फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US China India Nepal Politics Crime and Global events

Updates: अमेरिकी NSA अगले सप्ताह भारत आ सकते हैं; बाइडन देंगे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ट्रंप ने विरोध जताया

Thu, 02 Jan 2025 08:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2025 08:54 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US China India Nepal Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलिवन छह जनवरी को भारत आएंगे। वह अहम और उभरती प्रौद्योगिकियों पर भारत-अमेरिका पहल (आईसीईटी) की बैठक में हिस्सा लेंगे।आईसीईटी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), अर्धचालक (सेमीकंडक्टर), जैव प्रौद्योगिकी (बॉयो टेक्नोलॉजी) और रक्षा नवाचार जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच एक ऐतिहासिक पहल है। इस पहल की शुरुआत मई 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की थी। सुलिवन की यात्रा निवर्तमान बाइडन प्रशासन की नई दिल्ली की अंतिम हाई-प्रोफाइल यात्रा होगी। सूत्रों के मुताबिक यात्रा के दौरान सुलिवन भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। बातचीत के दौरान सुलिवन और डोभाल आईसीईडी के कार्यान्वयन पर विचार-विमर्श करेंगे। हालांकि, अमेरिकी एनएसए की भारत यात्रा पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सुलिवन की यात्रा विदेश मंत्री एस जयशंकर के अमेरिका की छह दिवसीय यात्रा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद होगी।

विज्ञापन


बाइडन देंगे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ट्रंप ने विरोध जताया
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इस वर्ष सांसद लिज चेनी और बेनी थॉम्पसन को दूसरा सर्वोच्च नागरिक पदक प्रदान कर रहे हैं। ये वे सांसद हैं जिन्होंने छह जनवरी 2021 को डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा यूएस कैपिटल (संसद भवन परिसर) में हुए हिंसक दंगे की सरकार की जांच का नेतृत्व किया था। इन्हें मिलने वाले पुरस्कार पर ट्रंप ने कहा है कि इन सांसदों को जेल भेजा जाना चाहिए। बाइडन व्हाइट हाउस में एक समारोह में 20 लोगों को राष्ट्रपति का नागरिक पदक प्रदान करेंगे। इनमें विवाह समानता के लिए लड़ने वाले अमेरिकी, घायल सैनिकों के इलाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले और राष्ट्रपति के दोस्त टेड कॉफमैन, डी-डेल और क्रिस डोड, डी-कॉन भी शामिल हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान में मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, पैतृक गांव के ग्रामीणों ने परिजनों को आमंत्रित किया
इस्लामाबाद से लगातार आतंकी गतिविधियों के कारण भारत-पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं, लेकिन पाकिस्तान के एक छोटे से गांव गाह ने भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। यह मनमोहन सिंह का पैतृक स्थान भी है। यहां के लोगों ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष कार्यक्रम किया था। उन्होंने बुधवार को मनमोहन सिंह के परिवार को गांव में आमंत्रित किया है और कहा, गांव की मिट्टी से जुड़ाव पर हमें गर्व है।

ग्रामीणों ने एक साधारण परवरिश से लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रमुख बनने तक के उनके सफर का जश्न मनाया। एक ग्रामीण ने कहा, मुझे गर्व है कि मनमोहन सिंह मेरे पिता के सहपाठी थे। स्कूल में मनमोहन सिंह का नाम देखने से सम्मानित होता हूं। एक अन्य ग्रामीण ने मनमोहन सिंह के परिवार को उनके पैतृक गांव आने का निमंत्रण दिया। कहा, हम उनकी पत्नी और बेटियों को निमंत्रण देते हैं, यहां उनका वही घर और वैसा ही माहौल दिखाई देगा। 

यूएन में पाकिस्तानी कार्यकाल शुरू हुआ कराची में 29 घायल
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्य के तौर पर पाकिस्तान का दो वर्ष का कार्यकाल एक जनवरी को नए साल से शुरू हो गया। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के दूत मुनीर अकरम ने खुशी जताई। इस बीच, कराची में नए साल पर की गई हवाई फायरिंग में 29 लोग घायल हो गए। नए साल का जश्न मनाते वक्त हुई घटनाओं में कई महिला और बच्चे भी प्रभावित हुए।

विज्ञापन

गाजा पर इस्राइली हमले में फलस्तीन के 12 लोगों की मौत
गाजा पट्टी पर इस्राइली हमले में बुधवार को 12 फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हमला उत्तरी गाजा के जबालिया इलाके में एक घर पर हुआ, जो इस क्षेत्र का नष्ट हो चुका हिस्सा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में 7 की मौत हुई और कम से कम एक दर्जन अन्य लोग जख्मी हुए हैं।

नेपाल में भारतीय संगठन के साथ बाल विवाह विरोधी मुहिम
नेपाल में बाल-विवाह अपराध समाप्ति के पीएम केपी शर्मा ओली के संकल्प के बीच इस हिमालयी देश से भारत के बाल अधिकार कार्यकर्ताओं, बच्चों व नागरिक संस्था के सदस्यों सहित 100 से अधिक लोगों ने ‘बाल विवाह मुक्त नेपाल’ मुहिम शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है। भारतीय संगठन ‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन’ और नेपाल के ‘बैकवर्ड सोसाइटी एजुकेशन’ के सहयोग से इसे शुरू किया गया है। 

इस्राइल के पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा कि मैं राजनीति छोड़ रहा हूं और संसद से इस्तीफा दे रहा हूं। सार्वजनिक सेवा में भी युद्ध के मैदान जैसी स्थिति होती है। एक बार ऐसा वक्त जरूर आता है जब किसी को रुकना पड़ता है और अपने लक्ष्य को पाने के लिए अलग दिशा चुननी पड़ती है। गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध को लेकर इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को नवंबर में सरकार से बर्खास्त कर दिया था। मगर नेसेट के निर्वाचित सदस्य के रूप में उनकी सीट बरकरार रखी गई। मार्च 2023 में, नेतन्याहू ने गैलेंट को निकाल दिया, जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की शक्तियों में कटौती करने की एक अत्यधिक विवादित सरकारी योजना को रोकने का आग्रह किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने गाजा संघर्ष में कथित युद्ध अपराध और मानवता के विरुद्ध अपराध के लिए गैलेंट और नेतन्याहू के साथ-साथ हमास के एक नेता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

ट्रंप ने कहा, जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे
अमेरिकी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अगले सप्ताह पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के राजकीय अंतिम संस्कार में जाएंगे। उनका संस्कार 9 जनवरी को होना है। ट्रंप उनके धुर विरोधी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed