फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Israel Iran US Gaza China Maldives Myanmar Pakistan Russia Ukraine UK UN Global news

World News: कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन चीन से संबंध बहाल करने को तत्पर; US के उपविदेश मंत्री का चीन दौरा

Sun, 14 Apr 2024 07:36 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 14 Apr 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Israel Iran US Gaza China Maldives Myanmar Pakistan Russia Ukraine UK UN Global news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिटेनब्रिंक 14-16 अप्रैल को चीन का दौरा करेंगे। अमेरिका के ही एक अन्य अहम घटनाक्रम में अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने हत्यारोपी भारतीय की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 250,000 डॉलर (करीब 20.90 करोड़ रुपये) तक का इनाम देने की पेशकश की है। आरोपी का नाम भद्रेशकुमार पटेल है।
विज्ञापन


उसे अंतिम बार न्यू जर्सी के नेवार्क क्षेत्र में देखा गया था। पटेल पर 2015 में मैरीलैंड में एक डोनट की दुकान पर काम के दौरान पत्नी पलक पटेल की हत्या करने का आरोप है। एफबीआई ने पटेल को 'दस सर्वाधिक वांछित भगोड़ों' की सूची में शामिल किया है। शुरुआत में जांच एजेंसी ने पटेल के बारे में जानकारी देने वाले को 1 लाख डॉलर का इनाम देने की पेशकश की थी। एफबीआई ने अपने एक बयान में कहा, पटेल पर फर्स्ट-डिग्री हत्या, सेकेंड-डिग्री हत्या, फर्स्ट-डिग्री हमला, सेकेंड-डिग्री हमला और घायल करने के इरादे से खतरनाक हथियार रखने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन और उत्तर कोरिया के संबंध बहाल होने की कगार पर
इसी बीच एक अन्य अहम रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन चीन के साथ दीर्घकालिक संबंध विकसित करने को तत्पर हैं।

एक बार फिर आईएमएफ की प्रबंध निदेशक बनीं क्रिस्टलीना

क्रिस्टालिना जॉर्जीवा को दूसरे कार्यकाल के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को प्रबंध निदेशक (एमडी) चुना गया। उनका चयन संगठन के कार्यकारी बोर्ड ने शुक्रवार को किया। इस दौरान विशेष रूप से वैश्विक उथल-पुथल से चिह्नित कार्यकाल के दौरान जॉर्जीवा की मजबूत और चुस्त नेतृत्व के लिए प्रशंसा की गई।

पाकिस्तान : विपक्ष का गठबंधन बना, सरकार के विरोध में उतरा

पाकिस्तान में इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी देश की सरकार के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। आठ फरवरी के चुनाव में कथित धांधली और जनादेश से छेड़छाड़ कर सरकार बनाने के खिलाफ पीटीआई ने विपक्षी दलों के महागठबंधन के साथ मिलकर देशव्यापी आंदोलन की घोषणा कर दी है। इसी के साथ शनिवार से जनसभाएं शुरू कर दी गईं। इसमें 6 राजनीतिक दल शामिल हैं।

केन्या में बाढ़-बारिश से 13 की मौत, 15,000 लोग विस्थापित

केन्या के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 15,000 के करीब लोग विस्थापित हो गए। मौसम विज्ञानियों ने जून तक और बारिश की आशंका जताई गई है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने केन्या रेड क्रॉस सोसायटी के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि बारिश के कारण करीब 20,000 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण पांच प्रमुख सड़कों का शेष हिस्सों से संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed