फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events

World:नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में 20 लोगों की मौत; पाकिस्तानी सेना ने ढेर किए सात आतंकवादी

Tue, 03 Jun 2025 12:25 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 03 Jun 2025 12:25 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य बेन्यू राज्य में अज्ञात बंदूकधारियों ने कई समुदायों पर एक साथ हमला किया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। बेन्यू पुलिस के प्रवक्ता उदेमे एडेट ने बताया कि हमले रविवार देर रात ग्वेर वेस्ट और अपा क्षेत्रों के समुदायों में हुए। उन्होंने बताया कि अपा में 12 और ग्वेर वेस्ट में 10 लोग मारे गए। हालांकि, स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, हमले में मरने वालों की संख्या 30 से अधिक हो सकती है। एडेट ने बताया कि हमलों में जिंदा बचे पांच लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में ढेर किए सात आतंकवादी
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियान चलाए। इस दौरान सुरक्षा बलों ने सात आतंकवादियों को मार गिराया। सेना के मीडिया विंग ने एक बयान में कहा कि माच और कलात जिलों में दो खुफिया-आधारित अभियानों के दौरान आतंकवादी मारे गए। इसमें कहा गया है कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं, जो कई आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे।
विज्ञापन


 

रक्षा नीति में आमूल-चूल बदलाव करेगा ब्रिटेन
ब्रिटेन ने सोमवार को कहा कि वह आधुनिक युद्ध में शामिल होने के लिए एक बहुत बड़ी सेना पर निर्भर रहने के बजाय ड्रोन और डिजिटल युद्ध में निवेश करके रूस, परमाणु जोखिमों और साइबर हमलों से खतरों से निपटने के लिए अपने रक्षा दृष्टिकोण को मौलिक रूप से बदल देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस आग्रह पर कि यूरोप अपनी सुरक्षा के लिए अधिक जिम्मेदारी ले, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से ब्रिटिश रक्षा खर्च में सबसे बड़ी निरंतर वृद्धि का संकल्प लिया है। लेकिन सीमित वित्त के साथ, सरकार की योजना यूक्रेन से सीखकर सेना को अधिक घातक बनाने की है, न कि अधिक बड़ी। रक्षा सचिव जॉन हीली ने कहा, यूक्रेन युद्ध में ड्रोन अब पारंपरिक तोपखाने की तुलना में अधिक लोगों को मार रहे हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे के विरुद्ध प्रदर्शन
पाकिस्तान में हिंदू समुदाय और उनके धार्मिक स्थलों के साथ होने वाली बेअदबी लगातार जारी है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों की चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हैदराबाद शहर के ऐतिहासिक मंदिर की छह एकड़ जमीन पर कुछ कट्टरपंथियों ने कब्जा कर लिया है जिसे पुलिस या सरकार ने वापस दिलाने के प्रयास भी नहीं किए। इसके खिलाफ हिंदू समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन कराची से लगभग 185 किलोमीटर दूर मूसा खातियान जिले के टांडो जाम शहर में किया गया। हिंदू समुदाय की नेता सीतल मेघवार ने कहा, इन लोगों ने मूसा खातियान में शिव मंदिर शिवाला की जमीन पर पहले ही अवैध निर्माण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ब्रिटिश पीएम स्टारमर से जुड़ी संपत्तियों में आगजनी के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से जुड़ी संपत्तियों में आगजनी के मामले में चौथा संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने बताया कि स्टारमर से जुड़ी संपत्तियों और एक कार में आग लगाने के सिलसिले में 48 वर्षीय लंदन के पास स्टैनस्टेड हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। बता दें कि 8 मई से 12 मई के बीच स्टारमर के पुराने घर और उनकी कार में आगजनी की घटना हुई थी। स्टारमर इस इमारत में पहले कभी रहा करते थे। कार में लगी आग में कोई भी घायल नहीं हुआ था। आग के सिलसिले में तीन लोगों पर पहले ही आरोप लगाए जा चुके हैं। गिरफ्तार लोगों में यूक्रेन का नागरिक पेट्रो पोचिनोक (34), रोमन लावरीनोविच (21) और यूक्रेन में जन्मे रोमानियाई नागरिक स्टैनिस्लाव कार्पियुक (26) को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों को 6 जून को लंदन के सेंट्रल क्रिमिनल कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोद लेने की प्रक्रिया में कई गड़बड़ियां, स्वीडन सरकार की जांच में खुलासा

स्वीडन एक जांच आयोग ने सोमवार को सिफारिश की कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया को खत्म करना देना चाहिए। जांच में इस प्रक्रिया में कई गंभीर खामियां मिली हैं। आयोग ने अपनी जांच रिपोर्ट स्वीडन सरकार को सौंप दी है, जिस पर स्वीडन सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। आशंका है कि बीते दशकों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोद लिए गए बच्चों को प्रताड़ना और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। विभिन्न देशों से गोद लिए गए बच्चों के मामलों में मानव तस्करी की जांच चल रही है। कई देशों में इस पर रोक लगा दी गई है। 

संसद में 11 जून को विश्वास मत का सामना करेगी पोलैंड की सरकार
पोलैंड की सरकार 11 जून को संसद में विश्वास मत का सामना करेगी। प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने मंगलवार इस बारे में जानकारी दी। टस्क ने वारसॉ में कैबिनेट की बैठक की शुरुआत में विश्वास मत की तारीख की घोषणा की। उन्होंने यह फैसला तब लिया जब उनके राजनीतिक सहयोगी और वारसॉ के उदारवादी मेयर राष्ट्रपति चुनाव में रूढ़िवादी करोल नवरोकी से हार गए। यह चुनाव बीते सप्ताह हुआ था

लाइबेरिया की संसद में पहलगाम पीड़ितों को श्रद्धांजलि
पश्चिमी अफ्रीकी देश लाइबेरिया की संसद में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि  बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या हुई। इसके बाद से ही बीते एक महीने में पाकिस्तान के कई नेता-राजनयिकों ने विदेशी मीडिया के सहारे भारत के खिलाफ जमकर प्रोपेगेंडा किया है। पाकिस्तान के कुत्सित प्रयासों के खिलाफ भारत के सांसद मुखर होकर टिप्पणी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में एक शिष्टमंडल ने लाइबेरिया का भी दौरा किया।

जिनपिंग के करीबी पूर्व सैन्य जनरल का निधन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी और पूर्व एयर फोर्स जनरल शू किलियांग का निधन हो गया है। 75 वर्षीय किलियांग पीएलए के पूर्व उप-आयुक्त भी रहे। चीन की सरकार ने शू के निधन पर जारी बयान में उन्हें वामपंथी पार्टी का सच्चा सदस्य और शानदार सैन्य रणनीतिकार बताया। शू साल 1966 में पीएलए में शामिल हुए और सेना में शीर्ष पद तक पहुंचे। पीएलए को आधुनिक बनाने में भी शू की भूमिका रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed