फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US Pakistan Sri Lanka Politics Crime and Global events

World Updates: मुंबई-मैनचेस्टर विमान की कुवैत में आपात लैंडिंग, 13 घंटों से भूखे-प्यासे फंसे हैं यात्री

Sun, 01 Dec 2024 05:31 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US Pakistan Sri Lanka Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

मुंबई से ब्रिटेन के मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरने वाली गल्फ एयर के विमान की कुवैत में आपात लैंडिंग कराई गई। करीब 60 यात्री 13 घंटे से अधिक समय से कुवैत हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं। यात्रियों ने भोजन और अन्य मदद न मिलने की शिकायत की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गल्फ एयर के यात्रियों को हवाईअड्डे के अधिकारियों के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है। उधर कुवैत में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने तुरंत इस मामले को गल्फ एयर के सामने उठाया है। हालांकि, गल्फ एयर ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है.

विज्ञापन

ट्रंप ने अपने समधी को चुना फ्रांस के लिए अमेरिकी राजदूत
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दामाद जेरेड कुशनर के पिता व रियल एस्टेट के दिग्गज चार्ल्स कुशनर को फ्रांस में अमेरिकी राजदूत के रूप में सेवा देने के लिए चुना है। ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी घोषणा करते हुए कहा, चार्ल्स कुशनर एक बेहतरीन बिजनेस लीडर, परोपकारी और डीलमेकर हैं। वह हमारे देश और इसके हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक मजबूत अमेरिकी प्रतिनिधि होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दंगों की साजिश रचने के मामले इमरान खान दोषी करार
पाकिस्तान की अदालत ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पिछले साल दंगों के अपराधियों के साथ मिलकर साजिश रचने और उन्हें उकसाने का दोषी करार दिया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक पर 9 मई, 2023 की हिंसा के सिलसिले में लाहौर में कई मामलों में मामला दर्ज किया गया था। इसमें अपने समर्थकों को सरकारी और सैन्य इमारतों पर हमला करने के लिए उकसाना भी शामिल है। आतंकवाद निरोधक अदालत के जज मंजर अली गिल ने 9 मई को हुए दंगों के आठ मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी के बाद जमानत याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए कहा, ये अपराध सीआरपीसी की धारा 497 के अंतर्गत आते हैं। खान के खिलाफ हिंसा के अपराधियों के साथ मिलकर साजिश रचने और उकसाने के आरोप सामान्य प्रकृति के नहीं हैं। इसलिए याचिकाकर्ता इमरान खान को दोषी पाया करार दिया जाता है। बता दें कि तोशाखाना मामले में उनकी जमानत के बाद, ये आठ मामले ऐसे थे जिनके लिए उन्हें फिर से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई 

बांग्लादेश की एक अदालत ने पिछले सप्ताह देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास की जमानत पर सुनवाई के लिए 3 दिसंबर की तारीख तय की है। चट्टोग्राम मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त मोफिजुर रहमान के अनुसार, मंगलवार की सुनवाई मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश मोहम्मद सैफुल इस्लाम की तरफ से की जाएगी।

चट्टोग्राम अदालत के एक अधिकारी ने कहा कि सुनवाई की तारीख पहले ही तय कर दी गई थी, लेकिन बुधवार और गुरुवार को वकीलों की तरफ से बहिष्कार और काम से दूर रहने के कारण घोषणा में देरी हुई।

चिन्मय कृष्ण दास, बांग्लादेश सम्मिलिता सनातनी जागरण जोते के प्रवक्ता हैं, को सोमवार को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कथित देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को चटगाँव की एक अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया और जेल भेज दिया, जिसके बाद उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में ढहा मकान, पांच की मौत
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में शनिवार को एक घर की छत गिर गई। हादसे में एक ही परिवार को पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घटना खैबर जिले के जखाखेल के अल्लाचा इलाके में हुई। स्थानीय निवासियों ने मलबे से शव निकाले और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और अस्पताल अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ितों के लिए सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed