फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates Egypt France US UK Pakistan Middle East and other global news in hindi

World Updates: मिस्र में नील नदी में नौका डूबने से 10 लोगों की मौत; युद्ध की निंदा करने पर नोबेल विजेता को जेल

Wed, 28 Feb 2024 06:11 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 28 Feb 2024 06:11 AM IST
सार

जनशक्ति मंत्रालय ने बताया कि हादसे में बचे पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। दिहाड़ी मजदूर एक स्थानीय निर्माण कंपनी में काम करने के लिए नौका से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन
World News Updates Egypt France US UK Pakistan Middle East and other global news in hindi
बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिस्र की राजधानी के पास नील नदी में एक नौका के डूबने से उसमें सवार 15 में से 10 लोगों की मौत हो गई। जनशक्ति मंत्रालय ने बताया कि हादसे में बचे पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। नौका डूबने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है। मंत्रालय ने प्रत्येक मृतक के परिवार को दो-दो लाख मिस्र पाउंड (लगभग 6,466 डॉलर) और प्रत्येक घायल को 20-20 हजार मिस्र पाउंड (646 डॉलर) का मुआवजा दिया है। दिहाड़ी मजदूर एक स्थानीय निर्माण कंपनी में काम करने के लिए नौका से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन

भविष्य में यूक्रेन में पश्चिमी सैनिकों की मौजूदगी संभव

यूरोपीय नेताओं की एक सभा में यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई चर्चा के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि भविष्य में यूक्रेन में पश्चिमी सैनिकों को भेजने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। फ्रांसीसी नेता ने पेरिस में 20 यूरोपीय राष्ट्राध्यक्षों और अन्य पश्चिमी अधिकारियों की बैठक में कहा, हम हर आवश्यक कदम उठाएंगे, ताकि रूस युद्ध न जीत सके। मौके पर आधिकारिक, समर्थित ढंग से सेना भेजने पर आज कोई सहमति नहीं बनी है, लेकिन बदले हालात में किसी भी संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। बैठक में जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज और पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा व बाल्टिक देशों के नेता भी शामिल थे। मैक्रों ने इस बारे में विवरण देने से इन्कार कर दिया कि कौन से देश सेना भेजने पर विचार कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि वह कुछ रणनीतिक अस्पष्टता बनाए रखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युद्ध की निंदा करने पर नोबेल विजेता को जेल

रूस की एक अदालत ने यूक्रेन में युद्ध के खिलाफ बोलने वाले एक मानवाधिकार वकील ओलेग ओर्लोव (70) को ढाई साल जेल की सजा सुनाई है। नोबेल विजेता ओेलेग ने अपने खिलाफ मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर अपने समापन वक्तव्य में अदालत से कहा, मुझे कोई पछतावा नहीं है। ओर्लोव को हाथ में हथकड़ी लगा दी गई और अदालत कक्ष से सीधे हिरासत में ले लिया गया। अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ओर्लोव ने पारंपरिक रूसी आध्यात्मिक, नैतिक और देशभक्ति मूल्यों के खिलाफ शत्रुता व रूसी सेना के प्रति नफरत से प्रेरित लेख प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

वीजा रैकेट में ब्रिटिश एयरवेज का सुपरवाइजर भारत में फरार

ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश एयरवेज के एक पर्यवेक्षक का पता लगाने के लिए पुलिस अपने भारतीय समकक्षों के साथ मिलकर काम कर रही है। माना जा रहा है कि यह व्यक्ति पांच साल से अधिक समय से कथित 30 लाख पाउंड वीजा घोटाले में उसकी भूमिका सामने आने के बाद भारत में फरार है। अनाम 24 वर्षीय संदिग्ध हीथ्रो हवाई अड्डे के टर्मिनल 5 पर काम करता था और ब्रिटिश एयरवेज (बीए) नेटवर्क में उड़ान भरने के लिए ग्राहकों से प्रति ट्रिप 25,000 पाउंड का शुल्क लेता था। वह जमानत पर रिहा होने के बाद अपने साथी कर्मचारी के साथ गायब हो गया था।

यूएई में पहला हिंदू मंदिर 1 मार्च से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी में बना पहला हिंदू मंदिर एक मार्च से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में इस मंदिर का उद्घाटन किया था। मंदिर के एक प्रवक्ता ने कहा, मंदिर एक मार्च से सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। प्रत्येक सोमवार को मंदिर दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा। तापमान, दबाव और गति (भूकंपीय गतिविधि) को मापने के लिए मंदिर में हर स्तर पर 300 से अधिक उच्च तकनीक वाले सेंसर लगाकर इसे अत्याधुनिक बनाया गया है।

मस्क को लैपटॉप में हुई परेशानी तो सीधे नडेला को किया मैसेज

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में विंडोज का लैपटॉप खरीदा। उन्हें इसमें कुछ दिक्कत आई। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अन्य यूजर्स के साथ समस्या साझा की। एक यूजर्स ने इसके लिए सीधा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से कस्टमर सपोर्ट मांगने को कहा। इस पर मस्क ने सीधा नडेला को मैसेज कर समस्या बताई। हालांकि, एक यूजर ने उन्हें बिना अकाउंट बनाए विंडोज लैपटॉप चलाने का तरीका बताया। मस्क ने यह तरीका अपनाया और लिखा, सफलता मिल गई, धन्यवाद।

भारत, अमेरिका व द. कोरिया के बीच सहयोग बढ़ाएगा एमओयू

महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण, आपदा और जलवायु परिवर्तन रोकथाम, डिजिटल साक्षरता को लेकर अमेरिका, दक्षिण कोरिया ने 20 फरवरी को भारत के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी उनकी संबंधित अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसियों, यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) और कोरिया इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (केओआईसीए) की ओर से समर्थित है। इसका उद्देश्य साझा वैश्विक विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाना क्षेत्रीय आर्थिक व्यापार को बढ़ावा देना, जलवायु जोखिमों को कम करना, नए उद्यमों की स्थापना, और डिजिटल उपकरणों के साथ आजीविका के साधन बढ़ाना करना है। 


 

बाइडन के नाम से फर्जी कॉल कर एआई खतरों के लिए किया सतर्क

 अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की आवाज की नकल कर एक रोबोकॉल (किसी को पहले से रिकॉर्ड किया गया संदेश देने के लिए की जाने वाली कॉल) की गई। कॉल करने वाले राजनीतिक सलाहकार स्टीव क्रेमर ने कहा कि उनका मकसद गत माह हुए न्यू हैम्पशायर प्राइमरी चुनाव के नतीजे को प्रभावित करना नहीं, बल्कि एआई के संभावित खतरों के बारे में लोगों को सचेत करना था।

क्रेमर ने कहा, पहले से रिकॉर्ड संदेश को तैयार करने के लिए न्यू ऑरलियन्स के एक जादूगर को 150 डॉलर दिए थे। संदेश को 23 जनवरी को प्राइमरी चुनाव के मतदान से दो दिन पहले हजारों मतदाताओं को भेजा गया था। क्रेमर ने कहा, हो सकता है कि मुझे आज एक खलनायक के तौर पर देखा जा रहा हो लेकिन मैंने जो किया, उसके कारण आखिरकार हमें एक बेहतर देश और बेहतर लोकतंत्र मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed