फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Taiwan Mexico Lebanon Politics Crime and Global events

World News: जर्मनी जा रहा लुफ्थांसा विमान में लगे झटके, 11 घायल; ट्रंप की दोषसिद्धि पर फैसला अब 19 नवंबर को

Tue, 12 Nov 2024 07:46 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Taiwan Mexico Lebanon Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स से जर्मनी के फ्रैंकफर्ट जा रहे विमान में तेज झटके लगने के कारण 11 लोग घायल हो गए। रॉयटर्स के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक लुफ्थांसा का विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर से गुजर रहा था। इसी समय विमान भयंकर तूफान की चपेट में आ गया। लुफ्थांसा एयरलाइन्स ने एक बयान में बताया, बोइंग 747-8 में 329 यात्री और 19 चालक दल के सदस्य सवार थे। खराब मौसम और तूफान के कारण विमान में लगे झटकों के कारण 11 लोग घायल हुए हैं। जिन लोगों को चोट लगी है, उसमें पांच यात्री और चालक दल के छह सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन


हश मनी मामला : ट्रंप की दोषसिद्धि पर अंतिम फैसला अब 19 नवंबर को
एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए धन देने (हश मनी) के मामले में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोषसिद्धि बरकरार रहेगी या नहीं अब इस पर फैसला 19 नवंबर को होगा। मंगलवार को न्यूयॉर्क के जज जस्टिस जुआन मर्चन ने फैसला स्थगित कर दिया। मर्चन पहले भी दो बार स्थगन दे चुके हैं
विज्ञापन


संघर्ष विराम समझौते का 'गंभीर उल्लंघन'
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र बल ने संघर्ष विराम समझौते के 'गंभीर उल्लंघन' की बात कही है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक यूएन फोर्स के मुताबिक सीरिया सीमा पर इस्राइली परियोजना को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगान नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं पर असर
भारत में अफगान दूतावास और वाणिज्य दूतावासों में कार्यरत अफगान राजनयिकों ने पिछले तीन वर्षों में बड़ी संख्या में भारत छोड़ दिया है। इन लोगों ने विभिन्न पश्चिमी देशों में शरण मांगी है। इसी बीच एक पूर्व राजनयिक ने भारत में ही रहने का फैसला किया है। वह किसी तरह अफगान मिशन/वाणिज्य दूतावास का संचालन कर रहा है। बता दें कि भारत में एक बड़ा अफगान समुदाय रहता है। इस कारण वाणिज्य दूतावास का संचालन जरूरी है। हालांकि, अधिकांश राजनयिकों के देश छोड़ने के कारण भारत में रह रहे अफगान नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं पर असर पड़ रहा है। प्रभावी सेवा के लिए अधिक कर्मचारियों की जरूरत है। सूत्रों ने बताया है कि एक युवा अफगान छात्र ने अफगान वाणिज्य दूतावास में राजनयिक के रूप में कार्य करने के लिए सहमति व्यक्त की है। इसने विदेश मंत्रालय की छात्रवृत्ति पर दक्षिण एशिया विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की है। सात साल तक भारत में पढ़ाई करने वाले इस शख्स ने भारत में रहने वाले अफगान नागरिकों के लिए काम करने का फैसला लिया है।

पाकिस्तान के पेशावर में पुलिसकर्मी गिरफ्तार
2023 में एक घातक आत्मघाती बम विस्फोट के मामले में पाकिस्तान के पेशावर में पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला अशांत उत्तर-पश्चिमी पेशावर शहर से जुड़ा है। पुलिसकर्मी को धमाके में मदद के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे, ज्यादातर पुलिसकर्मी थे। पुलिस महानिरीक्षक अखत हयात खान गंदापुर ने मंगलवार को पुष्टि की कि पेशावर के पुलिस कॉन्स्टेबल मुहम्मद वली उर्फ उमर को हमले का 'मुख्य सूत्रधार और लक्षित हत्यारा' पाया गया। मामले में 86 पुलिसकर्मियों सहित 100 से अधिक लोग मारे गए जबकि 223 अन्य घायल हो गए थे। धमाके 30 जनवरी, 2023 को उच्च सुरक्षा वाले पुलिस लाइंस इलाके हुई थी।

गोलीबारी के कारण एयरक्राफ्ट को नुकसान
हैती की राजधानी की तरफ जा रहे स्पिरिट एयरलाइंस के एक जेटलाइनर पर गोलीबारी हुई, जिसमें फ्लाइट अटेंडेंट को मामूली चोट आई। अमेरिकी एयरलाइंस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी थी। फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल से पोर्ट-ऑ-प्रिंस जा रही फ्लाइट 951 को मार्ग बदलकर पड़ोसी डोमिनिकन गणराज्य में सुरक्षित रूप से उतारा गया। निरीक्षण में पाया गया कि गोलीबारी के कारण एयरक्राफ्ट को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।

पाकिस्तानी सीमा पर हमले में पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत

ईरान से लगती पाकिस्तान की सीमा के पास एक आतंकी हमले में 5 ईरानी सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। सरकारी ‘आईआरएनए’ समाचार एजेंसी के मुताबिक, मृतक सुरक्षाकर्मी अर्द्धसैन्य रेवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बासिज बल के जातीय सदस्य थे। सुरक्षाकरि्मयों की मौत सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के सरावन शहर में मौत हुई।

जानकारी के लिए बता दें कि सरावन ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 1,400 किलोमीटर दूर दक्षिणपूर्व में है। इससे पहले, सरकारी टीवी ने बताया कि रेवोल्यूशनरी गार्ड के सैनिकों ने एक सैन्य अभियान में तीन आतंकवादियों को मार गिराया तथा नौ अन्य को गिरफ्तार कर लिया। 

हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी बिहार के सामाजिक उद्यमी शरद सागर की कहानी
बिहार के प्रसिद्ध सामाजिक उद्यमी शरद विवेक सागर की जीवनयात्रा को हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने नेतृत्व पर आधारित पाठ्यक्रम नेतृत्व, उद्यमिता और शिक्षण में शामिल किया है। सागर विश्व के 12 सामाजिक उद्यमियों में से एक हैं जिनकी जीवनी को हार्वर्ड के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा।

शरद विवेक ने कहा सम्मान की बात
एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये शरद ने कहा, हार्वर्ड विवि के पाठ्यक्रम में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है। बिहार के छोटे गांव में पले-बढ़े सागर ने 16 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय संगठन डेक्सटेरिटी ग्लोबल की स्थापना की। संगठन का लक्ष्य कमजोर तबके से आने वाले किशोरों एवं युवाओं को प्रशिक्षित करना है। 

बोको हराम के हमले में चाड के 17 सैनिक, 96 विद्रोही मरे
चाड की सेना ने कहा कि बोको हराम विद्रोहियों ने सप्ताहांत में एक सैन्य चौकी पर हमले में देश के 17 सैनिकों की हत्या कर दी। इस हमले में चाड के पश्चिम में 96 हमलावर भी मारे गए। सेना के प्रवक्ता जनरल इसाख अचेख ने कहा, हमला लेक चाड क्षेत्र में हुआ। यहां आतंकी गुटों के ठिकाने नष्ट करने के लिए चाड की सेना द्वारा 2020 में शुरू किए गए एक ऑपरेशन के बाद हिंसा की आशंका फिर से पैदा हो गई है। गत माह एक सैन्य अड्डे पर हमले में 40 सैनिक मारे गए थे।

MTV EMAs-2024 में शीर्ष पर रहीं टेलर स्विफ्ट

एमटीवी ईएमए-2024 में शीर्ष पर रहीं टेलर स्विफ्ट
मेनचेस्टर। एमटीवी ईएमए-2024 में टेलर स्विफ्ट शीर्ष पर रहीं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ कलाकार, सर्वश्रेष्ठ यूएस एक्ट, सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्ट और फोर्टनाइट (पोस्ट मेलोन की विशेषता) के लिए सर्वश्रेष्ठ वीडियो का पुरस्कार मिला। स्विफ्ट ने वीडियो संदेश के माध्यम से पुरस्कारों के इनाम के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।

शो की भव्य शुरुआत
ब्रिटेन में शो की शुरुआत सोने के भव्य पियानो पर हवा में लटके एक्रोबेटिक बेन्सन बून के साथ हुई। कार्यक्रम में रिकॉर्ड तीसरी बार मेजबानी करने वाली ब्रिटिश गायिका रीटा ओरा ने पूर्व वन डायरेक्शन स्टार लियाम पायने को श्रद्धांजलि दी, जिनकी पिछले महीने ब्यूनस आयर्स में बालकनी से गिरने के बाद मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed