{"_id":"6939f6ee2e4e54b24d000907","slug":"world-news-in-hindi-asia-pakistan-china-europe-us-uk-west-asia-politics-and-global-events-news-updates-in-hind-2025-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World: भ्रष्टाचार मामले में बोलिविया के पूर्व राष्ट्रपति गिरफ्तार; भारत ने हांगकांग निर्वासित किया चीनी नागरिक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World: भ्रष्टाचार मामले में बोलिविया के पूर्व राष्ट्रपति गिरफ्तार; भारत ने हांगकांग निर्वासित किया चीनी नागरिक
Thu, 11 Dec 2025 04:10 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 11 Dec 2025 04:10 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकारा की उन्होंने 2018 में सांसदों के साथ बैठक में हैती और कई अफ्रीकी देशों को शिथोल कंट्रीज कहा था। हाल ही में पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान उन्होंने थर्ड वर्ल्ड माइग्रेशन पर स्थायी रोक की घोषणा का जिक्र करने के दौरान यह बात कही। ट्रंप ने सोमालिया को गंदा और अपराधग्रस्त बताते हुए फिर निशाना साधा था। हालांकि, उस समय उन्होंने टिप्पणी से इनकार किया था।
भ्रष्टाचार के मामले में बोलिविया के पूर्व राष्ट्रपति आर्से गिरफ्तार
बोलिविया के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति लुइस आर्से को भ्रष्टाचार जांच के तहत गिरफ्तार किया। देश के उपराष्ट्रपति एडमैन लारा ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। इस गिरफ्तारी ने देश की राजनीति में अनिश्चितता का नया दौर की शुरू कर दिया, क्योंकि केवल एक महीने पहले ही रोड्रिगो पाज के राष्ट्रपति बनने के साथ ही 20 साल का समाजवादी शासन समाप्त हुआ था।
उपराष्ट्रपति लारा ने टिकटॉक पर एक वीडियो में आर्से की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आर्से को कथित गबन के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उन्होंने अधिक जानकारी नहीं दी है। उनकी पूर्व न्याय मंत्री मारिया नेला प्रादा के मुताबिक, ये भ्रष्टाचार के आरोप आर्से के पूर्व सहयोगी और पूर्व राष्ट्रपति एवो मोरालेस की सरकार में आर्थिक मंत्री के पद के दौरान के कार्यकाल से संबंधित हैं।
विज्ञापन
नाइजीरिया: अपहरण से मुक्त कराए जाने के बाद माता-पिता को सौंपे गए बच्चे
नाइजीरिया में अपहरण से मुक्त कराए जाने के बाद बच्चों को उनके माता-पिता को लौटाया गया। कई माता-पिता ने मंगलवार देर रात अपने बच्चों के लौटने का स्वागत किया। पिछले महीने स्कूल में घुसे हथियारबंद लोगों ने बच्चों का अपहरण कर लिया था।
एक पिता ने कहा, मेरे लिए यह आसान नहीं रहा। लेकिन आज वास्तव में मुझे थोड़ी खुशी है। लेकिन अभी भी एक बच्चा अपहरणकर्ताओं के कब्जे में ही है। उनके दो बेटों में से एक को छोड़ दिया गया, जबकि दूसरा अभी भी अपहरणकर्ताओं के पास है।
उनका बेटा उन सौ छात्रों में से एक है, जिन्हें साप्ताहांत पर छोड़ा गया। उन्होंने जोर से अपने बेटे को गले लगाया। उनका 21 नवंबर को नाइजीरियाई कैथोलिक स्कूल से अपहरण किया गया था।
वॉशिंगटन में बाढ़ का खतरा, भारी बारिश जारी
पश्चिमी वॉशिंगटन में भारी बारिश के चलते नदियों में जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते लोग अपने कीमती सामान को पैक कर रहे हैं और सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी कर रही हैं। एक दिन पहले यहां तूफान आया, जिसके कारण बचाव और सड़क बाधित हुई।
उत्तर पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में नदियां रिकॉर्ड स्तर तक उफान पर हैं। सिएटल के उत्तर में स्कैगिट नदी में भारी बाढ़ की आशंका जताई जा रही है। माउंट वर्नन शहर में लोगों ने रेत के बैग भरने के लिए लंबी कतारें लगाई, क्योंकि अधिकारियों ने बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले निवासियों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर वहां से पलायन करने की सलाह जारी की।
माउंट वर्नियर के मेयर पीटर डोनोवन ने कहा, हम यहां सबसे बुरे हालात के लिए तैयारी कर रहे हैं। सिएटल के दक्षिणपूर्व में माउंट रेनियर पहाड़ियों में पियर्स काउंटी शेरिफ ने आरवी पार्क में लोगों को बचाया, जिसमें एक व्यक्ति सांता की टोपी पहनकर पानी में खड़ा था।
वॉशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने राज्य में आपातकाल घोषित किया। उन्होंने कहा, आने वाले दिनों में लोगों की जान जोखिम में होगी। वॉशिंगटन नेशनल गार्ड के प्रमुख जेंट वेल्स ने बताया कि सैकड़ों गार्ड को सहायता के लिए भेजा जाएगा।
चीनी नागरिक को हांगकांग निर्वासित किया गया
वीजा शर्तों का उल्लंघन करके लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले चीनी नागरिक हूं कांगतई को हांगकांग निर्वासित किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, पिछले हफ्ते हिरासत में लिए गए इस चीनी नागरिक को 10 दिसंबर की शाम दिल्ली भेजा गया, ताकि उसे आगे हांगकांग के लिए प्रत्यर्पित किया जा सके। कांगतई (29 वर्षीय) 19 नवंबर को दिल्ली पहुंचे थे और उनके पास यात्री वीजा था, जो उन्हें वाराणसी, आगरा, नई दिल्ली, जयपुर, सारनाथ, गया और कुशीनगर में बौद्ध धार्मिक स्थलों का दौरा करने की अनुमति देता था। लेकिन उन्होंने 20 नवंबर को लेह के लिए उड़ान भरी और लेह हवाई अड्डे पर स्थित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पंजीकरण नहीं कराया। उन्हें एक दिसंबर को दिल्ली से श्रीनगर आने के बाद पिछले हफ्ते हिरासत में लिया गया।
बिना वीजा अमेरिका आने वाले यात्रियों की जल्द हो सकती है सोशल मीडिया स्क्रीनिंग
वीजा बिना अमेरिका आने वाले विदेशी यात्रियों को जल्द ही सोशल मीडिया स्क्रीनिंग का सामना करना पड़ सकता है। बिना वीजा के अमेरिका आने वाले विदेशी नागरिक जल्द ही यात्रा की मंजूरी से पहले अपने सोशल मीडिया, ईमेल खातों और परिवार के विस्तृत इतिहास की जानकारी गृह सुरक्षा विभाग को देने के लिए बाध्य हो सकते हैं।
संघीय रजिस्टर में बुधवार को प्रकाशित नोटिस के मुताबिक, सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा एजेंसी उन चुनिंदा देशों के यात्रियों से पिछले पांच वर्षों की सोशल मीडिया जानकारी एकत्र करने का प्रस्ताव कर रही है, जिन्हें अमेरिका आने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं है। ट्रंप प्रशासन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और प्रवासियों की निगरानी बढ़ा रहा है।
नोबेल शांति पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हुईं मारिया माचाडो
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना माचाडो ओस्लो में बुधवार को होने वाले समारोह में शामिल नहीं हुईं। नॉर्वेजियन नोबेल इंस्टीट्यूट ने बताया कि माचाडो राजधानी में मौजूद न होने के कारण और उनकी बेटी उनकी ओर से पुरस्कार ग्रहण किया। माचाडो 11 महीने से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखी हैं और जनवरी में संक्षिप्त हिरासत के बाद से छिपकर रह रही हैं। उन्हें लोकतांत्रिक बदलाव की लड़ाई के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। वेनेजुएला सरकार ने उन्हें पिछले साल के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से रोक दिया था।

यरूशलम में हनुक्का युग की प्राचीन दीवार का हिस्सा मिला
यरूशलम में लगभग 2,100 साल पुरानी शहर-दीवार का सबसे लंबा और सुरक्षित हिस्सा मिला है। यह दीवार हैस्मोनियन साम्राज्य के समय की है। यह वही काल था जिसमें हनुक्का की ऐतिहासिक घटनाएं हुई थीं। हाल में पूरी हुई खोदाई में दीवार की मजबूत नींव और संभवतः उस समय के दो राज्यों के बीच हुए संघर्ष विराम के संकेत भी मिले हैं। हनुक्का का अर्थ है समर्पण, जो कि दूसरे शताब्दी ईसा पूर्व में मंदिर की पुनः स्थापना और विदेशी कब्जे से मुक्ति के प्रतीक का त्योहार है। यह खोज यरूशलम के प्राचीन इतिहास को समझने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

द. चीन में आवासीय इमारत में भीषण आग, 12 की मौत
दक्षिणी चीन के शान्ताउ शहर में एक आवासीय इमारत में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई। सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात 9:20 बजे हुई। हालांकि, चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग ने करीब 40 मिनट में काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

भारत और ब्राजील की नौसेनाओं में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने ब्राजील दौरे पर वहां की नौसेना के कमांडर एडमिरल मार्कोस सैम्पायो ओल्सन से मिलकर दोनों नौसेनाओं के बीच रक्षा उद्योग, प्रौद्योगिकी विकास, नवाचार के आदान-प्रदान और निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, दोनों प्रमुखों के बीच परिचालन गतिविधियों, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, जलवैज्ञानिक सहयोग, सूचना साझाकरण पर भी चर्चा हुई। नौसेना प्रवक्ता ने कहा, इस मुलाकात में समुद्री क्षेत्र जागरूकता बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह बैठक दोनों नौसेनाओं के बीच रणनीतिक समन्वय को मजबूत करने और समुद्री साझेदारी को गहरा करने के आपसी संकल्प की पुष्टि करती है। इस दौरान स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों और अन्य नौसैनिक जहाजों के रखरखाव से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भारतीय नौसेना, ब्राजील की नौसेना और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लि. के बीच एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौता किया।

रूसी विदेश मंत्री ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति को सराहा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने बुधवार को भारत की स्वतंत्र और बहु-आयामी विदेश नीति की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, भारत वैश्विक मंच पर अपनी नीति स्वयं तय करने वाला देश है और सभी प्रमुख देशों के साथ संतुलित संबंध बनाए रख अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
रूस की संसद का उच्च सदन फेडरेशन काउंसिल को संबोधित करते हुए लावरोव ने कहा, वैश्विक दक्षिण के कई देश ऐसी नीति अपना रहे हैं और हमारे अच्छे मित्र भारत ने इसे बेहतरीन तरीके से लागू किया है। भारत सभी पक्षों के साथ संबंध रखता है और यह उसकी मजबूत, स्वतंत्र विदेश नीति का संकेत है। लावरोव ने कहा, रूस अपनी विदेश नीति का मुख्य उद्देश्य घरेलू विकास को बढ़ावा देना मानता है और यह लक्ष्य भारत की रणनीतिक सोच से मेल खाता है। उन्होंने बताया, दोनों देशों के उद्देश्यों व आकलनों की समानता हाल ही में राष्ट्रपति पुतिन की नई दिल्ली यात्रा के दौरान फिर स्पष्ट हुई। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक ले जाने के लिए व्यापक आर्थिक सहयोग कार्यक्रम तैयार किया है।

ऑस्ट्रेलिया- हत्यारोपी भारतवंशी को 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के एक समुद्र तट पर 24 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। यह घटना 2018 में हुई थी। केर्न्स स्थित सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व नर्स राजविंदर सिंह (41) को टोया कॉर्डिंगली की हत्या का दोषी पाया। न्यायमूर्ति लिंकन क्रॉली ने कहा, सिंह का हत्या का मकसद अज्ञात था और इसे अवसरवादी हत्या करार दिया। सिंह ने यह हत्या उस वक्त की जब कॉर्डिंगली अपने कुत्ते को टहला रही थी।
कॉर्डिंगली पोर्ट डगलस में एक स्वास्थ्य खाद्य और फार्मेसी स्टोर में काम करती थीं और एक पशु आश्रय में स्वयंसेवा भी करती थी। हत्या के बाद सिंह भारत भाग गया और ऑस्ट्रेलिया में अपनी पत्नी, बच्चों और माता-पिता को छोड़ गया। जज ने कहा, उसने अपनी पत्नी, माता-पिता और बच्चों को ठीक से बात किए बिना ही देश छोड़ दिया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसकी एकमात्र चिंता अपने परिवार के लिए परिणामों की परवाह किए बिना अपनी जान बचाना थी।

थाईलैंड व कंबोडिया सीमा पर लड़ाई थमने के संकेत नहीं, लाखों विस्थापित
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर फिर से शुरू हुई लड़ाई थमने के बुधवार को भी कोई संकेत नहीं दिखे, बल्कि कंबोडिया के सीनेट अध्यक्ष हन सेन ने भीषण युद्ध का संकल्प लिया। इस तनाव से दोनों देशों में लाखों विस्थापित लोग अस्थाई आश्रयों में शरण लेने के कारण दयनीय परिस्थितियों में आ गए हैं। थाई सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल सुरासंत कोंगसिरी ने बुधवार को बताया कि थाईलैंड के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों से लगभग चार लाख लोगों को निकाला गया है और चार सीमावर्ती प्रांतों में लड़ाई जारी रहने के दौरान लगभग 700 स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
रक्षा मंत्रालय ने कहा, कंबोडिया ने भी 1.27 लाख से अधिक ग्रामीणों को निकाला है और सैकड़ों स्कूल बंद कर दिए हैं। थाईलैंड की सेना ने कहा, इस सप्ताह हताहतों में पांच सैनिक शामिल हैं। कंबोडिया में 7 लोग मरे और 20 अन्य घायल हुए हैं। हालांकि उसने बुधवार को आंकड़े अपडेट नहीं किए। इस बीच कंबोडिया ने थाईलैंड में मंगलवार से शुरू हुए 33वें दक्षिण पूर्व एशियाई खेलों से अपनी पूरी टीम को वापस बुला लिया है।

विश्व शिक्षा पदक 2025 के लिए 3 भारतीयों के बीच प्रतिस्पर्धा
गुरुवार को घोषित किया गया कि भारत के दो छात्र और एक शिक्षक विश्व शिक्षा पदक 2025 के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले विश्व भर के 15 फाइनलिस्टों में शामिल हैं। केरल के 16 वर्षीय छात्र राउल जॉन अजू, जिन्होंने एआईरियल्म टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की। बेंगलुरु के छात्र अश्वत प्रसन्ना, जिन्होंने आईसाइट की स्थापना की, पदक की छात्र श्रेणी में चयनित पांच लोगों में शामिल हैं। दिल्ली के एक स्कूल में आईटी विभाग की प्रमुख विनीता गर्ग को शिक्षक श्रेणी में विश्व शिक्षा पदक के लिए पांच फाइनलिस्टों में शामिल किया गया है।