{"_id":"6ab5f93e5c9f48af47057d34","slug":"when-will-you-take-action-shehbaz-sharif-asked-about-hafiz-saeed-at-un-what-did-pakistan-pm-say-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कब करेंगे कार्रवाई?': यूएन में शहबाज शरीफ से हाफिज सईद पर सवाल, मुंह छिपाते नजर आए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'कब करेंगे कार्रवाई?': यूएन में शहबाज शरीफ से हाफिज सईद पर सवाल, मुंह छिपाते नजर आए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री
Fri, 25 Sep 2026 10:04 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:04 AM IST
सार
यूएन मुख्यालय में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से हाफिज सईद और आतंकियों को पनाह देने को लेकर सीधे सवाल पूछे गए। उन्होंने दोनों सवालों का जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गए। हाफिज सईद 26/11 मामले में आरोपी है और पहलगाम आतंकी हमले की एनआईए जांच में भी आरोपी बनाया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि शहबाज ने जवाब क्यों नहीं दिया? पाकिस्तान उस पर कब कार्रवाई करेगा?
विज्ञापन
हाफिज सईद का नाम लेते ही चुप हो गए शहबाज शरीफ
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को हाफिज सईद के मुद्दे पर सीधे सवालों का सामना करना पड़ा। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रवेश करते समय पत्रकार ने उनसे पूछा कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेगा। शहबाज शरीफ ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गए। बाद में जब वह यूएन मुख्यालय से बाहर निकले तो उनसे फिर पूछा गया कि लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलाया जाएगा। इस सवाल पर भी वो मुंह छिपाते हुए चलते चले गए।
विज्ञापन
हाफिज सईद पर शहबाज शरीफ से क्या-क्या पूछा गया?
शहबाज शरीफ से दोनों सवाल सीधे तौर पर पाकिस्तान में आतंकवाद और हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई से जुड़े थे। सवाल था, 'प्रधानमंत्री, आप आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?' लेकिन शहबाज ने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद यूएन मुख्यालय से निकलते समय उनसे पूछा गया, 'लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलाएंगे?' इस बार भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए। इस पूरे घटनाक्रम ने यूएन में पाकिस्तान के आतंकवाद संबंधी रिकॉर्ड और हाफिज सईद पर कार्रवाई के सवाल को फिर चर्चा में ला दिया।
विज्ञापन
हाफिज सईद कौन है और भारत उससे कार्रवाई क्यों चाहता है?
- हाफिज मोहम्मद सईद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा का रहने वाला है और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और प्रमुख रहा है। भारत ने उसे गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम यानी यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में भी उसका नाम आरोपी के तौर पर दर्ज है।
- इसके अलावा अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हाफिज सईद को आरोपी बनाया है। एनआईए ने जुलाई 2026 में दाखिल पूरक आरोपपत्र में उस पर व्यक्तिगत रूप से और लश्कर-ए-तैयबा तथा उसके सक्रिय सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट के प्रमुख के तौर पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन