जापान के उप विदेश मंत्री से मिले विदेश सचिव - फोटो : ANI
जापान के उप विदेश मंत्री से मिले विदेश सचिव
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी, कि विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने नई दिल्ली में जापान के वरिष्ठ उप विदेश मंत्री ताकेहिरो फुनाकोशी से मुलाकात की। फरवरी 2024 में आयोजित एफओसी के बाद, इस बैठक ने द्विपक्षीय संबंधों और आपसी चिंता के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान किया।

World News Updates in Hindi Asia Europe US UK UN West Asia Pakistan China Politics Crime and Global events
नेपाल में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का कहर - फोटो : ANI
नेपाल में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का कहर
नेपाल में मानसून की शुरुआत के साथ पिछले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में भूस्खलन, बाढ़ और बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने हादसों की जानकारी दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed