फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US Politics Trump vs Musk UK UN West Asia Unrest Crime and Global events

Updates: स्टेम सेल से दुर्लभ बीमारी से उबरा भारतीय मूल का बच्चा; इस्राइल ने हूती विद्रोहियों पर किया हमला

Tue, 10 Jun 2025 12:42 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 10 Jun 2025 12:42 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US Politics Trump vs Musk UK UN West Asia Unrest Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

एक-दूसरे के ठिकानों को लगातार निशाना बना रहे रूस और युक्रेन ने सोमवार को 25 वर्ष से कम आयु के युद्धबंदियों की अदला-बदली की। दोनों देशों में हुए समझौते के तहत नियोजित कैदी अदला-बदली की श्रृंखला में पहला कदम है। यह अदला-बदली 2 जून को इस्तांबुल में दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत का परिणाम थी, जिसके परिणामस्वरूप प्रत्येक पक्ष के कम से कम 1,200 युद्धबंदियों की अदला-बदली करने और यूक्रेन में रूस के युद्ध में मारे गए लोगों के हजारों शवों को वापस लाने का समझौता हुआ है।

विज्ञापन


युद्धबंदियों की वापसी और मृतकों के शवों को वापस लाना उन कुछ चीजों में से एक है जिस पर दोनों पक्ष सहमत होने में कामयाब रहे हैं क्योंकि व्यापक वार्ता युद्ध को समाप्त करने के करीब पहुंचने में विफल रही है। यह लड़ाई अब अपने चौथे वर्ष में है। लड़ाई जारी है, रूस ने सोमवार को कहा कि उसके बलों ने यूक्रेन के पूर्वी-मध्य क्षेत्र द्निप्रोपेट्रोव्स्क में अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है और कीव ने कहा कि मास्को ने युद्ध का अपना सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। कीव में अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को घर आए कुछ यूक्रेनी कैदी युद्ध की शुरुआत से ही रूसी कैद में थे।

विज्ञापन

मई में अमेरिका को चीन का निर्यात गिरने के बीच दोनों में व्यापार वार्ता
इस हफ्ते लंदन में होने वाली चीन-अमेरिका व्यापार वार्ता में कई नए विवादों पर चर्चा होगी। इस बीच, नए सीमा शुल्क डाटा से पता चला है कि मई में चीन का अमेरिका को निर्यात एक वर्ष पूर्व की तुलना में 35% घटा है, जिससे अमेरिका पर दबाव बढ़ गया, क्योंकि उसके साथ व्यापार वार्ता का नया दौर लंदन में शुरू होने जा रहा है। मई में चीन के कुल निर्यात में 4.8% की वृद्धि हुई, जो अप्रैल में साल-दर-साल 8.1% की वृद्धि से कम है। आयात में साल-दर-साल 3.4% की गिरावट आई, जिससे 103.2 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष रह गया। 

विज्ञापन

अमेरिका ने 37 अवैध नेपाली नागरिकों को स्वदेश वापस भेजा
अमेरिका ने देश में अवैध रूप से रह रहे 37 नेपाली नागरिकों को निर्वासित कर दिया है। आव्रजन विभाग के अधिकारी ने कहा, अवैध नेपाली नागरिकों को लेकर एक चार्टर्ड विमान काठमांडो पहुंच चुका है। यह एक दिन में अमेरिका द्वारा निर्वासित नेपालियों की सबसे बड़ी संख्या है। बताया गया कि इन लोगों ने अमेरिकी आव्रजन कानून तोड़े हैं। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन कार्यालय के प्रवक्ता अंजन न्यूपाने ने बताया कि रविवार को वापस भेजे गए इन लोगों के साथ ही अमेरिका में जनवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार संभालने के बाद से 177 नेपाली नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे।

विज्ञापन

महासागर सम्मेलन...समुद्रों की सुरक्षा के लिए दशकों से किए गए वादों को वास्तविकता में बदलने पर जोर
फ्रांस के नीस शहर में सोमवार को तीसरा संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन शुरू हो गया है। यह सम्मेलन समुद्रों की सुरक्षा के लिए दशकों से किए वादों को वास्तविक सुरक्षा में बदलने का राष्ट्रों पर दबाव बढ़ने के बीच हो रहा है। मेजबान शहर नीस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देशों से महासागरों की सुरक्षा के लिए ‘शब्दों से कर्मों की ओर बढ़ने’ का आग्रह किया।

उन्होंने चेताया कि समुद्र के लिए वर्षों से हमारे द्वारा लड़ी जा रही जैव विविधता, जलवायु प्रवर्तन की लड़ाई के केंद्र में है। गैर-लाभकारी समुद्री संरक्षण संस्थान के अनुसार, यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब समुद्र का केवल 2.7% हिस्सा ही विनाशकारी दोहन गतिविधियों से प्रभावी रूप से सुरक्षित है। यह 2030 तक भूमि और समुद्र के 30% हिस्से को संरक्षित करने की प्रतिज्ञा के तहत सहमति के लक्ष्य से बहुत कम है।  

अमेरिका से प्रतिनिधिमंडल नहीं
द. कोरिया, फ्रांस व यूरोपीय संघ ने जलवायु पर आधारित पेरिस संधि का समर्थन किया है, लेकिन अधिकांश बड़े महासागर देशों ने अभी तक इसे अनुमोदित नहीं किया है। नीस में राष्ट्र प्रतिनिधियों और राष्ट्राध्यक्षों से लेकर वैज्ञानिकों और उद्योग जगत के नेताओं तक शामिल होंगे। अमेरिका ने अभी तक औपचारिक प्रतिनिधिमंडल की पुष्टि नहीं की है।

स्टेम सेल ट्रांसप्लांट से दुर्लभ बीमारी से उबरा भारतीय मूल का बच्चा

सिंगापुर में स्टेम सेल ट्रांसप्लांट से एक भारतीय मूल का बच्चा दुर्लभ बीमारी से उबर गया। बच्चा मन्नत सिंह severe combined immunodeficiency (SCID) नामक बीमारी से ग्रस्त था। इसके चलते बच्चे को सामान्य बुखार संक्रमण का बेहद खतरा था। मन्नत सिंगापुर का पहला बच्चा है, जो एससीआईडी से ग्रस्त पाया गया। साल 2023 में बच्चे का स्टेम सेल ट्रांसप्लांट हुआ और उसके बाद से बच्चा स्वस्थ है और खतरनाक बीमारी से उबर चुका है। मन्नत के माता पिता का ताल्लुक भारत से है और फिलहाल वे सिंगापुर के निवासी हैं। 

इस्राइल ने हूती विद्रोहियों पर किए हमले

इस्राइल ने मंगलवार को यमन में हूती विद्रोहियों के दबदबे वाले होदेइदा शहर में हमले किए। इस्राइली हमले में हूती विद्रोहियों के कई अहम ठिकानों और बंदहगाहों को भारी नुकसान हुआ है। हूती विद्रोही लगातार इस्राइली ठिकानों को निशाना बनाकर हमले कर रहे हैं। इसी के जवाब में इस्राइल द्वारा भी हूतियों को निशाना बनाया जा रहा है। 

ब्रिटेन हमारे दो कैबिनेट मंत्रियों पर प्रतिबंध लगाएगा: इस्राइल
इस्राइल ने जानकारी दी कि उसे सूचना दी गई है कि ब्रिटेन उसके दो कैबिनेट मंत्रियों पर प्रतिबंध लगाएगा। विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को इस खबर की पुष्टि की लेकिन सार्वजनिक रूप से टिप्पणी में उनके नाम का जिक्र नहीं किया। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन जिन दो इस्राइली मंत्रियों को प्रतिबंधित कर रहा है, उनमें दक्षिणपंथी अवैध इस्राइली बस्ती समर्थक इटमार बेन-ग्वीर और बेजेल स्मोट्रिच शामिल हैं। 
 

विदेश सचिव ने यूएई के वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मंगलवार को यूएई के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की, जहां दोनों पक्षों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपने साझा संकल्प को दोहराया। मिस्री ने यूएई के सहिष्णुता मंत्री और रक्षा मंत्री से अलग-अलग बैठकें कीं, जिसमें भारत और यूएई के बीच सद्भाव और सहिष्णुता के साझा मूल्यों पर जोर दिया गया। उन्होंने सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान से मुलाकात की और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed