{"_id":"69efbd33464894f1790a70be","slug":"world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-afghanistan-ttp-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Updates: इंडोनेशिया की राजधानी के पास ट्रेनों की टक्कर, कम से कम 4 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World Updates: इंडोनेशिया की राजधानी के पास ट्रेनों की टक्कर, कम से कम 4 की मौत
Tue, 28 Apr 2026 01:19 AM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Tripathi
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के बाहरी इलाके में सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रेन दूसरी ट्रेन से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। कई यात्री क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
यह दुर्घटना जकार्ता के पास बेकासी तिमूर स्टेशन पर उस समय हुई जब एक लंबी दूरी की यात्री ट्रेन 'आर्गो ब्रोमो अंगग्रेक' एक रुकी हुई ट्रेन के पिछले डिब्बे से जा टकराई। खबरों के अनुसार, जिस ट्रेन के डिब्बे से टक्कर हुई, वह विशेष रूप से महिलाओं के लिए आरक्षित था। इस टक्कर के कारण दूसरी ट्रेन का पिछला डिब्बा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें कई यात्री फंसे रह गए।
राज्य के स्वामित्व वाली रेलवे कंपनी पीटी केरेटा एपी इंडोनेशिया के कॉर्पोरेट संचार की उपाध्यक्ष ऐन पुरबा ने बताया कि ट्रेन के 38 यात्रियों को आगे के इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया गया है। वहीं, बचाव दल क्षतिग्रस्त डिब्बे में फंसे पांच यात्रियों तक पहुंचने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। वहीं, 'आर्गो ब्रोमो अंगग्रेक' ट्रेन के सभी 240 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने फतह-2 मिसाइल का सफल प्रशिक्षण किया
पाकिस्तान ने मंगलवार को स्वदेशी रूप से विकसित फतह-2 मिसाइल प्रणाली का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया। पाकिस्तानी सेना के अनुसार यह परीक्षण आर्मी रॉकेट फोर्स की ओर से किया गया, जिसमें उन्नत एवियोनिक्स और आधुनिक नेविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया।

एथेंस में अंधाधुंध फायरिंग: हमलावर ने सरकारी दफ्तर और कोर्ट को बनाया निशाना, कई घायल
यूनान की राजधानी एथेंस में मंगलवार को एक शख्स ने सरकारी सामाजिक सुरक्षा कार्यालय और कोर्ट परिसर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्टों के मुताबिक, 89 वर्षीय संदिग्ध ने पहले सामाजिक सुरक्षा दफ्तर में गोलियां चलाईं और फिर पास के अदालत परिसर को निशाना बनाया। घटना के बाद आरोपी मौके पर दस्तावेज भरे लिफाफे छोड़कर फरार हो गया, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि हमलावर की बंदूक बरामद कर ली गई है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।