फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Ceasefire Politics Crime and Global events

World: अमेरिका ने थाईलैंड के अधिकारियों पर लगाए वीजा प्रतिबंध; चीनी नौसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

Sat, 15 Mar 2025 08:36 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 15 Mar 2025 08:36 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Ceasefire Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि इस अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। हालांकि, किसी भी थाई अधिकारी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। वीजा प्रतिबंध का मतलब है कि वे अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। रुबियो ने कहा, हम चीन के उन प्रयासों का विरोध करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो दूसरे देश की सरकारों पर उइगुर और अन्य समूहों को जबरन वापस बीजिंग भेजने का दबाव डालते हैं, जहां उन्हें यातना का सामना करना पड़ता है या गायब होने के खतरे का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


चीनी नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त
उधर, चीनी नौसेना का एक लड़ाकू विमान शनिवार को प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकलने में सफल रहा। एक बयान में यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


चीनी नौसेना ने एक बयान में बताया कि यह विमान दक्षिणी थिएटर कमान का था और दोपहर में हैनान द्वीप के जियालाई कस्बे के पास खुले क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, पायलट ने सफलतापूर्व विमान से इजेक्ट कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने गाजा मे ंयुद्ध विराम के लिए पेश किया ब्रिज प्रस्ताव
अमेरिका ने गाजा युद्ध विराम को जारी रखने के लिए 'ब्रिज' प्रस्ताव पेश किया है। अमेरिका ने पश्चिम एशिया के इस मानवीय संकट का स्थायी समाधान तलाशने पर जोर दिया है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष को रोकने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। धार्मिक रूप से अहम महीने- रमजान और फसह के बाद भी युद्धविराम जारी रखने के लिए "ब्रिज" प्रस्ताव पेश किया है। इसका मकसद बातचीत करने का और समय निकालना है। पश्चिम एशिया में अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अधिकारी एरिक टैगर ने बुधवार को कतर में प्रस्ताव पेश किया। 

लंदन में होली को लेकर सांसद की टिप्पणी, संसद में लगे ठहाके
ब्रिटेन के कंजर्वेटिव सांसद बॉब ब्लैकमैन पद्म पुरस्कार विजेता हैं। उन्होंने संसद में होली की शुभकामनाएं देने के दौरान कुछ ऐसा कहा, जिसकी चर्चा हो रही है। उन्होंने रंगों के त्योहार के पीछे की कहानी सुनाई। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, पहली बार होली मनाने वालों को व्यावसायिक पोशाक पहनकर उत्सव में नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाद में कपड़ों पर लगे रंग नहीं छूटते! उनकी इस टिप्पणी पर सदन में मौजूद लोगों को ठहाके लगाते देखा गया। ब्लैकमैन ने यह भी कहा कि यह त्यौहार राधा और कृष्ण के शाश्वत प्रेम का जश्न मनाता है और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

अफ्रीकी राजदूत का अमेरिका में स्वागत नहीं, विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, दक्षिण अफ्रीका के राजदूत का उनके देश में स्वागत नहीं किया जाएगा। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के राजदूत इब्राहिम रसूल पर 'जाति-भेदभाव करने वाला राजनीतिज्ञ' होने का आरोप लगाया। बकौल रुबियो 'वे ट्रंप से नफरत करते हैं और अवांछनीय व्यक्ति हैं।' हालांकि, यह भी स्पष्ट नहीं था कि अमेरिकी विदेश विभाग के इस निर्णय के समय राजदूत इब्राहिम अमेरिका में थे भी या नहीं। रूबियो ने यह पोस्ट उस समय पोस्ट की जब वह क्यूबेक में जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक से वाशिंगटन वापस लौट रहे थे।

इंफ्लुएंशर के वीडियो पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा

अमेरिका की एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर के एक वीडियो पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा हो गया है। दरअसल सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर सैम जोंस ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें सैम एक वॉम्बैट से उसके बच्चे को दूर ले जाती दिख रही है। सैम ने यह सब मजाक में किया और थोड़ी देर बाद वॉम्बैट को वापस उसकी मां के पास छोड़ दिया। हालांकि बच्चा लिए जाने के बाद मां वॉम्बैट जिस तरह से परेशान हुई, उससे ऑस्ट्रेलिया के लोगों में नाराजगी है और उन्होंने इसे अमानवीय करार दिया। ऑस्ट्रेलिया के पीएम समेत कई मंत्रियों और आम लोगों ने सैम जोंस के वीडियो पर नाराजगी जताई और सैम वॉम्बैट के ऑस्ट्रेलिया से जाने पर खुशी जताई। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार अब सैम जोंस के पर्यटक वीजा की भी समीक्षा कर रही है। 
 

अपीलीय न्यायालय ने विविधता, समानता और समावेशन कार्यक्रमों को प्रतिबंधित करने वाले ट्रम्प के आदेशों पर लगी रोक हटाई

एक अपीलीय न्यायालय ने शुक्रवार को विविधता, समानता और समावेशन कार्यक्रमों के लिए सरकारी मदद रोकने वाले कार्यकारी आदेश पर लगी रोक को हटा दिया। यह ट्रंप प्रशासन के लिए बड़ी राहत है। तीन न्यायाधीशों के पैनल ने ट्रंप प्रशासन के आदेशों को लागू करने की अनुमति दी। ट्रंप ने पदभार ग्रहण करने के पहले दिन ही संघीय एजेंसियों में विविधता, समानता और समावेशन को बढ़ावा देने वाले सभी 'इक्विटी-संबंधित' अनुदान या अनुबंध समाप्त करने का निर्देश दिए थे। ट्रंप के इस आदेश को चुनौती दी गई और इसे असंवैधानिक बताया गया था। हालांकि अब अपीलीय अदालत ने इस आदेश पर लगी रोक को हटाने का आदेश दिया है। 

म्यांमार में दूरसंचार ठगी में शामिल 2,800 चीनी नागरिकों को वापस भेजा गया चीन
म्यांमार-थाईलैंड सीमा पर दूरसंचार घोटाला केंद्रों में काम करने वाले गिरोहों का हिस्सा रहे 2,800 से अधिक चीनी दूरसंचार धोखाधड़ी संदिग्धों को मुकदमे के लिए चीन वापस भेज दिया गया। ये स्थानीय और विदेशी लोगों को झूठे वादे करके म्यांमार-थाईलैंड सीमा पर ले जाते थे। चीनी सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि यह अभियान 20 फरवरी से चल रहा है। पिछले महीने, एक चीनी अदालत ने सीमा पार टेलीकॉम धोखाधड़ी के मामलों में शामिल चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। यह कदम ऐसे गिरोहों के खिलाफ चीन की सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। फरवरी में म्यांमार के करेन राज्य में बंधक बनाए गए 20 देशों के सैकड़ों लोगों को एक स्थानीय सशस्त्र समूह ने थाईलैंड भेजा था। इसमें भारतीय शामिल थे। इन लोगों ने म्यांमार सेना ने मुक्त कराया था और थाई सेना को सौंप दिया था।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन गिरोहों ने अंग्रेजी और चीनी भाषा जानने वाले कर्मियों को ऊंचे वेतन का लालच देकर या थाईलैंड में नौकरी का झूठा वादा करके फंसाया था। ये ठग भारत समेत कई देशों में सरकारी अधिकारियों का रूप धारण कर ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी करते थे और पीड़ितों को धमकाकर पैसे ऐंठते थे। इन घोटालों ने भारत और चीन में बड़ी चिंताएं पैदा की थीं।

मालदीव की राष्ट्रीय एयरलाइन शुरू करेगी बंगलुरु और हनीमाधू के बीच सीधी उड़ानें 
मालदीव की राष्ट्रीय एयरलाइन मालदीवियन ने भारत के बंगलुरु और हनीमाधू द्वीप के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है। यह सेवा सप्ताह में दो बार उपलब्ध होगी। रिपोर्ट के अनुसार, ये उड़ानें 15 मई से शुरू होंगी और टिकट बुकिंग रविवार से शुरू हो जाएगी।  

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा अभियानों में मारे गए 9 आतंकवादी
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग सुरक्षा अभियानों में 9 आतंकवादी मार गिराए। इस अभियान के दौरान दो सुरक्षाकर्मी भी मारे गए। यह जानकारी पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के बयान में दी गई।  

म्यांमार में सेना की एयरस्ट्राइक में 30 की मौत
म्यांमार की सेना की ओर से लोकतंत्र समर्थक प्रतिरोध समूह के नियंत्रण वाले एक केंद्रीय गांव पर किए गए एयरस्ट्राइक में कम से कम 30 लोग मारे गए और बड़ी संख्या में अन्य घायल हो गए। यह दावा म्यांमार के एक विपक्षी समूह और ऑनलाइन मीडिया ने शनिवार को किया।

मांडले पीपुल्स डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता ने बताया कि यह हमला शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे सिंगू कस्बे के लेट पान हला गांव में हुआ। यह देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले से लगभग 65 किलोमीटर उत्तर में है। हालांकि सेना ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 1 फरवरी, 2021 को सेना की ओर से आंग सान सू की की निर्वाचित सरकार से सत्ता छीन लेने के बाद से म्यांमार में उथल-पुथल मची हुई है। शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को हथियारों के बल पर दबाए जाने के बाद, सैन्य शासन के कई विरोधियों ने हथियार उठा लिए और अब देश का बड़ा हिस्सा संघर्ष में उलझा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed