फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates feleti teo named tuvalu new prime minister

World News: साद अहमद भारत में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त; ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी कार्यकर्ता डोनोग्यू का निधन

Mon, 26 Feb 2024 02:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 26 Feb 2024 02:43 PM IST
सार

वराइच ने नई दिल्ली पहुंचकर चार्ज संभाल लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वराइच इससे पहले अफगानिस्तान, तुर्किए और ईरान में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके हैं। 

विज्ञापन
world news updates feleti teo named tuvalu new prime minister
भारत में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त - फोटो : एएनआई

विस्तार

साद अहमद वराइच को भारत में पाकिस्तान का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। साद अहदम ने एजाज खान की जगह ली है। एजाज खान का कार्यकाल बतौर पाकिस्तानी उच्चायुक्त पूरा हो गया है। अब साद अहमद वराइच उनकी जगह लेंगे। वराइच ने नई दिल्ली पहुंचकर चार्ज संभाल लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वराइच इससे पहले अफगानिस्तान, तुर्किए और ईरान में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके हैं। 
विज्ञापन

 

साद अहमद वराइच बने भारत में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त

हिंद प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश तुवालु में फेलेटी टेओ को नया प्रधानमंत्री चुना गया है। तुवालु के संसदीय सदस्यों ने पूर्व अटॉर्नी जनरल फेलेटी टेओ को देश का अगला पीएम चुना। शीर्ष पद के लिए नामांकन करने वाले फेलेटी टेओ एकमात्र उम्मीदवार थे और उन्हें निर्विरोध पीएम चुन लिया गया। तुवालु के पूर्व पीएम कोसिया नातानो की 26 जनवरी को हुए चुनाव में हार हुई थी। नातानो ताइवान के साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित करने के पक्ष में थे। नातानो की हार के साथ ही तुवालु की ताइवान को लेकर नीति पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। फेलेटी  टेओ और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण इस हफ्ते के अंत तक हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध आदिवासी कार्यकर्ता का निधन
ऑस्ट्रेलियाई की जानी-मानी आदिवासी कार्यकर्ता लोवित्जा ओ डोनोग्यू 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने जीवनभर आदिवासी लोगों और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर के अधिकारों और स्वास्थ्य के लिए काम किया। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कई सम्मानों से भी नवाजा गया था। जिसमें 1976 में ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया पुरस्कार के लिए भी उन्हें चुना गया। उन्हें ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया पाने वाली पहली आदिवासी महिला होने का गौरव हासिल था। 

विज्ञापन

भू-राजनीति को अलग रख आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित रहेगी जी-20 बैठक

गाजा पर इस्राइली हमलों को लेकर गहराई से विभाजित जी-20 के सदस्य देशों के वित्त राजनयिक इस सप्ताह ब्राजील के साओ पाउलो में भू-राजनीति को अलग रखने तथा वैश्विक आर्थिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए तैयार हैं। इस साल जी-20 की अध्यक्षता कर रहे ब्राजील के एक सूत्र ने बताया कि इस कदम पर अन्य सदस्यों के साथ पहले ही बातचीत हो चुकी है।
सूत्रों ने कहा कि नवीनतम मसौदे को अभी भी अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसमें सामान्य शब्दों में वैश्विक विखंडन और संघर्षों के जोखिमों का जिक्र किया गया है, लेकिन इसमें से रूस के यूक्रेन पर हमले या इस्राइल-गाजा संघर्ष के किसी भी प्रत्यक्ष संदर्भ को हटा दिया गया है। अमेरिका, चीन, रूस और दुनिया की अन्य सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के वित्त अधिकारी और केंद्रीय बैंकर धीमी वृद्धि, रिकॉर्ड ऋण बोझ के बढ़ते तनाव और मुद्रास्फीति की चिंता के बीच वैश्विक आर्थिक विकास की समीक्षा करेंगे। भारत और इंडोनेशिया ब्राजील से पहले जी-20 के अध्यक्ष रह चुके हैं और भारत ने अपनी अध्यक्षता में ग्लोबल दक्षिण का परिचय कराया। 

ऊंची ब्याज दरें बड़ी चुनौती

जी-20 के वॉचडॉग ने कहा कि ऊंची ब्याज दरों को अभी भी पूरी तरह से महसूस नहीं किया गया है। यह वैश्विक वित्तीय स्थिरता के लिए चुनौतीपूर्ण है। वित्तीय स्थिरता बोर्ड के अध्यक्ष क्लास नॉट ने इस सप्ताह ब्राजील में अपनी बैठक से पहले एक पत्र में जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकरों को बताया कि कुछ प्रमुख बाजारों में संपत्ति का मूल्यांकन भी बढ़ा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed