फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US Pakistan Iran Politics Crime and Global events

World News:दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा; विश्व बैंक ने महाराष्ट्र को दिया 188.28 मिलियन डॉलर का ऋण

Thu, 05 Dec 2024 10:22 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US Pakistan Iran Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

दक्षिण कोरिया की राजनीति में मार्शल लॉ को लेकर चल रहे हलचल के बीच रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार यह इस्तीफा राष्ट्रपति यूं सुक येओल द्वारा मार्शल लॉ लागू करने के बाद चल रहे विवाद के कारण दिया गया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय ने जारी किया बयान
इस मामले में राष्ट्रपति यूं सुक येओल के  कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि आज, राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून का इस्तीफा मंजूर कर लिया और उनकी बर्खास्तगी को स्वीकृति दी। साथ ही सऊदी अरब में राजदूत चोई ब्युंग-ह्यूक को नए रक्षा मंत्री के रूप में नामित किया गया है।

विज्ञापन

विकास और रोजगार सृजन के लिए विश्व  बैंक भारत को देगा 188 मिलियन अमेरिकी डॉलर
विश्व बैंक ने भारतीय राज्य महाराष्ट्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 188.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है, खासकर उन जिलों में जो पिछड़े हैं। मामले में बैंक ने एक बयान में कहा कि यह ऋण महाराष्ट्र के जिलों में विकास योजनाओं को लागू करने और संस्थागत क्षमताओं को मजबूत करने में मदद करेगा। 

योजना का लक्ष्य
इस योजना के तहत, जिलों को विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए जरूरी डेटा, धन और विशेषज्ञता प्रदान की जाएगी।  यह योजना निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ाने के लिए जिलों में ई-सरकारी सेवाओं में सुधार भी करेगी, खासकर पर्यटन क्षेत्र में। 

विश्व बैंक ने जारी किया बयान
भारत के लिए विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर ऑगस्टे तानो कौमे ने कहा, "यह कार्यक्रम जिला स्तर पर बेहतर योजना और नीति निर्माण, निजी क्षेत्र के साथ बेहतर तालमेल और जनता को बेहतर सेवाएं देने में मदद करेगा, जो विशेष रूप से पिछड़े जिलों में समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

पाकिस्तानी विदेश मंत्री डार ने राजनयिकों को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिया
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने बुधवार को विदेशी राजनयिकों को पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिया। इशाक डार ने राजनयिक कोर के सदस्यों को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रदर्शनकारियों और इस्लामाबाद में अधिकारियों के बीच हाल की झड़पों के बारे में जानकारी दी। डार ने राजनयिकों को बताया कि पाकिस्तान सरकार रेड जोन, जो देश के महत्वपूर्ण सरकारी और विदेशी दूतावासों का इलाका है, की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से समर्पित है। उन्होंने कहा, 'आप हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।' उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने एक नया कानून 'शांतिपूर्ण सभा और सार्वजनिक व्यवस्था अधिनियम, 2024' पास किया है, जिसके तहत अब रेड जोन में विरोध प्रदर्शन करना प्रतिबंधित है। अगर कोई प्रदर्शन करना चाहता है, तो उसे पहले मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होगी। विदेश मंत्री डार ने यह भी कहा कि इमरान खान की पार्टी के विरोध प्रदर्शनों का इतिहास हिंसक रहा है, और ये प्रदर्शन अक्सर तब होते हैं जब विदेशी नेता पाकिस्तान का दौरा कर रहे होते हैं। उन्होंने उदाहरण के तौर पर 24 नवंबर को हुए विरोध का जिक्र किया, जो बेलारूसी राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान हुआ था।

विज्ञापन

नेपाल और चीन में बीआरआई की रूपरेखा पर हुए हस्ताक्षर
नेपाल-चीन ने पीएम केपी शर्मा ओली के चीन दौरे पर ‘बेल्ट एंड रोड सहयोग रूपरेखा’ (बीआरआई) पर हस्ताक्षर किए। दोनों सरकारों के बीच समझौते को औपचारिक रूप दिया गया। ‘सहायता वित्तपोषण’ शब्द को ‘अनुदान वित्तपोषण’ से बदलने के बाद समझौता हुआ। अनुदान एक सब्सिडी होता है, जबकि मदद में अनुदान, ऋण दोनों हो सकते हैं। 

ईरान की जेल में बंद नोबेल पुरस्कार विजेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को इलाज के लिए 21 दिन की रिहाई मिली है। ईरानी अधिकारियों ने उन्हें पैर में हुई सर्जरी ठीक होने के लिए यह रिहाई दी है। नरगिस मोहम्मदी की नवंबर में सर्जरी हुई थी। उनके दाहिने पैर के निचले हिस्से से हड्डी का एक हिस्सा निकाला गया था। डॉक्टरों को उस जगह एक घाव का पता चला था, जिसके कैंसरग्रस्त होने का संदेह था। हालांकि, मोहम्मदी के परिवार ने ईरानी अधिकारियों के इस फैसले की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि रिहाई बहुत देर से दी गई है और यह वक्त बहुत कम है। मोहम्मदी के परिवार ने उसके पूरी तरह से ठीक होने के लिए तीन महीने की मेडिकल छुट्टी मांगी थी। एक ईरानी अभियोजक ने मोहम्मदी सजा के अस्थायी निलंबन की मंजूरी दी है, जिसके बाद उसे तीन हफ्तों के लिए रिहा किया गया। हालांकि, नरगिस फाउंडेशन, जो मोहम्मदी की रिहाई के लिए काम कर रहा है, ने कहा कि यह समय उसके ठीक होने के लिए पर्याप्त नहीं है। डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह से ठीक होने के लिए कम से कम तीन महीने की सलाह दी थी।

अमेरिका मे बीमा कंपनी के सीईओ की गोली मारकर हत्या
अमेरिका की बीमा क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की बुधवार सुबह मैनहट्टन के मिडटाउन होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस आयुक्त जेसिका टिश ने बताया कि वारदात सुबह 6:40 बजे के आसपास हिल्टन ऑन सिक्स्थ एवेन्यू के बाहर हुई। थॉम्पसन होटल में कंपनी निवेशक सम्मेलन में भाग लेने वाले थे। थॉम्पसन को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। टिश ने मीडिया से कहा कि थॉम्पसन की हत्या घात लगाकर की गई है। पुलिस ने नकाबपोश संदिग्ध की तस्वीर भी जारी की है। पुलिस ने जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।

चीन में रेलवे निर्माण स्थल पर जमीन धंसने से 13 लोग लापता
चीन के शेनझेन शहर में रेलवे निर्माण स्थल पर अचानक जमीन धंसने से 13 श्रमिक लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे शेनझेन के बाओआन जिले में शेनझेन-जियांगमेन रेलवे के निर्माण स्थल पर हुई।

जानकारी के अनुसार बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है, आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है और इलाके में अस्थायी यातायात नियंत्रण किया गया है। शिन्हुआ ने बताया कि दुर्घटना की जांच जारी है।

हामा शहर से पीछे हटी सीरिया की सेना

सीरिया के सेना ने बताया कि विद्रोहियों द्वारा उसके सुरक्षा में सेंध लगाने के बाद वह केंद्रीय शहर हामा से हट गई। 

पाकिस्तान : कटास राज मंदिर में तीर्थयात्रियों के लिए आवासीय परिसर का उद्घाटन

पाकिस्तान सरकार ने हिंदू तीर्थयात्रियों के लिए कटास राज मंदिर में बनाए गए आवासीय परिसर का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अनुसार, कटास राज मंदिरों के बगल में 36 कमरों वाला आवासीय भवन 19 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की लागत से बनाया गया है। इस्लामाबाद से लगभग 110 किलोमीटर दक्षिण में कटास गांव में 900 साल पुराना मंदिर परिसर पंजाब प्रांत के पोटोहर पठार क्षेत्र में स्थित है। इसे किला कटास के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर परिसर कटास नामक एक तालाब से घिरा हुआ है, जिसे हिंदू पवित्र मानते हैं। धार्मिक मामलों के संघीय मंत्री चौधरी सालिक हुसैन ने उद्घाटन समारोह में कहा, इस परिसर में भारत समेत दुनिया भर से आने वाले हिंदू तीर्थयात्री सभी सुविधाओं के साथ रहने की व्यवस्था की गई है। हम पाकिस्तान, भारत और दुनिया भर में रहने वाले हिंदू धर्म के अनुयायियों को कटास राज मंदिर में आने और पूरी धार्मिक स्वतंत्रता और सुविधाओं के साथ अपने अनुष्ठान करने के लिए आमंत्रित करते हैं।
 

श्रीलंकाई नौसेना ने 14 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

 श्रीलंका की नौसेना ने कहा है कि श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 14 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है तथा मछलियां पकड़ने वाली दो नौकाएं जब्त की गई हैं। ये गिरफ्तारियां बुधवार को उत्तरपूर्वी जिले मन्नार के तट पर हुईं।  सोमवार को श्रीलंका की नौसेना ने वेट्टिलाइकेरनी में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।

यूनुस ने अल्पसंख्यकों पर हमलों की सटीक जानकारी एकत्र करने में धार्मिक नेताओं की मदद मांगी

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने देश में हिंदुओं पर हमलों की खबरों के बीच अल्पसंख्यकों पर हमलों के बारे में सटीक जानकारी एकत्र करने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए धार्मिक नेताओं से बृहस्पतिवार को सहयोग मांगा।

यहां बांग्लादेश के धार्मिक नेताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख सलाहकार यूनुस ने कहा कि अल्पसंख्यकों पर हमलों का मुद्दा फिर से सामने आया है और वास्तविकता तथा विदेशी मीडिया की तरफ से प्रकाशित समाचारों के बीच सूचना का अंतर है। वहीं सरकारी समाचार एजेंसी 'बीएसएस' ने उनके हवाले से कहा, 'हम सटीक जानकारी जानना चाहते हैं और जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया स्थापित करना चाहते हैं।'

मुस्लिम, हिंदू, ईसाई और बौद्ध समुदायों के नेताओं की मौजूदगी में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए यूनुस ने कहा कि देश के सभी लोगों के समान अधिकार हैं और संविधान द्वारा प्रदत्त लोगों के अधिकारों को सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि यदि देश में अल्पसंख्यकों पर हमले की कोई घटना होती है तो ऐसी घटनाओं के बारे में तुरंत जानकारी एकत्र की जानी चाहिए और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, जो लोग दोषी हैं, उन्हें उनके कृत्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। प्रमुख सलाहकार ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए माहौल बनाने तथा पीड़ितों के लिए तत्काल राहत सुनिश्चित करने हेतु कदम उठाने पर बल दिया।

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में अपना पक्ष रखा

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में अपना पक्ष रखा, जो जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदारी किसकी है, इस ऐतिहासिक मामले की सुनवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed