फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates in hindi asia Europe us uk un nepal china Pakistan politics crime and global events

World Updates: नेपाल के दौरे पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री; पाकिस्तान एटीसी से बुशरा बीबी को लगा बड़ा झटका

Mon, 12 Aug 2024 10:00 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Mon, 12 Aug 2024 10:00 AM IST
सार

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री नेपाल की विदेश सचिव सेवा लैम्सल के बुलावे पर नेपाल के दो दिवसीय दौरे पर गए हैं। रविवार को उन्होंने नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात की।

विज्ञापन
world news updates in hindi asia Europe us uk un nepal china Pakistan politics crime and global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

नेपाल यात्रा पर गए भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार सुबह काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन किए। यहां उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ की विशेष पूज अर्चना की। मंदिर प्रबंधन ने उनको सम्मानित भी किया। 

विज्ञापन


बता दें कि भारत के विदेश सचिव विक्रम मैसी नेपाल की विदेश सचिव सेवा लैम्सल के बुलावे पर नेपाल के दो दिवसीय दौरे पर गए हैं। रविवार को उन्होंने नेपाल के  राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने भारत के अनुदान से काठमांडू में बनी नेपाल भाषा परिषद की नई इमारत का उद्घाटन भी किया था। सोमवार को मिस्री विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा उप प्रधानमंत्री और शहरी विकास मंत्री प्रकाश मान सिंह, उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल और गृह मंत्री रमेश लेखक से भी मिलेंगे। वह विदेश सचिव सेवा लैम्सल के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और रात्रि भोज समारोह में भाग लेंगे। 
विज्ञापन


नेपाल के विदेश मंत्री से की मुलाकात
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को नेपाल के विदेश मंत्री डॉ. आरज़ू राणा देउबा से मुलाकात की। नेपाल में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया कि दोनों ने आपसी हित के द्विपक्षीय मामलों और सभी क्षेत्रों में भारत-नेपाल द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 मई दंगा: बुशरा बीबी की जमानत याचिका हुई खारिज

पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधी अदालत ने पिछले साल 9 मई को हुई हिंसा से जुड़े 12 मामलों में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी। आतंकवाद निरोधी अदालत के न्यायाधीश मलिक एजाज आसिफ ने बुशरा बीबी की याचिका पर सुनवाई के बाद कहा कि उनके मामले में गहन जांच की जरूरत है और इसके बाद जमानत याचिका खारिज कर दी। न्यायाधीश ने यह भी आदेश दिया कि उनके मामले की जांच सात दिनों में पूरी की जानी चाहिए। इमरान खान और बुशरा बीबी दर्जनों अन्य आरोपियों के साथ अदालत में मौजूद थे, जिन्हें 9 मई को हुई हिंसा में संदिग्ध के रूप में नामित किया गया है। यह हिंसा तब भड़की थी जब पूर्व प्रधानमंत्री को इस्लामाबाद में अधिकारियों ने हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed