Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US Britain India Syria Politics Crime and Global events

World News: अल साल्वाडोर में 5.8 तीव्रता का भूकंप; पाकिस्तान में 16 मजदूर समेत 3 हिंदू युवकों का अपहरण

Thu, 09 Jan 2025 08:57 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2025 08:57 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US Britain India Syria Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विज्ञापन

एल साल्वाडोर की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गुरुवार की सुबह 5.8 की तीव्रता से आए भूकंप के चलते लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार के जान माल की छति की खबर सामने नही आई है। 

अकाजुटला है भूकंप का केंद्र
यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.8 थी। भूकंप का केंद्र अकाजुटला से 5 मील पूर्व में 59 मील की गहराई पर था। साथ ही मामले में एल साल्वाडोर के पर्यावरण मंत्रालय ने शुरुआती जानकारी में बताया कि भूकंप का केंद्र देश के प्रशांत तट पर, सांता एना के दक्षिण-पश्चिम में था।

विज्ञापन


पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तीन हिंदू युवकों का अपहरण, हत्या  की धमकी
पंजाब प्रांत में अपराधियों ने तीन हिंदुओं का अपहरण कर लिया है। अपराधियों ने पुलिस से मांग की है कि वह उनके साथियों को छोड़ दे अन्यथा वे अपहृत लोगों की हत्या कर देंगे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले के भोंग क्षेत्र में अपहरण की यह घटना घटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जब तीन हिंदू युवक (शमन, शमीर और साजन) भोग में 'चौक सवेत्रा बेसिक हेल्थ यूनिट (बीएचयू)' के पास मौजूद थे, तब पांच सशस्त्र डकैत उन्हें अगवा कर कच्चा (नदी क्षेत्र) क्षेत्र में ले गए। बाद में इन डकैतों के सरगना आशिक कोराई ने एक वीडियो संदेश जारी किया और अहमदपुर लामा थाने के पुलिस अधिकारी राणा रमजान को चेतावनी दी कि वह कोराई परिवार के दस सदस्यों को रिहा कर दें, वरना वे (डकैत) न केवल अपहृत हिंदू युवकों की हत्या कर देंगे बल्कि पुलिस पर भी हमला करेंगे.


पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में 16 मजदूरों का अपहरण
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने 16 मजदूरों का अपहरण कर लिया। ये मजदूर एक यूरेनियम और प्लूटोनियम की खदान पर काम कर रहे थे। घटना गुरुवार को हुई, जब मजदूरों को एक वाहन से परमाणु उर्जा खनन परियोजना साइट पर ले जाया जा रहा था। सूत्रों ने बताया कि मजदूरों का अपहरण लक्की मरवत जिले के कबाल खेल इलाके से किया गया। हमलावरों ने वाहन को आग के हवाले किया और मजदूरों को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। 

पोप फ्रांसिस ने विदेश नीति पर नहीं दिया भाषण

पोप फ्रांसिस ने गुरुवार को वेटिकल में दूतों से कहा कि वह अपनी वार्षिक विदेश नीतिक पर बात नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि वह सर्दी और बुखार से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपना भाषण एक सहायक को देने के लिए कहा। 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस ने अपने भाषण की शुरुआत की, लेकिन थोड़ी देर में उन्होंने कहा कि वह सर्दी से जूझ रहे हैं और देर तक बात करने में असमर्थ हैं। फिर उन्होंने अपना भाषण सहायक को सौंप दिया। फ्रांसिस को पहले सर्दियों में अक्सर ब्रोन्काइटिस (सांस लेने की बीमारी) हो जाती है। हालंकि, इसके बावजूद उन्होंने अपनी नियमित और व्यवस्त दिनचर्चा को जारी रखा है।

अपालाची हाईकूल में बंदूक लाने पर छात्र पकड़ा
जॉर्जिया के अपालाची हाईस्कूल में बंदूक लाने के आरोप में 14 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया। इस स्कूल में सितंबर में हुई गोलीबारी में दो शिक्षक और छात्रों की मौत हो गई थी। स्कूल के अधिकारियों ने बुधवार दोपहर अटलांटा से लगभग 40 मील दूर विंडर के स्कूल में लड़के को गिरफ्तार कर लिया । अधिकारियों ने कहा कि छात्र अधिकारियों द्वारा सामना किए जाने पर सहयोगी और आज्ञाकारी था और छात्र द्वारा बंदूक से किसी को धमकाने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। उसे गेन्सविले के एक किशोर हिरासत केंद्र में ले जाया गया। उस पर स्कूल परिसर में हथियार रखने, चोरी करने और बंदूक रखने के आरोप लगाए गए हैं। 

भारतीय डॉक्टर भारतीय डॉक्टर का लाइसेंस रद्द, 27 महीने जेल
दो भारतीय महिलाओं को नौकरानी के तौर पर अवैध रूप से रखने के आरोप में एक भारतीय अमेरिकी चिकित्सक का मेडिकल लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। जो कोलोनिया न्यू जर्सी में रुमेटोलॉजी की डॉ. हर्षा साहनी ने पिछले फरवरी में विदेशियों को छिपाने और शरण देने की साजिश तथा गलत कर रिटर्न दाखिल करने के संघीय आरोपों में दोष स्वीकार किया था। अटॉर्नी जनरल मैथ्यू जे प्लैटकिन और उपभोक्ता मामलों के प्रभाग ने कहा कि वह अक्तूबर 2024 में संघीय अदालत के न्यायाधीश द्वारा सुनाई गई 27 महीने की जेल की सजा काटना शुरू करेंगी। साहनी को सितंबर 2023 से चिकित्सा पद्धति से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि राज्य ने उनकी आपराधिक याचिका के मद्देनजर उनका लाइसेंस रद्द करने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई की थी।

Trending Videos

ओम बिरला ने ब्रिटेन में हाउस ऑफ कॉमन्स अध्यक्ष से की मुलाकात
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष सर लिंडसे हॉयल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के पास स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का एक शानदार रिकॉर्ड है। बिरला इस समय स्कॉटलैंड सहित ब्रिटेन के दौरे पर हैं। यहां वह संबंधित संसद सदस्यों और पीठासीन अधिकारियों से मिलेंगे, और राष्ट्रमंडल देशों के पीठासीन अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए ग्वेर्नसे जाएंगे। 

हॉयल के साथ बातचीत में लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है, जहां करीब एक अरब मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की चुनावी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है, जो समावेशिता को दर्शाता है। बिरला ने इस बात पर भी जोर दिया कि विविधताओं के बावजूद भारत संसदीय संवाद और चर्चा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल रहा है। 

हूती विद्रोहियों के हथियार ठिकानों पर अमेरिकी सेना का हवाई हमला
अमेरिकी सेना ने यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के भूमिगत हथियार ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस बारे में जानकारी दी। सेंट्रल कमांड ने बताया कि बुधवार को किए गए हमलों का लक्ष्य लाल सागर में जहाजों पर हमले के लिए विद्रोहियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार थे। वहीं, हूतियों ने कहा कि विद्रोहियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना और उत्तरी अमरान प्रांत में सात जगहों पर हमले किए गए, लेकिन उन्होंने और जानकारी नहीं दी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विद्रोहियों का कहना है कि वे गाजा में हमास के खिलाफ इस्राइल के युद्ध को समाप्त करने के लिए इस्राइल, अमेरिका या ब्रिटेन से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहे हैं। हालांकि, जिन जहाजों पर हमले हुए हैं, उनमें से कई का संघर्ष से कोई संबंध नहीं है, और इनमें ईरान जाने वाले कुछ जहाज भी शामिल हैं। 

सीरियाई नेता अहमद अल-शरा ने बहरीन के राजनयिकों से मुलाकात की
सीरिया के नेता अहमद अल-शरा ने बुधवार को बहरीन के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसमें बहरीन के विदेश मंत्री भी शामिल थे। यह यात्रा अरब देशों द्वारा सीरिया के नए नेताओं के साथ राजनयिक संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों का एक हिस्सा है, खासकर जब से पूर्व राष्ट्रपति बशर असद को विद्रोहियों ने सत्ता से हटा दिया था। बहरीन इस समय अरब शिखर सम्मेलन का अध्यक्ष है और असद के निष्कासन के कुछ दिन बाद उसने अल-शरा को एक संदेश भेजा, जिसमें नए अधिकारियों के साथ सहयोग देने की पेशकश की गई। इस संदेश में कहा गया था, 'हम सीरिया द्वारा अरब लीग में अपनी प्रामाणिक भूमिका को फिर से हासिल करने की उम्मीद करते हैं।'

भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी विवाह घोटालेबाज महिला गिरफ्तार
भारतीय मूल की 53 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी वकील को निजी सुरक्षा कंपनी रिएक्शन यूनिट साउथ अफ्रीका (RUSA) ने गिरफ्तार किया है। इस महिला का नाम प्रीलिन मोहनलाल बताया जा रहा है, जिसने एक ही दिन में एक ही स्थान पर 17 जोड़ों से पैसे लेकर धोखाधड़ी की। हालांकि, महिला के वकील और परिवार ने सभी पीड़ितों को पैसे लौटाने का वादा किया, जिसके कारण वह जेल जाने से बच गई।

चाड की राजधानी में राष्ट्रपति भवन के बाहर चली गोलियां
अफ्रीकी देश चाड की राजधानी में बुधवार शाम को राष्ट्रपति भवन के पास गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, गोलियों की आवाज कुछ देर तक आती रहीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि गोलियां कहां से चलाई गईं। बुनियादी ढांचे के मंत्री अजीज महामत सालेह ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, उन्होंने इस दौरान गोलियों का जिक्र नहीं किया। 

बता दें कि गोली चलने की घटना चाड में संसदीय चुनाव के एक सप्ताह बाद हुई है, जो लोकतंत्र को बहाल करने में मदद करने वाले थे। हालांकि, मुख्य विपक्षी दल ने चुनाव का बहिष्कार किया है। चुनाव के परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि ये चुनाव राष्ट्रपति महामत देबी इटनो के लिए सत्ता मजबूत करने में मदद करेंगे।

इस्राइल-हमास में युद्ध में मारे गए 46 हजार फलस्तीनी: गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस्राइल-हमास युद्ध में मारे जाने वाले फलस्तीनियों का आंकड़ा 46,000 पार कर गया है। एसोसिएटेड प्रेस ने यह जानकारी दी। 

ग्रीस के पूर्व प्रधानमंत्री सिमिटिस का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
ग्रीस के पूर्व प्रधानमंत्री कोस्टास सिमिटिस का एथेंस में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका रविवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। सिमिटिस ने ग्रीस की मुद्रा को यूरोपीय संघ की सामान्य मुद्रा (कॉमन करंसी) में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

लेबनान की संसद ने सेना कमांडर औन को चुना नया राष्ट्रपति
लेबनान की संसद ने दो साल से जारी गतिरोध को खत्म करते हुए सेना कमांडर जोसेफ औन को नया राष्ट्रपति चुना है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 
 

फ्रांस: रकोजी ने लीबिया से चुनावी फंडिंग के आरोपों को किया खारिज, कहा- झूठे लोगों ने रची साजिश
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने 2007 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए लीबिया सरकार से फंडिंग के आरोपों को झूठ बताते हुए खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह एक साजिश है, जिसे कुछ झूठे और धोखेबाज लोगों ने रचा है। आप कभी भी मेरे चुनाव अभियान में लीबिया से एक भी यूरो या सेंट (लीबियाई मुद्रा) नहीं पाएंगे। सरकोजी के खिलाफ सोमवार से पेरिस में मुकदमा शुरू हुआ।  

सरकोजी 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति के पद पर रहे। उन पर भ्रष्टाचार, अवैध चुनावी फंडिंग, सार्वजनिक धन का गबन और आपराधिक संगठन बनाने का आरोप है, जिसके लिए उन्हें दस साल की कैद हो सकती है। यह मुकदमा 10 अप्रैल तक चलेगा और फिर फैसले की तारीख तय की जाएगी। सरकोजी एक वकील भी हैं। यह मामला सबसे पहले मार्च 2011 में सामने आया था, जब एक लीबियाई समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गद्दाफी सरकार ने सरकोजी के 2007 के चुनाव अभियान की फंडिंग की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed