World: रूस के हमले में यूक्रेन में पांच की मौत; पाकिस्तान ने पश्चिम एशिया मुद्दे पर बुलाई NSC की बैठक
आयरलैंड दौरे पर भारतीय शिष्टमंडल
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में भारत का एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल आयरलैंड के दौरे पर गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और पांच राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। यह दल एअर इंडिया कनिष्क बम विस्फोट की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर आयरलैंड पहुंचा है। प्रतिनिधिमंडल में अरविंदर सिंह लवली (दिल्ली विधायक), बलदेव सिंह औलाख (उत्तर प्रदेश के मंत्री), गुरवीर सिंह बराड़ (राजस्थान के विधायक), त्रिलोक सिंह चीमा (उत्तराखंड के विधायक) और नरिंदर सिंह रैना (जम्मू और कश्मीर के विधायक) भी शामिल हैं।
On the way from Heathrow to Cork…
The dastardly mid air bombing of Air India Kanishka Flight 182 in 1985 which claimed 329 innocent lives off the Irish Coast remains one of the most inhuman acts of terror in aviation history.विज्ञापन विज्ञापन
I was able to pay tribute to the victims at the… pic.twitter.com/7R0QtCZ9bT — Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) June 22, 2025
40 साल पहले हुई थी विमान पर बमबारी
नीदरलैंड के कॉर्क में अहाकिस्ता स्मारक पर समारोह से पहले पुरी ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, 'हीथ्रो से कॉर्क के रास्ते में... 1985 में एअर इंडिया कनिष्क फ्लाइट 182 पर नृशंस बमबारी हुई। इस हमले में आयरिश तट पर 329 निर्दोष लोगों की जान गई। इसे विमानन इतिहास के आतंक के सबसे अमानवीय कृत्यों में से एक माना जाता है। पुरी ने बताया कि करीब छह साल पहले उन्होंने सितंबर 2019 में टोरंटो के हंबर बे पार्क में कनिष्क स्मारक पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी थी। कई पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात के दौरान उनके दर्द और पीड़ा साझा करने का मौका मिला।
कूटनीति नाकाम हुई तो तबाही की कोई हद नहीं रहेगी: IAEA प्रमुख
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र की आपात बैठक में कहा कि ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमले से इस्राइल और ईरान के बीच लड़ाई और बढ़ सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी भी कूटनीति का रास्ता खुला है। ग्रॉसी ने चेतावनी दी कि अगर कूटनीति का ये मौका भी खत्म हो गया, तो हिंसा और तबाही ऐसी सीमा तक पहुंच सकती है जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। साथ ही इससे दुनिया में परमाणु हथियारों पर नियंत्रण रखने की व्यवस्था भी पूरी तरह खत्म हो सकती है। उन्होंने अपील की कि ईरान IAEA के निरीक्षकों को फिर से अपने परमाणु ठिकानों पर जाने दे, ताकि वे वहां मौजूद 4,400 किलो यूरेनियम की जांच कर सकें, जो 60% तक संवर्धित है और सबसे अहम मुद्दा बना हुआ है।
ग्रीस के चियोस द्वीप के जंगल में आग लगी
ग्रीस के चियोस नामक द्वीप पर रविवार को जंगल में आग लग गई। यह आग द्वीप के मुख्य शहर के पास लगी है। आग बुझाने के लिए 100 से ज्यादा फायर ब्रिगेड के कर्मचारी काम कर रहे हैं। वे पानी गिराने वाले हेलीकॉप्टरों और विमानों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने सावधानी के तौर पर आसपास के करीब 12 इलाकों को खाली करने का आदेश दिया है। फायर विभाग ने बताया कि रविवार सुबह और दोपहर को तीन अलग-अलग जगहों पर आग लगी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और उसे बुझाना मुश्किल हो गया। अब यह भी जांच की जा रही है कि आग कहीं जानबूझकर तो नहीं लगाई गई। इसके लिए एक विशेष टीम को द्वीप पर भेजा गया है।
सीरिया में ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर आत्मघाती हमला, 22 लोगों की मौत
सीरिया के एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में रविवार को एक आत्मघाती हमलावर ने पहले गोलियां चलाईं और फिर खुद को बम से उड़ा लिया। इस हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 63 लोग घायल हो गए। यह हमला उस समय हुआ जब लोग चर्च में प्रार्थना कर रहे थे। सरकारी न्यूज एजेंसी SANA ने बताया कि हमला दमिश्क शहर के बाहर दविइला इलाके में स्थित मार एलियास चर्च में हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मरने वालों और घायलों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। यह हमला सीरिया में कई वर्षों बाद चर्च पर हुआ पहला बड़ा हमला है। हमला ऐसे समय में हुआ है जब देश की सरकार अल्पसंख्यकों का समर्थन पाने की कोशिश कर रही है और देश के अलग-अलग हिस्सों में नियंत्रण के लिए संघर्ष चल रहा है।
बांग्लादेश के पूर्व चुनाव आयुक्त पर भीड़ ने ढाका में हमला किया
सियासी उथल-पुथल से जूझ रहे पड़ोसी देश बांग्लादेश में देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नूरुल हुदा पर हमला किया गया। रविवार को ढाका में उनके आवास पर भीड़ ने हमला कर दिया। हमला ऐसे समय में हुआ है जब पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी ने उनके कार्यकाल के दौरान चुनावों में गड़बड़ी के आरोप लगाए और उनके खिलाफ मुकदमा भी दायर कर दिया। इसी के कुछ घंटों बाद हमला हुआ। उत्तरा पश्चिम पुलिस स्टेशन प्रमुख हाफिजुर रहमान ने बताया कि भीड़ ने हुदा को घेर लिया है, ऐसी सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोगों के एक समूह को 77 वर्षीय हुड्डा को जूतों से पीटते, जूतों की माला पहनाते और उनके ऊपर अंडे फेंकते हुए देखा जा सकता है।
रूस के हमले में यूक्रेन में पांच की मौत
ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद पाकिस्तान ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक
फरवरी 2022 में, रूस की एक अदालत ने उन्हें जासूसी के आरोप में छह साल की सजा सुनाई थी। येसिपेंको, उनके नियोक्ता और मानवाधिकार संगठनों ने इस आरोप को झूठा बताया था। कुछ महीने बाद उन पर विस्फोटक रखने का भी आरोप लगाया गया, जिसे भी उन्होंने खारिज कर दिया था। बाद में अभियोजकों ने माना कि येसिपेंको की कार में जो ग्रेनेड मिला था, उस पर उनके फिंगरप्रिंट नहीं थे।
अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत की यात्रा पर आने वाले अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। 16 जून को जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत में अपराध और आतंकवाद के कारण अमेरिकी नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसमें कहा गया है कि भारत में दुष्कर्म सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है। पर्यटक स्थलों पर यौन शोषण सहित हिंसक अपराध होते हैं। आतंकवादी बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं। वे टूरिस्ट लोकेशन, ट्रांसपोर्टेशन हब, मार्केट, शॉपिंग मॉल, सरकारी संस्थानों को निशाना बनाते हैं। इस जोखिम के कारण भारत में काम करने वाले अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों व यात्रियों को विशेष अनुमति प्राप्त करनी होगी। महिलाओं को अकेले यात्रा ने करने की भी सलाह दी गई है।