फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia UNRWA Bangladesh Politics Crime and Global events

World News: 300 अपराधियों को अल सल्वाडोर निर्वासित करेगा यूएस; सर्बिया में राष्ट्रपति के खिलाफ सड़कों पर लोग

Sun, 16 Mar 2025 03:22 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 16 Mar 2025 03:22 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia UNRWA Bangladesh Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के कई राज्यों में चल रहे भीषण तूफान और मौसमी उथल-पुथल ने भारी तबाही मचाई है। तूफान की घटनाओं से अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं। मिसौरी में टॉर्नेडो के कहर से 10 लोगों की जान गई, जबकि अर्कांसस में रातभर चले तूफान ने तीन लोगों को मार डाला। टेक्सास पैनहैंडल के अमरिल्लो में धूलभरी आंधी के दौरान हुई कार दुर्घटनाओं में भी तीन लोगों की मौत हुई। ओजार्क काउंटी के बेकर्सफील्ड इलाके में टॉर्नेडो ने एक घर को तबाह कर दिया है। कई राज्यों में स्कूल की इमारतों को बड़ा नुकसान हुआ है। सेमीट्रेक्टर-ट्रेलर पलट गए। मौसम और भी खराब होने की आशंका है। कंसास में 8 लोगों की मौत की खबर है। 
विज्ञापन


UNRWA बोला- फलस्तीनी बच्चों की पीढ़ी बर्बाद होने का खतरा
संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) के आयुक्त जनरल ने आगाह किया है कि फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए फंड में कटौती पर चिंता जाहिर की है। आयुक्त जनरल फिलिप लाजारिनी ने चेतावनी दी है कि यूएन की इस एजेंसी के पतन से फलस्तीनी बच्चों की एक पूरी पीढ़ी शिक्षा से वंचित हो जाएगी। लाजारिनी ने कहा कि अगर गंभीर वित्तीय संकट जारी रहता है तो एजेंसी के पतन का खतरा सचमुच वास्तविक है। उन्होंने आगाह किया कि बच्चों की एक पीढ़ी बलि चढ़ जाएगी, वे उचित शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा, यूएनआरडब्ल्यूए गाजा पट्टी, वेस्ट बैंक, लेबनान, जॉर्डन और सीरिया में फैले लगभग छह मिलियन फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए 'जीवन रेखा' है। अब तक लगभग 2.60 लाख बच्चे एजेंसी के दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम में दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन

सर्बिया के राष्ट्रपति और सरकार के खिलाफ विरोध रैली, एक लाख+ लोग शामिल हुए
दक्षिण पूर्वी यूरोपीय देश सर्बिया में सरकार के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ रहा है। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक और उनकी सरकार के खिलाफ महीनों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के अंतिम चरण में एक विशाल रैली का आयोजन हुआ। शनिवार को हुई इस रैली में कम से कम एक लाख लोग बेलग्रेड में एकत्र हुए। बारिश के बावजूद झंडे लहराते प्रदर्शनकारियों ने राजधानी के मुख्य इलाके को जाम कर दिया। पुलिस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के चरम पर 1.07 लाख लोगों की भीड़ जुटी। सर्बियाई स्वतंत्र मीडिया ने इस रैली को देश में अब तक की सबसे बड़ी रैली बताया। यह रैली राष्ट्रव्यापी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का हिस्सा थी। बता दें कि नवंबर में सर्बिया के उत्तर में एक रेलवे स्टेशन पर कंक्रीट की छत गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद लोग सरकारी भ्रष्टार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन

आयोवा और ओकलाहोमा के खिलाफ लाए गए मुकदमों को खारिज कराएगा ट्रंप प्रशासन

ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को बाइडन प्रशासन के न्याय विभाग द्वारा आयोवा और ओकलाहोमा के खिलाफ लाए गए मुकदमों को खारिज करने के लिए कदम उठाया। इन मुकदमों में राज्यों के आव्रजन कानूनों को चुनौती दी गई थी। इसके तहत किसी व्यक्ति के लिए राज्य में रहना अपराध है यदि वह अवैध रूप से अमेरिका में है। देश भर के रिपब्लिकन गवर्नर और सांसदों ने तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन पर संघीय आव्रजन कानून को लागू करने और दक्षिणी सीमा का प्रबंधन करने में विफल रहने का आरोप लगाया था। जवाब में आयोवा और ओक्लाहोमा ने ऐसे ही कानून बनाए, जो राज्य और स्थानीय अधिकारियों को उन लोगों को गिरफ्तार करने और उन पर आरोप लगाने की अनुमति देते हैं जिनके पास निर्वासन के आदेश लंबित हैं या जिन्हें पहले अमेरिका से निकाल दिया गया था या प्रवेश से वंचित कर दिया गया था।
विज्ञापन

दूरसंचार ठगी में शामिल 2,800 नागरिकों को वापस भेजा गया चीन

म्यांमार-थाईलैंड सीमा पर दूरसंचार घोटाले में गिरोह का हिस्सा रहे 2,800 से अधिक चीनी दूरसंचार धोखाधड़ी संदिग्धों को मुकदमे के लिए चीन वापस भेजा गया। ये स्थानीय और विदेशी लोगों को झूठे वादे कर म्यांमार-थाईलैंड सीमा पर ले जाते थे। चीन के सुरक्षा मंत्रालय ने बताया, यह अभियान 20 फरवरी से चल रहा है। पिछले महीने, एक अदालत ने सीमा पार टेलीकॉम धोखाधड़ी के मामलों में शामिल चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी थी। यह कदम ऐसे गिरोह के खिलाफ चीन की सख्त कार्रवाई का हिस्सा है।

वित्तपोषित मीडिया संगठनों के कर्मचारियों को निकालने के आदेश पर ट्रंप के हस्ताक्षर

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को वॉयस ऑफ अमेरिका और अन्य सरकारी वित्तपोषित मीडिया संस्थानों में छंटनी करना शुरू कर दिया। जिसके बाद अमेरिकी मीडिया संस्थान VOA के सभी कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। ट्रंप ने अपने प्रशासन को कई एजेंसियों के कामों को न्यूनतम करने का निर्देश दिया। जिन संस्थानों में छंटनी की गई है, उनमें यूएस एजेंसी फॉर ग्लोबल मीडिया शामिल है, जिसमें वॉयस ऑफ अमेरिका, रेडियो फ्री यूरोप और एशिया और रेडियो मार्टी शामिल हैं, जो क्यूबा में स्पेनिश भाषा के समाचार प्रसारित करता है। शनिवार की सुबह अमेरिकी सीनेट उम्मीदवार कैरी लेक, जिन्हें ट्रम्प ने अपना वरिष्ठ सलाहकार नामित किया था, ने एक्स पर पोस्ट किया कि कर्मचारियों को अपना ईमेल चेक करना चाहिए। 

300 कथित अपराधियों को अल सल्वाडोर निर्वासित करेगा अमेरिका

ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला के ट्रेन डे अरागुआ गिरोह के लगभग 300 कथित सदस्यों को एक वर्ष के लिए कारावास में रखने के लिए अल साल्वाडोर को 60 लाख डॉलर का भुगतान करेगा। अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच अल साल्वाडोर की कुख्यात जेलों में प्रवासियों को रखने के समझौते के बाद यह पहली बार है, जब अमेरिका से अपराधियों को अल सल्वाडोर भेजा जाएगा। वेनेजुएला के ट्रेन डे अरागुआ गिरोह को ट्रंप आतंकी संगठन कह चुके हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि किस तरह से 300 लोगों की इस खूंखार गिरोह के सदस्यों के रूप में पहचान की गई है।  

ऑस्ट्रेलिया में बेबी वॉम्बैट को मां से छीनने वाली इंफ्लुएंसर ने माफी मांगी

ऑस्ट्रेलिया में घूमने के दौरान एक बेबी वॉम्बैट को उसकी मां से छीनने का वीडियो पोस्ट करने के बाद और इसे लेकर लोगों की नाराजगी झेलने के बाद अमेरिका की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सैम जोंस ने माफी मांग ली है। दरअसल जोंस ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें वह एक वॉम्बैट से उसके बच्चे को दूर ले जाती दिख रही है, जिससे मां वॉम्बैट परेशान हो गई। हालांकि बाद में जोंस ने बच्चे को उसकी मां के पास वापस छोड़ दिया। लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई और कहा कि एक बच्चे को उसकी मां से छीनना गलत है। ऑस्ट्रेलिया के पीएम समेत कई शीर्ष नेताओं ने भी इस पर नाराजगी जताई थी और कार्रवाई की बात कही थी। अब मामला बढ़ता देख जोंस ने माफी मांग ली है। जोंस ने कहा कि उसने बच्चे को चुराने या उसे नुकसान पहुंचाने के मकसद से ऐसा नहीं किया था।  

भारत के चाफेकर बने रीकैप आईएससी के 7वें कार्यकारी निदेशक
भारतीय तटरक्षक बल के पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक वी डी चाफेकर को रीकैप आईएससी का सातवां कार्यकारी निदेशक (ईडी) नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। रीकैप आईएससी एशिया में समुद्री चोरी व डकैती के खिलाफ सहयोग बढ़ाने के लिए सरकारों के बीच एक क्षेत्रीय समझौता है।

रीकैप सूचना साझाकरण केंद्र (आईएससी) की 19वीं शासी परिषद की बैठक में शुक्रवार को बताया गया कि चाफेकर इस साल एक अप्रैल से 31 मार्च, 2028 तक कार्यकारी निदेशक का पद संभालेंगे। परिषद ने उन्हें पिछले साल पांच नवंबर को इस पद के लिए चुना था। परिषद ने निवर्तमान ईडी कृष्णस्वामी नटराजन को समर्पित सेवा व रीकैप आईएससी की प्रतिष्ठा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद दिया। 11-14 मार्च तक सिंगापुर में हुई बैठक में परिषद ने फिलीपीन के गवर्नर एडमिरल रोनी एल गवन को 12 मार्च से 11 मार्च, 2028 तक के कार्यकाल के लिए शासी परिषद का अध्यक्ष चुना।

चीन ने पाकिस्तान को सौंपी दूसरी अत्याधुनिक पनडुब्बी
चीन ने पाकिस्तान को एक और अत्याधुनिक पनडुब्बी सौंप दी है। इसमें उन्नत हथियार व सेंसर लगे हुए हैं। चीन अपने सहयोगी पाकिस्तान की नौसैन्य ताकत में इजाफा करते हुए अरब सागर व भारत के पीछे हिंद सागर में दबदबा बढ़ाना चाहता है।

चीन की सरकारी मीडिया की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, हंगोर श्रेणी की पनडुब्बी को हुबेई प्रांत के वुहान शहर में लॉन्च किया गया। चीन इसी श्रेणी की एक पनडुब्बी पाकिस्तान को पहले ही सौंप चुका है। पाकिस्तान व चीन के बीच इस प्रकार की आठ पनडुब्बियों के लिए पांच अरब डॉलर का सौदा हुआ था। यह उन चार आधुनिक नौसैनिक फ्रिगेट (छोटे जहाजों) से इतर है, जो चीन ने पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान को आपूर्ति किए हैं। इसका प्रत्यक्ष उद्देश्य तो पाकिस्तान की नौसैन्य ताकत को बढ़ाना है, लेकिन चीन परोक्ष रूप से अरब सागर में अपनी नौसेना का लगातार विस्तार कर रहा है। बलूचिस्तान के ग्वादर बंदरगाह का विकास भी उसकी इसी रणनीति का हिस्सा है। चीन हिंद सागर में भी दबदबा बढ़ाने की भी चाहत रखता है।

सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स को एक चीनी विशेषज्ञ ने बताया कि नई पनडुब्बी में मजबूत व्यापक युद्ध क्षमता है, जो पाकिस्तानी नौसेना का मुख्य आधार बन सकती है। माना जाता है कि हंगोर श्रेणी की पनडुब्बी, चीन की 039ए पनडुब्बी का निर्यात संस्करण है। इसमें चालक दल के 38 सदस्यों और विशेष बलों के आठ जवानों के रहने के लिए स्थान है। यह टारपीडो और पोत रोधी मिसाइलों से भी लैस है। यह माइन बिछाने के साथ-साथ पानी के भीतर खोज करने वाली प्रणाली से भी लैस है। पाकिस्तान ने चीन से आठ पनडुब्बियों को खरीदने का समझौता किया है। इनमें चार का निर्माण पाकिस्तान के कराची में स्थित कराची शिपयार्ड एवं इंजीनियरिंग वर्क्स करेगा।

सूर्या फार्मा और ज़ाइडस ने अमेरिका में उत्पादों को वापस मंगवाया: यूएसएफडीए  
सूर्या फार्मा और जाइडस फार्मास्युटिकल्स ने अमेरिका से कुछ दवाइयों को वापस मंगवाया है, क्योंकि इनमें उत्पादन से जुड़ी समस्याएं पाई गईं। अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने यह जानकारी दी है। सूर्या फार्मा ने मोरफिन सल्फेट एक्सटेंडेड-रिलीज टैबलेट की 9,840 बोतलें वापस मंगवायी हैं। इसके अलावा, ज़ाइडस फार्मास्युटिकल्स ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली नेलाराबाइन इन्फ्यूजन की 36,978 बोतलें वापस मंगवायी हैं। 

इस्राइल में होली और यहूदी त्योहार पुरीम में शामिल हुए 3000 लोग
एजेंसी, जाफा पोर्ट। इस्राइल के जाफा पोर्ट में रविवार को तीन हजार से अधिक इस्राइली और भारतीयों ने एक साथ मिलकर होली और यहूदी त्योहार पुरीम में मनाया। भारतीय मिशन ने तेल अवीव नगरपालिका के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया था।होली और पुरीम कमोबेश हर वर्ष एक ही दिन या एक-दो दिन के अंतर पर आते हैं। जाफा में आयोजित इस कार्यक्रम में नृत्य, शास्त्रीय संगीत, आभूषण और भारतीय व्यंजनों के साथ भारतीय संस्कृति देखने की मिली। कार्यक्रम में पूरे इस्राइल से तीन हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए, जिनमें भारतीय मूल के इस्राइली और भारतीय छात्र भी शामिल थे। भारतीय मिशन के उप प्रमुख राजीव बोडवाडे ने कहा कि होली और पुरीम में कई समानताएं हैं। ये दोनों त्योहार एक ही दिन पड़ते हैं, क्योंकि भारत और इजरायल दोनों ही चंद्र कैलेंडर का पालन करते हैं।

ट्रंप और पुतिन के बीच इस सप्ताह हो सकती है वार्ता : विटकॉफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच इस सप्ताह बातचीत कर सकते हैं। इस दौरान उनमें यूक्रेन में तीन साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने रविवार को एक साक्षात्कार में कहा है कि उम्मीद है कि वार्ता सकारात्मक होगी, हम यूक्रेन के साथ भी संपर्क बनाए हुए हैं।

उन्होंने दावा किया कि दोनों पक्षों के बीच मतभेद कम हो रहे हैं और यह चर्चा अच्छी व सकारात्मक होगी। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि यूक्रेन में जमीनी हालात अभी जटिल हैं। विटकॉफ के मुताबिक, हम दोनों पक्षों के बीच सेतु बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब यूक्रेन युद्ध में रूसी सेनाएं पूर्वी इलाकों में बढ़त बना रही हैं। अमेरिका ने हाल ही में यूक्रेन को नया सैन्य पैकेज देने की घोषणा की है, जबकि रूस ने पश्चिमी देशों पर युद्ध भड़काने का आरोप लगाया है। ट्रंप प्रशासन ने पहले भी युद्धविराम की पहल को लेकर पुतिन से संपर्क बढ़ाने का संकेत दिया था।

नेपाल के पीएम का राजशाही समर्थकों पर कटाक्ष, कहा-लोकतंत्र में 'रिवर्स गियर' नहीं
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने राजशाही समर्थकों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकतंत्र में कोई रिवर्स गियर नहीं होता है। उन्होंने आगे बढ़ने की वकालत की। पिछले हफ्ते पूर्व राजा ज्ञानेंद्र के पोखरा से काठमांडो लौटने पर उनके समर्थकों ने बड़ी रैली निकाली थी और उनका जोरदार स्वागत किया था। ज्ञानेंद्र के समर्थकों ने नेपाल में दोबारा राजशाही व्यवस्था लागू करने की मांग भी की थी।

रविवार को यहां महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओली ने हाल ही में राजशाही समर्थक समूहों की ओर से किए गए विरोध प्रदर्शनों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा आगे बढ़ना चाहिए। पीछे मुड़ना नहीं चाहिए। रिवर्स गियर कभी-कभी तभी लगाया जाता है जब सड़क पर तीखे मोड़ हों। हाईवे पर कोई बैक गियर नहीं होता और लोकतंत्र ही हमारा हाईवे है।

इस्राइल में होली और यहूदी त्योहार पुरीम में शामिल हुए 3000 लोग
इस्राइल के जाफा पोर्ट में रविवार को तीन हजार से अधिक इस्राइली और भारतीयों ने एक साथ मिलकर होली और यहूदी त्योहार पुरीम में मनाया। भारतीय मिशन ने तेल अवीव नगरपालिका के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया था।होली और पुरीम कमोबेश हर वर्ष एक ही दिन या एक-दो दिन के अंतर पर आते हैं। जाफा में आयोजित इस कार्यक्रम में नृत्य, शास्त्रीय संगीत, आभूषण और भारतीय व्यंजनों के साथ भारतीय संस्कृति देखने की मिली। कार्यक्रम में पूरे इस्राइल से तीन हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए, जिनमें भारतीय मूल के इस्राइली और भारतीय छात्र भी शामिल थे। भारतीय मिशन के उप प्रमुख राजीव बोडवाडे ने कहा कि होली और पुरीम में कई समानताएं हैं। ये दोनों त्योहार एक ही दिन पड़ते हैं, क्योंकि भारत और इजरायल दोनों ही चंद्र कैलेंडर का पालन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed