फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Foreign Minister Opens Up on India Ties: Calls Relationship Excellent Mentions Meeting with Jaishankar

नेपाल के विदेश मंत्री ने भारत को लेकर खोले पत्ते: रिश्तों को बताया बेहतरीन, जयशंकर से मुलाकात का भी किया जिक्र

Fri, 25 Sep 2026 11:17 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 25 Sep 2026 11:17 AM IST
सार

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भारत के साथ रिश्तों को बेहतरीन बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी उतार-चढ़ाव आया, लेकिन अभी दोनों देशों के संबंध अच्छे हैं। नेपाल अब मतभेदों के बजाय व्यापार, ऊर्जा और संपर्क के अवसरों पर ध्यान दे रहा है। खनाल ने चीन के साथ भी व्यावहारिक रिश्तों की बात कही। आखिर भारत नेपाल के लिए इतना अहम क्यों है? क्या ऊर्जा और व्यापार रिश्तों को नई दिशा देंगे? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Nepal Foreign Minister Opens Up on India Ties: Calls Relationship Excellent Mentions Meeting with Jaishankar
नेपाल के विदेश मंत्री ने भारत के साथ संबंधों पर कही बड़ी बात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के राजनीतिक संबंधों में कभी-कभी उतार-चढ़ाव आता रहा है, लेकिन अभी नेपाल और भारत के बीच रिश्ते अच्छे दौर में हैं। उन्होंने कहा कि काठमांडो भारत के साथ संबंधों में मतभेदों के बजाय अवसरों पर ध्यान देते हुए व्यावहारिक तरीका अपना रहा है।

विज्ञापन


भारत के साथ रिश्तों पर नेपाल के विदेश मंत्री ने क्या कहा?
शिशिर खनाल ने कहा कि नेपाल और भारत के संबंध बहुत मजबूत और कई स्तरों वाले हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल के कुल व्यापार का करीब दो-तिहाई हिस्सा भारत के साथ होता है। दोनों देशों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध भी काफी मजबूत हैं। खनाल ने कहा कि राजनीतिक स्तर पर कभी-कभी रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, लेकिन मौजूदा समय में दोनों देशों के संबंधों को वह बेहतरीन मानते हैं। उन्होंने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल की नई सरकार के बीच संबंधों से जुड़े सवाल के जवाब में कही।
विज्ञापन


जयशंकर से मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई बात?
खनाल ने बताया कि उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच भारत-नेपाल संबंधों और आपसी हित के मुद्दों पर बातचीत हुई। इसमें विकास साझेदारी और ऊर्जा सहयोग की प्रगति पर चर्चा हुई। नेपाल के विदेश मंत्री ने भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया। यह बातचीत संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से इतर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और चीन के बीच नेपाल किस नीति पर चल रहा?
भारत और चीन के बीच संतुलन को लेकर पूछे गए सवाल पर खनाल ने कहा कि नेपाल अब रिश्तों को केवल वैचारिक नजरिए से देखने के बजाय व्यावहारिक सहयोग पर ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ सीमा जैसे विवादित मुद्दे हो सकते हैं, लेकिन नेपाल का मौजूदा तरीका यह देखने का है कि सहयोग के कौन-कौन से अवसर मौजूद हैं। भारत के साथ ऊर्जा व्यापार को उन्होंने इसी व्यावहारिक नीति का उदाहरण बताया। खनाल ने कहा कि नेपाल की अर्थव्यवस्था आयात पर काफी निर्भर है, इसलिए ऊर्जा और व्यापार में सहयोग उसके लिए महत्वपूर्ण है।

भारत के साथ नेपाल के लिए ऊर्जा और बाजार क्यों अहम?
खनाल ने कहा कि नेपाल की भौगोलिक स्थिति उसके लिए बड़ी आर्थिक संभावना बन सकती है। उन्होंने भारत के साथ 1,700 किलोमीटर से अधिक लंबी खुली सीमा का जिक्र किया। यह सीमा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम से जुड़ती है। उन्होंने बताया कि नेपाल के पास आर्थिक रूप से उपयोगी करीब 43 गीगावाट जलविद्युत क्षमता है और देश 2035 तक 28,000 मेगावाट तक पहुंचने की दिशा में काम करना चाहता है। इससे भारत और आगे बांग्लादेश को स्वच्छ बिजली निर्यात करने की संभावना है।

नेपाल भारत और चीन के बीच अपनी जगह को कैसे देख रहा?
खनाल ने कहा कि नेपाल खुद को केवल भारत और चीन के बीच स्थित छोटे देश के रूप में नहीं देखता। उनका कहना है कि दोनों बड़े पड़ोसियों का आकार भौगोलिक सच्चाई है, लेकिन यह नेपाल की महत्वाकांक्षाओं की सीमा नहीं बनना चाहिए। चीन के साथ भी नेपाल का रुख व्यावहारिक और व्यापार आधारित रखने की बात उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि नेपाल उत्तर और दक्षिण के रास्तों को एक-दूसरे का विकल्प नहीं मानता, बल्कि दोनों दिशाओं को जोड़कर देश को लैंडलॉक्ड यानी भू-आबद्ध अर्थव्यवस्था से लैंड-लिंक्ड यानी जमीन के रास्ते से जुड़े आर्थिक केंद्र में बदलना चाहता है।


भारत-नेपाल रिश्तों में आगे किस तरह के सहयोग पर जोर?
खनाल के बयान से साफ है कि नेपाल भारत के साथ रिश्तों को व्यापार, ऊर्जा, संपर्क और विकास के क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर जोर दे रहा है। उनका कहना है कि राजनीतिक मतभेदों पर अधिक ध्यान देने के बजाय व्यावहारिक सहयोग के क्षेत्रों को मजबूत करना जरूरी है। भारत के साथ व्यापार और ऊर्जा सहयोग को नेपाल अपनी आर्थिक जरूरतों से जोड़कर देख रहा है। साथ ही चीन के साथ भी संपर्क और व्यापार बढ़ाने की नीति है। यानी काठमांडो दोनों पड़ोसियों के साथ संबंधों को प्रतिस्पर्धा के बजाय आर्थिक अवसरों के रूप में आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed