फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-Afghanistan TTP

World Updates: कांगो में छात्रों को ले जा रही नाव नदी में डूबी, कम से कम 20 लोगों की मौत

Sun, 05 Jul 2026 01:03 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 05 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-Afghanistan TTP
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
मध्य अफ्रीकी देश कांगो में राज्य स्तरीय परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों को ले जा रही एक नाव शुक्रवार को नदी में डूब गई। अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह नाव कसाई प्रांत में संकुरू और कसाई नदियों के संगम क्षेत्र में प्रवेश करते समय डूब गई।
विज्ञापन


कांगो में नाव हादसे आम हैं। देर रात यात्रा, क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना, कमजोर सुरक्षा व्यवस्था और दूरदराज के इलाकों में बुनियादी ढांचे की कमी के कारण पिछले कुछ वर्षों में ऐसे हादसों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। कसाई प्रांत के इलेबो क्षेत्र के प्रशासक फ्रांस्वा कबुला ने कहा, "80 लोगों को बचा लिया गया है और 20 शव बरामद किए गए हैं।"
विज्ञापन


हालांकि, हादसे के प्रत्यक्षदर्शी त्शिकुडी जीन ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि नाव में 200 से अधिक लोग सवार थे। इलेबो सिविल सोसाइटी संगठन के अध्यक्ष फ्रांस्वा मालेपो ने कहा, "डीआरसी में नाव संचालकों का ध्यान केवल पैसा कमाने पर है और उन्हें लोगों की जान की कोई परवाह नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

AI गवर्नेंस पर वैश्विक संवाद में शामिल होंगे कीर्तिवर्धन सिंह
स्विट्जरलैंड के जिनेवा में 6-7 जुलाई को आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र के पहले ग्लोबल डायलॉग ऑन AI गवर्नेंस में भाग लेने के लिए विदेश राज्य मंत्री तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह रविवार को जिनेवा पहुंच गए। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, कीर्ति वर्धन सिंह इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। यह वैश्विक मंच संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव 79/325 के तहत स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के लिए ऐसी वैश्विक शासन व्यवस्था विकसित करना है, जो अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय प्रयासों के साथ तालमेल बिठाते हुए मानव-केंद्रित विकास को बढ़ावा दे।

सम्मेलन के दौरान इंडिपेंडेंट इंटरनेशनल साइंटिफिक पैनल ऑन AI (IISPA) अपनी पहली वार्षिक रिपोर्ट पेश करेगा, जिसमें AI की क्षमताओं, अवसरों और संभावित जोखिमों का स्वतंत्र वैज्ञानिक आकलन किया गया है। बैठक में AI के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव, AI असमानताओं को कम करने, सुरक्षित एवं भरोसेमंद AI तथा मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस वैश्विक संवाद का दूसरा सत्र मई 2027 में न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा।

उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम क्रूज मिसाइल का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया ने नए 5,000 टन वजनी विध्वंसक पोत कांग कोन पर लगी परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम क्रूज मिसाइल और अन्य हथियारों का परीक्षण किया। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने खुद इन परीक्षणों को देखा। कांग कोन पिछले साल जलावतरण समारोह के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। बाद में इसकी मरम्मत की गई। यह परीक्षण परमाणु हथियारों से लैस नौसेना बनाने की किम की योजना के तहत किया गया उत्तर कोरिया का नवीनतम सैन्य शक्ति प्रदर्शन है। सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बताया कि शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में एक रणनीतिक क्रूज मिसाइल, कांग कोन की मुख्य तोप और स्वचालित तोपों का परीक्षण किया गया। किम ने इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में कहा कि उनकी नौसेना को परमाणु हथियारों से लैस करने की प्रक्रिया योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। 

ट्रंप व पुतिन में वार्ता, यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में मदद का प्रस्ताव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ करीब 90 मिनट तक बातचीत की। ट्रंप ने पुतिन को यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने में मदद के प्रस्ताव दिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने यूक्रेनी समकक्ष से भी बातचीत की। क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने रविवार को बताया कि ट्रंप ने मदद की पेशकश शनिवार को टेलिफोनिक वार्ता के दौरान की। यह बातचीत अगले हफ्ते तुर्किये में होने वाले उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन में उनके शामिल होने के संदर्भ में हुई थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनकी भी ट्रंप के साथ वार्ता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed