फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe Brazil Bird Flu US UK UN West Asia Politics Crime and Global events

World News: ब्राजील के पोल्ट्री फार्म में पहली बार बर्ड फ्लू; पूर्व ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर आग, तीन की मौत

Sat, 17 May 2025 11:30 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 17 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe Brazil Bird Flu US UK UN West Asia Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
ब्राजील के वाणिज्यिक पोल्ट्री फार्म में पहली बार बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हुई है। बता दें कि दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील दुनिया के सबसे बड़े पोल्ट्री उत्पादकों और निर्यातकों में से एक है। बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि होने पर कृषि मंत्रालय ने कहा, दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल के फार्म में वायरस पाया गया। इसके बाद  आकस्मिक योजना लागू की गई है। बीमारी को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र की उत्पादक क्षमता पर असर न पड़े, आपूर्ति और आबादी के लिए खाद्य सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके, इन सब पहलुओं पर काम किया जा रहा है। विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण मंत्रालय तथा ब्राजील के व्यापार साझेदारों को बर्ड फ्लू के संबंध में सूचना दे दी है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के पुराने सैन्य अड्डे पर आग लगने से दो अग्निशमन कर्मियों समेत तीन की मौत, पीएम ने जताया शोक
ब्रिटेन में बंद हो चुके सैन्य अड्डे पर आग लगने की घटना में दो अग्निशमन कर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो दमकलकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस अड्डे का उपयोग अब विमानन और मोटर स्पोर्ट्स के इतिहास को याद करने के लिए किया जाता है। हादसा ऑक्सफोर्ड के पास बिसेस्टर में पूर्व रॉयल एयर फोर्स बेस के एक बड़े गोदाम में हुआ। मीलों तक धुएं का विशाल गुबार देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाकों की आवाजें भी सुनी गई। ऑक्सफ़ोर्डशायर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी रॉब मैकडॉगल बयान देते समय भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि दमकलकर्मियों की बहादुरी पर उन्हें "बेहद गर्व" है। बिसेस्टर मोशन में लगी आग के बाद इलाके के निवासियों को घर के अंदर रहने की चेतावनी भी दी गई। प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने हादसे को "विनाशकारी" बताया। उन्होंने अग्निशमन कर्मियों की "अद्भुत" बहादुरी की सराहना कर कहा, "उम्मीद है कि अस्पताल में भर्ती लोग पूरी तरह और शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे।"
विज्ञापन

फुटबॉल मैच के दौरान बेकाबू कार भीड़ में घुसी, 13 घायल
स्पेन के बार्सिलोना शहर में एक फुटबॉल मैच के दौरान एक कार अचानक बेकाबू होकर स्टेडियम के बाहर खड़ी भीड़ में घुस गई। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए। कातालोनिया पुलिस ने इसे एक दुर्घटना करार दिया। यह घटना बार्सिलोना और उनके प्रतिद्वंद्वी एस्पेनयोल के बीच खेले गए मुकाबले के शुरुआती मिनटों में हुई।
विज्ञापन

अहमदी समुदाय के डॉक्टर की पाकिस्तान में उन्मादी तत्वों ने की हत्या
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अहमदी अल्पसंख्यक समुदाय के एक वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शेख महमूद (58) को उनके धर्म के कारण गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना लाहौर से 200 किमी दूर सरगोधा के एक निजी अस्पताल में हुई। पुलिस के अनुसार, एक युवक ने डॉ. महमूद के क्लिनिक में घुसकर उन पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण केंटकी में नौ लोगों की मौत
दक्षिण-पूर्वी केंटकी में आए बवंडर के कारण नौ लोगों की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर जनहानि हुई। शेरिफ जॉन रूट ने बताया कि शुक्रवार देर रात लॉरेल काउंटी में आए तूफान के कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा, कि जीवित लोगों की तलाश के लिए क्षतिग्रस्त क्षेत्र में खोज जारी है।
 

स्विस सांसदों ने चीन से की पंचेन लामा को रिहा करने की मांग
ब्बत के लिए स्विस संसदीय समूह के स्विस सांसदों ने स्विस सरकार (संघीय परिषद) से चीन से 11वें पंचेन लामा, गेधुन चोएक्यी न्यिमा और उनके परिवार को तुरंत रिहा करने का आग्रह करने का आह्वान किया है। गेधुन चोएक्यी न्यिमा बीते 30 वर्ष से लापता हैं और माना जाता है कि चीन ने उनका अपहरण किया है। सांसदों ने 17 मई 1995 को तत्कालीन छह वर्षीय लड़के और उसके परिवार के अपहरण के लिए चीनी सरकार की निंदा की।

तिब्बत संसदीय समूह के सह-अध्यक्ष निकोलस वाल्डेर ने कहा, पीआरसी के लक्ष्य स्पष्ट हैं: ‘आधिकारिक’ पंचेन लामा के साथ इन विशाल प्रचार कार्यक्रमों के माध्यम से, पीआरसी के कम्युनिस्ट अधिकारी तिब्बत में छद्म धार्मिक स्वतंत्रता का प्रदर्शन करना चाहते हैं। सांसदों ने इस बात पर भी जोर दिया कि पीआरसी का वास्तविक लक्ष्य तिब्बती बौद्ध व्यक्तित्वों के पुनर्जन्म पर सख्ती से नियंत्रण रखते हुए अपने नियमों के अनुसार 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकारी की भावी नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त करना है। समूह के सह-अध्यक्ष फेबियन मोलिना ने कहा, इस धार्मिक प्रक्रिया में चीनी राज्य का हस्तक्षेप धार्मिक स्वतंत्रता का अस्वीकार्य दमन है।

बांग्लादेश: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के मामले में युवक को मौत की सजा
बांग्लादेश की एक अदालत ने शनिवार को आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई। दोषी 50 वर्षीय हितू शेख पीड़िता की बड़ी बहन का ससुर है। एक मार्च को पश्चिमी बांग्लादेश के मगुरा जिले में जब पीड़िता अपनी बहन के घर गई थी। तब उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी और 12 दिन बाद ढाका के एक सैन्य अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मगुरा स्थित महिला एवं बाल उत्पीड़न रोकथाम न्यायाधिकरण के न्यायाधीश एम. जाहिद हसन ने घोषणा की कि दोषी को तब तक फांसी पर लटकाया जाएगा, जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती। अदालत ने तीन सह-आरोपियों दोषी की पत्नी और दो बेटों को यह कहते हुए बरी कर दिया कि अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित नहीं कर सका।

श्रीलंका के बंदरगाह पर ड्रग तस्करी के प्रयास में भारतीय नागरिक गिरफ्तार
श्रीलंका के कांकेसंथुरई बंदरगाह पर शनिवार को 32 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को ड्रग्स की तस्करी करने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया। पुलिस नारकोटिक्स ब्यूरो के मुताबिक संदिग्ध को भारत से जहाज द्वारा आने के बाद बंदरगाह परिसर में की गई छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवक के सामान में छिपाकर रखे गए चार किलोग्राम 120 ग्राम कुश को बरामद किया। संदिग्ध व्यक्ति फिलहाल हिरासत में है तथा आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed