{"_id":"69c03f3202207e6c82005647","slug":"world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-afghanistan-ttp-nepal-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World: फ्रांस के पूर्व पीएम लियोनेल जोस्पिन का निधन; नेपाल ने विदेशी पर्यटकों के लिए ट्रेकिंग नियम आसान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World: फ्रांस के पूर्व पीएम लियोनेल जोस्पिन का निधन; नेपाल ने विदेशी पर्यटकों के लिए ट्रेकिंग नियम आसान
Mon, 23 Mar 2026 08:59 PM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Tripathi
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री लियोनेल जोस्पिन का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की पुष्टि फ्रांस के मौजूदा प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने की। जोस्पिन को खास तौर पर फ्रांस में 35 घंटे का कार्य सप्ताह लागू करने के लिए जाना जाता है, जिससे कर्मचारियों को बेहतर काम-जीवन संतुलन मिला। जोस्पिन पहले एक प्रोफेसर थे, लेकिन बाद में राजनीति में आए और सोशलिस्ट पार्टी के बड़े नेता बने। 1997 से 2002 तक वे फ्रांस के प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुधारों पर जोर दिया और अपनी साफ-सुथरी छवि के लिए पहचाने गए। हालांकि 2002 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली। फ्रांस की राजनीति में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
नेपाल की नदी में दो भारतीय किशोर लापता
नेपाल के पालपा जिले में रविवार को एक नदी में तैरते समय भारत के दो किशोर कथित तौर पर बह गए। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के रहने वाले 17 वर्षीय फरान अंसारी और अमन अंसारी तिनाऊ नदी में तैरते समय लापता हो गए। सरकारी दैनिक गोरखापत्र ने पालपा जिला पुलिस सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। ये दोनों किशोर भारत से आए सात युवकों के एक समूह का हिस्सा थे, जो तानसेन नगरपालिका के तिनाऊ नदी तट पर आए थे। जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी होम प्रकाश चौधरी ने बताया कि उनमें से दो नदी के बहाव में बह गए। तलाशी अभियान शुरू किया गया लेकिन रविवार शाम तक कोई नहीं मिला। यह नदी नेपाल और भारत के तैराकों के बीच प्रसिद्ध है और कई लोग यहां मनोरंजन के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस नदी में इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

इस्तांबुल में गैस विस्फोट के कारण दो इमारतें ढहने से एक शख्स की मौत
इस्तांबुल के मध्य फातिह जिले में प्राकृतिक गैस विस्फोट के कारण रविवार को दो इमारतें ढह गईं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार खोज और बचाव कर्मियों ने 10 घायलों को बाहर निकाला, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। राज्यपाल दावुत गुल ने विस्फोट स्थल का दौरा किया और अस्पताल में बचे लोगों का हालचाल पूछा।

वेस्ट बैंक में चार फलस्तीनियों की मौत के बाद गाड़ियां में तोड़फोड़ और आगजनी
इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इस्राइली बस्तियों में रहने वालों ने शनिवार की रात और रविवार की सुबह कई फलस्तीनी गांवों में उत्पात मचाया। इन लोगों ने कारों को तोड़ा, उनमें आग लगाई और कई लोगों को घायल कर दिया। फलस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वाफा ने रविवार को कम से कम छह समुदायों में हुए हमलों की सूचना दी। फलस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने बताया कि जलुद गांव में कम से कम तीन फलस्तीनियों को मारपीट से सिर में चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बस्तीवासियों का सामना किया, जिनमें से कुछ घायल हो गए।
यह हिंसक घटना उस दिन के एक दिन बाद हुई जब दो गांवों के पास के इलाके में एक फलस्तीनी वाहन से टक्कर में 18 वर्षीय इस्राइली निवासी की मौत हो गई थी। पुलिस ने कहा कि वे निवासियों के इस दावे की जांच कर रहे हैं कि टक्कर जानबूझकर की गई थी।गौरतलब है कि इस्राइली सरकार वेस्ट बैंक में नई बस्तियां बसाने का काम भी आगे बढ़ा रही है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से हिंसा में व्यापक वृद्धि के साथ-साथ बस्तियों में बसने वालों के हमले भी तेज हो गए हैं। इससे पहले अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि रविवार को गाजा पट्टी में इस्राइली हमलों में चार फलस्तीनी मारे गए।

नेपाल ने विदेशी पर्यटकों के लिए ट्रेकिंग नियम आसान
नेपाल सरकार ने ट्रेकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है, जिससे अब विदेशी पर्यटक अकेले भी कुछ खास इलाकों में ट्रेकिंग कर सकेंगे। पहले इन इलाकों में जाने के लिए कम से कम दो लोगों का समूह जरूरी होता था। ये प्रतिबंधित इलाके चीन सीमा के पास पहाड़ी क्षेत्रों में हैं, जैसे अपर मस्टांग और लोमानथांग। अब नए नियमों के तहत अकेले ट्रेकिंग की अनुमति तो मिलेगी, लेकिन पर्यटक को किसी रजिस्टर्ड ट्रेकिंग एजेंसी के जरिए आवेदन करना होगा और साथ में एक गाइड भी रखना जरूरी होगा। सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह भी तय किया है कि एक गाइड अधिकतम 7 लोगों के समूह को ही संभाल सकता है। इसके अलावा, ट्रेकिंग परमिट के लिए अब ऑनलाइन सिस्टम भी शुरू किया गया है, जिससे प्रक्रिया आसान और तेज हो जाएगी।

लंदन में यहूदी समुदाय की चार एंबुलेंस में लगाई गई आग
लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में सोमवार तड़के यहूदी समुदाय की चार एंबुलेंस में आग लगा दी गई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस आगजनी को यहूदी विरोधी नफरती अपराध (एंटी-सेमिटिक हेट क्राइम) करार दिया है। मामले में लंदन फायर ब्रिगेड ने हाईफील्ड रोड पर आग लगने की सूचना पुलिस को दी थी। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो 'हत्जला' सेवा की चार एंबुलेंस जल रही थीं। एंबुलेंस में रखे गैस सिलेंडरों की वजह से धमाकों की आवाजें भी सुनी गईं। सुरक्षा के लिहाज से पास के घरों को खाली करा लिया गया और सड़कों को बंद कर दिया गया।
इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग ने सभी आग बुझा दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस तीन संदिग्धों की तलाश कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस अधीक्षक सारा जैक्सन ने कहा कि इस घटना से समुदाय में काफी डर और चिंता है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जरूरी पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ताकि लोगों में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

न्यूयॉर्क: ला गार्डिया हवाई अड्डे पर दमकल से टकराया एयर कनाडा का विमान, दो लोगों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात न्यूयॉर्क के लागुआर्डिया हवाई अड्डे पर उतरते समय 70 से अधिक यात्रियों को ले जा रहा एयर कनाडा का एक विमान एक दमकल ट्रक से टकरा गया, जिससे पायलट और सह-पायलट की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मॉन्ट्रियल से आ रहे क्षेत्रीय विमान में सवार लगभग 40 यात्री और चालक दल के सदस्य, और दमकल ट्रक से दो लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाए गए। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश लोगों को सोमवार सुबह तक छुट्टी दे दी गई थी।

मौजूदा दशक सबसे गर्म वर्षों में शुमार, 2025 दूसरे स्थान पर
संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी ने सोमवार को कहा कि मौसम रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से 2015 से 2025 के बीच के वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहे हैं। इनमें 2025 समग्र रूप से दूसरे या तीसरे स्थान पर है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौसम का रिकॉर्ड 1850 में शुरू हुआ था इसके बाद से 2015-2025 के वर्ष बेहद गर्म पाए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, जलवायु के सभी प्रमुख संकेतक खतरे की घंटी बजा रहे हैं। डब्ल्यूएमओ की वैश्विक जलवायु स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, 2025 रिकॉर्ड पर औद्योगिक क्रांति से पहले के औसत से लगभग 1.43 डिग्री सेल्सियस अधिक था। यह डब्ल्यूएमओ की एक पिछली रिपोर्ट की पुष्टि करता है जिसमें कहा गया था कि 2025 रिकॉर्ड पर तीन सबसे गर्म वर्षों में से एक रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमुख स्थलों पर ग्लेशियरों के द्रव्यमान में कमी रिकॉर्ड पर पांच सबसे खराब में से एक थी। इसमें आइसलैंड और उत्तरी अमेरिका में असाधारण गिरावट दर्ज की गई।