फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Oscars Israel Politics Crime and Global events

World: जापान में यूनिफिकेशन चर्च पर अदालत ने लगाई रोक; मैच फिक्सिंग के दोषी भारतीय नागरिक को श्रीलंका में जेल

Tue, 25 Mar 2025 03:06 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 25 Mar 2025 03:06 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Oscars Israel Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पी. ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा, पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने एक बार फि जम्मू-कश्मीर पर गैरजरूरी टिप्पणी की है। यह बार-बार किए गए दावे न तो उनके अवैध दावों को जायज ठहराते हैं और न ही उनके राज्य प्रायोजित आतंकवाद को सही ठहराते हैं। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा। पाकिस्तान ने ने इसके एक हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा करना जारी रखा हुआ है, जिसे उसे खाली करना होगा। हम पाकिस्तान को सलाह देंगे कि वह अपने संकीर्ण और विभाजनकारी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस मंच का ध्यान भटकाने की कोशिश न करे। भारत अधिक विस्तार से जवाब देने के लिए अधिकार का प्रयोग करने से परहेज करेगा। 

विज्ञापन


अमेरिका में 5.8 अरब डॉलर का निवेश कर रही ह्यूंदै: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि ह्यूंदै अमेरिका में 5.8 अरब डॉलर का निवेश कर रही है। इस निवेश से लुइसियाना में एक नया इस्पात संयंत्र बनेगा, जो हर साल 2.7 मीट्रिक टन स्टील का उत्पादन करेगा और 1,400 से अधिक नौकरियां पैदा करेगा। 
विज्ञापन

 
ट्रंप ने इसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए अहम कदम बताया और कहा कि यह संयंत्र ह्यूंदै की अलबामा और जॉर्जिया में मौजूद ऑटो फैक्ट्रियों को स्टील की आपूर्ति करेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही अमेरिका में हर साल 10 लाख से अधिक कारों का उत्पादन होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे अपनी टैरिफ नीति की सफलता बताया और कहा कि कंपनियां अब अमेरिका में निर्माण कर रही हैं ताकि उन्हें आयात कर न चुकाना पड़े। ह्यूंदै का यह निवेश अमेरिका में 21 अरब डॉलर की कुल प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसमें ऑटो निर्माण और तकनीकी कंपनियों का विस्तार शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलास्का विमान हादसे में पिता-दो बच्चे जीवित बचे
अमेरिका के अलास्का में विमान हादसे के बाद एक शख्स और उसके दो बच्चों के जीवित बचने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि अलास्का के केनाई प्रायद्वीप में एक विमान हादसे का शिकार हो गया था। विमान के मलबे के पास सोमवार को एक व्यक्ति और दो बच्चों को जिंदा पाया गया। अलास्का स्टेट ट्रूपर्स के अनुसार, टुस्टुमेना झील के पूर्वी किनारे पर विमान का मलबा सोमवार सुबह बरामद किया गया। इसके बाद तीन घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों में  - पायलट पिता और उसके दो किशोर बच्चे शामिल हैं। सेना के प्रवक्ता ऑस्टिन मैकडैनियल ने इस हादसे पर कहा कि तीनों निकटतम परिवार के सदस्य थे। जिस इलाके में विमान हादसा हुआ, यह खतरनाक हवाओं के लिए कुख्यात है।

IDF का दावा- यमन की जमीन से दागी गई इस्राइल, यरूशलम में सायरन बजने से सहमे लोग
पश्चिम एशिया में संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस्राइली सेना (IDF) ने दावा किया है कि यमन की तरफ से एक बार फिर मिसाइल दागी गई है। मिसाइलों के दागे जाने के बाद इस्राइली शहर यरूशलम में सायरन की आवाजें सुनी गईं। सेना ने कहा, यमन से प्रक्षेपित एक मिसाइल को नष्ट किया गया। सोमवार शाम को यरूशलम में हवाई हमले से सतर्क करने वाले सायरन और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। खबरों के मुताबिक यमन के हूती विद्रोहियों ने इस्राइल पर लंबी दूरी की कई मिसाइलें दागीं। हूती लड़ाकों ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, माना जा रहा है कि गाजा में इस्राइली सेना की हिंसक कार्रवाई के विरोध में हूती इस्राइल पर हमले करने का प्रयास कर रहे हैं।

हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर अमेरिका का 10वें दिन भी हवाई हमला

यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर अमेरिका ने एक बार फिर से हवाई हमला किया है। ताजा हमले में दो लोगों की मौत की खबर है और दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर अमेरिकी हमला 10वें दिन हुआ और फिलहाल इसके रुकने की कोई उम्मीद नहीं है। हूती विद्रोही लाल सागर और अरब सागर के इलाके में इस्राइली जहाजों के लिए खतरा बने हुए थे। इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमला, अमेरिका की ईरान पर दबाव बनाने की नीति भी हो सकती है क्योंकि ईरान पर ही हूतियों को समर्थन देने के आरोप लगते हैं। अमेरिका ने हूती विद्रोहियों की संचार प्रणाली, शीर्ष नेतृत्व और हथियार केंद्रों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। 15 मार्च से शुरू हुए अमेरिकी हवाई हमले में 53 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह हमले हूती विद्रोहियों द्वारा इस्राइली जहाजों को निशाना बनाने की धमकी के बाद शुरू हुए। 

 

अलास्का में हिमस्खलन में एक किशोर की मौत, इस महीने कुल चार की गई जान

अमेरिका के अलास्का में हुए हिमस्खलन में एक किशोर की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस महीने अलास्का में हिमस्खलन से मरने वाले लोगों की कुल संख्या चार हो गई है। अलास्का की माउंटेन रेस्क्यू टीम ने 16 साल के टकर चालन का शव बरामद कर लिया है। टकर का शव बर्फ में 10 फीट गहराई में दबा मिला। 

जापान में यूनिफिकेशन चर्च को भंग करने का आदेश

जापान की एक अदालत ने नए धार्मिक आंदोलन यूनिफिकेशन चर्च को जापान में भंग करने का आदेश दिया है। जापान की सरकार ने पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या की जांच के दौरान यूनिफिकेशन चर्च पर रोक लगाने की मांग की थी। टोक्यो जिला अदालत द्वारा यूनिफिकेशन चर्च के कानूनी स्टेटस को हटाने का मतलब ये होगा कि इसे टैक्स में मिली छूट खत्म हो जाएगी और इसे अपनी संपत्ति बेचनी होगी। हालांकि अभी भी यूनिफिकेशन चर्च मूवमेंट के पास इस आदेश को चुनौती देने का अधिकार है। 

जापान के शिक्षा मंत्री ने साल 2023 में मांग की थी कि दक्षिण कोरिया आधारित यूनिफिकेशन चर्च मूवमेंट को जापान में भंग किया जाए। आरोप है कि ये मूवमेंट हेरफेर कर धन उगाही करने और लोगों को अपने अभियान से जोड़ने की रणनीति से काम कर रहा है। इससे इस मूवमेंट के समर्थकों और उनके परिवारों में डर का माहौल है। जापान के चर्चों ने भी यूनिफिकेशन चर्च मूवमेंट की आलोचना की और इसे धार्मिक स्वतंत्रता के लिए गंभीर खतरा बताया। जांच में पता चला है कि यूनिफिकेशन चर्च और जापान की सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के दशकों तक करीबी संबंध रहे हैं। जापान में साल 1968 में इसे कानूनी दर्जा दिलाने में शिंजो आबे के दादा और पूर्व पीएम नोबुसुके किशी ने मदद की थी।  शिंजो आबे की हत्या के आरोपी व्यक्ति ने यूनिफिकेशन चर्च से नाराजगी जताई और अपने परिवार की वित्तीय परेशानियों के लिए चर्च को जिम्मेदार ठहराया।

मैच फिक्सिंग के दोषी भारतीय नागरिक को श्रीलंका में जेल

एक भारतीय नागरिक को मंगलवार को श्रीलंका की एक अदालत ने मैच फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के बाद चार साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। भारतीय नागरिक योगी पटेल पर आरोप है कि उसने साल 2024 में एक क्रिकेट मैच को फिक्स करने की कोशिश की। इस मामले में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और फिलहाल श्रीलंकाई चयन समिति के अध्यक्ष उपुल थरंगा ने शिकायत दर्ज कराई थी। योगी पटेल ने कैंडी में खेले गए लीजेंड्स लीग टी20 टूर्नामेंट के मैच को फिक्स करने की कोशिश की। अदालत ने दोषी पटेल पर 8.5 करोड़ श्रीलंकाई रुपये का जुर्माना भी लगाया है और साथ ही 20 लाख श्रीलंकाई रुपये उपुल थरंगा को बतौर मानहानि के मुआवजे के तौर पर देने का आदेश दिया है। श्रीलंका में साल 2019 में मैच फिक्सिंग के खिलाफ कानून बना था, जिसके तहत दोषी को 10 साल तक की जेल की सजा और साढ़े पांच लाख अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। 

इस्राइल की संसद में पारित हुआ राज्य बजट
इस्राइल की संसद ने मंगलवार को राज्य बजट को मंजूरी दे दी, जिससे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाले गठबंधन को मजबूती मिली है। यह बजट पारित होने से नेतन्याहू को कुछ महीनों तक राजनीतिक स्थिरता मिलने की उम्मीद है, खासकर जब उन्हें गाजा युद्ध और अन्य विवादास्पद सरकारी फैसलों को लेकर भारी सार्वजनिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
 

काठमांडू में विद्युत प्राधिकरण प्रमुख कुलमन घीसिंग के खिलाफ विरोध
काठमांडू में विद्युत प्राधिकरण प्रमुख कुलमन घीसिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी) ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का पुतला जलाया और आरोप लगाया कि घीसिंग के नेतृत्व में नेपाल के विद्युत प्राधिकरण की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो पाया है। प्रदर्शनकारियों ने कड़ी आलोचना करते हुए मांग की कि विद्युत सेवा में सुधार किया जाए और जनहित में ठोस कदम उठाए जाएं।

रूस के राजदूत ने पाकिस्तान में ISIS को सबसे बड़ा सुरक्षा खतरा बताया
पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट पी खोरेव ने मंगलवार को कहा कि ISIS रूस की राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अफगानिस्तान में उग्रवाद से निपटने के प्रयास अपर्याप्त रहे हैं, और इसके लिए देश की आर्थिक समस्याओं और सुरक्षा हालात को जिम्मेदार ठहराया। खोरेव ने कहा कि रूस इस स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और आतंकवाद के खिलाफ क्षेत्रीय भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (CSTO) के तहत रूस के क्षेत्रीय सहयोग को भी रेखांकित किया।

रूस के राजदूत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अन्य क्षेत्रीय देशों को आतंकवादी खतरों से निपटने में रूस का समर्थन प्राप्त रहेगा। इसके अलावा, उन्होंने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया, जिनमें यह दावा किया गया था कि रूस को पाकिस्तान द्वारा यूक्रेन को हथियार आपूर्ति करने के सबूत मिले हैं।

सीडीसी में पांच शीर्ष अधिकारियों ने छोड़ा पद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रवैये के बाद देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) में हड़कंप मचा हुआ है। यहां काम कर रहे अधिकारी लगातार पद छोड़ रहे हैं। मंगलवार को पांच शीर्ष अधिकारियों ने पद छोड़ दिया। 

एजेंसी के अधिकारियों ने एक बैठक में पद छोड़ने का एलान किया। अटलांटा में सीडीसी के 24 से ज्यादा केंद्र और कार्यालय हैं। कुछ समय पहले तीन अधिकारियों ने पद छोड़ दिया था। मंगलवार को सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना केंद्र लेस्ली एन डोफिन, जन्म दोष और विकासात्मक विकलांगता पर राष्ट्रीय केंद्र की प्रमुख डॉ. करेन रेमली, विज्ञान कार्यालय के प्रमुख सैम पॉस्नर,  डेबरा लुबर, लिंड्रिस लिबर्ड ने पद छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed