{"_id":"69ab33ca0fa4fff137092d21","slug":"world-news-updates-7-march-iran-israel-us-war-russian-foreign-minister-discusses-pak-tension-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Updates: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सुलह के लिए आगे आया रूस, विदेश मंत्रियों ने की बातचीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World Updates: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सुलह के लिए आगे आया रूस, विदेश मंत्रियों ने की बातचीत
Sat, 07 Mar 2026 01:36 AM IST
Nitin Gautam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nitin Gautam
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान काबुल और इस्लामाबाद के बीच जारी तनाव के साथ-साथ ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों के बाद की स्थिति पर भी चर्चा की गई। रूस के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, लावरोव ने काबुल और इस्लामाबाद के बीच मतभेदों को राजनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से सुलझाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की, जिसमें ईरान के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई के बाद के प्रभावों का भी जिक्र हुआ। इसके अलावा अफगानिस्तान-पाकिस्तान संबंधों में सैन्य और राजनीतिक तनाव कम करने की संभावनाओं पर भी बात की गई। हालांकि इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई। इससे पहले बुधवार को रूस के विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा था, 'अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर जारी झड़पों को लेकर हम चिंतित हैं।'