{"_id":"6934922cc362780364016826","slug":"world-news-hindi-asia-pakistan-china-europe-us-uk-west-asia-politics-and-global-events-updates-news-in-hindi-2025-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World: ग्रीस में नाव पलटने से 18 लोगों की मौत; अलास्का-कनाडा सीमा पर सुदूर जंगलों में 7 तीव्रता का भूकंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World: ग्रीस में नाव पलटने से 18 लोगों की मौत; अलास्का-कनाडा सीमा पर सुदूर जंगलों में 7 तीव्रता का भूकंप
Sun, 07 Dec 2025 09:27 PM IST
लव गौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: लव गौर
Updated Sun, 07 Dec 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भूमध्य सागर पार करने की कोशिश कर रहे प्रवासियों की एक नाव शनिवार को ग्रीस के क्रीट द्वीप के दक्षिण में डूब गई, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार यह नाव एक रबर की बनायी हवा वाली बोट थी, जो समुद्र में उलट गई। घटना स्थल से गुजर रहे एक तुर्की व्यापारी जहाज ने आधी डूबी हुई नाव को देखा और तुरंत इसकी सूचना दी। इस दौरान दो लोगों को पानी से जीवित बाहर निकाल लिया गया। बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
ग्रीस, मध्य-पूर्व, अफ्रीका और एशिया से संघर्ष और गरीबी से भाग रहे प्रवासियों के लिए यूरोपीय संघ में प्रवेश का प्रमुख मार्ग माना जाता है। अधिकारियों ने अभी तक यह पता नहीं लगाया है कि नाव कहां से आई थी। यूरोपीय सीमा एजेंसी फ्रोंटेक्स का एक जहाज और एक विमान, एक ग्रीक तटरक्षक हेलीकॉप्टर और तीन व्यापारी जहाज खोज अभियान में भाग ले रहे हैं।
नेपाल में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ भारतीय अधिकारी मुनु महावर काठमांडू पहुंचे
नेपाल में होने वाले आगामी चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने और भारत की सहायता से चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मुनु महावर रविवार को काठमांडू पहुंचे। वे विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं और चार दिन के आधिकारिक दौरे पर नेपाल आए हैं। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, महावर अपने दौरे के दौरान कई उच्च-स्तरीय बैठकों में शामिल होंगे। वे प्रधानमंत्री सुषिला कार्की, वित्त मंत्री रमेश्वर खनाल, वाणिज्य मंत्री अनिल कुमार सिन्हा और गृह मंत्री ओम प्रकाश अर्याल से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
ब्रिटेन में अवैध रूप से काम कर रहे 171 डिलीवरी राइडर गिरफ्तार, भारतीय भी शामिल
ब्रिटिश सरकार ने बताया है कि ब्रिटेन भर में चलाए गए एक अभियान में 171 डिलीवरी राइडरों को अवैध रूप से काम करते हुए पकड़ा गया है, जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इन सभी को देश से निर्वासित करने के लिए हिरासत में लिया गया है। गृह ऑफिस की इमिग्रेशन एनफोर्समेंट टीमों ने पिछले महीने ऑपरेशन इक्वलाइज चलाया था। इसके तहत न्यूहैम (पूर्वी लंदन) और नॉर्विच समेत कई शहरों में छापे मारे गए। गृह ऑफिस के सीमा सुरक्षा मंत्री एलेक्स नॉरिस ने कहा कि ये नतीजे एक स्पष्ट संदेश देते हैं कि यदि आप इस देश में अवैध रूप से काम कर रहे हैं, तो आपको गिरफ्तार कर हटा दिया जाएगा।
ब्रिटिश सरकार ने अवैध प्रवासन से निपटने के लिए कड़े सुधारों का एलान किया है। पिछले साल अवैध काम करने वालों को रोकने लिए 11,000 से अधिक जांचें की गईं और 8,000 गिरफ्तारियां हुई थीं।
पाकिस्तान: जाफर एक्सप्रेस पर हमले की कोशिश नाकाम
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत में जाफर एक्सप्रेस पर एक और हमले की कोशिश नाकाम कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात विद्रोहियों ने नसिराबाद क्षेत्र में पेशावर जाने वाली ट्रेन के ट्रैक पर आईईडी लगाया था। सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों ने जगह को घेर लिया और बम को निष्क्रिय कर दिया। यही ट्रेन पिछले महीने भी इसी इलाके में धमाके से बाल-बाल बची थी। इससे पहले एक हमले में 26 लोग मारे गए थे।
कल से पाकिस्तान के दौरे पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो सोमवार से पाकिस्तान के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर आएंगे। इस दौरे का मकसद दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करना और नए सहयोग के रास्ते तलाशना है। उन्हें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 8-9 दिसंबर को दौरे पर आमंत्रित किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनके साथ बड़े स्तर का प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें अहम मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
रडार लॉक विवाद: जापान और ऑस्ट्रेलिया ने शांति बनाए की अपील की
जापान और ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को शांति बनाए रखने की अपील की। दरअसल, चीनी सैन्य विमान ने शनिवार को दो बार जापान के लड़ाकू विमानों पर रडार लॉक किया था। यह घटना उस समय हुई, जब पिछले महीने जापानी पीएम के ताइवान पर दिए बयान से बीजिंग नाराज हुआ।
जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने कहा कि जापान ने चीन के सामने औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने इसे 'बेहद खेदजनक' और 'खतरनाक' करार दिया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन का जे-15 विमान ओकिनावा के पास चीनी विमानवाहक पोत लियाओनिंग से उड़ा और दो बार जापानी एफ-15 विमानों पर रडार लॉक किया। उन्होंने कहा कि जापानी विमान, चीनी विमानों का सुरक्षित दूरी से पीछा कर रहे थे और किसी भी उकसावे वाली हरकत में शामिल नहीं थे। हवाई क्षेत्र का उल्लंघन नहीं हुआ और कोई नुकसान भी नहीं हुआ। चीन की नौसेना के प्रवक्ता वांग शुएमेंग ने कहा कि चीन ने पहले ही अपने अभ्यास की जानकारी दे दी थी और जापानी विमानों पर 'उत्पीड़न' का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जापान 'बदनाम करना बंद करे' और चीन अपनी सुरक्षा की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
ताइवान पर जापान के हालिया बयान के बाद दोनों देशों के रिश्ते और तनावपूर्ण हो गए हैं। जापान और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रियों ने टोक्यो में मुलाकात कर चिंता जताई और कहा कि वे क्षेत्र में सैन्य सहयोग बढ़ाएंगे। दोनों ने रणनीतिक रक्षा समन्वय का ढांचा बनाने पर सहमति दी। जापान अपनी सेना को मजबूत कर रहा है और अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया को भी करीबी साझेदार मानने लगा है।
भारत ने शंघाई में अत्याधुनिक वाणिज्य दूतावास के भवन का किया उद्घाटन
भारत ने शंघाई स्थित अपने वाणिज्य दूतावास के नए अत्याधुनिक भवन का रविवार को उद्घाटन किया। भारत ने चीन के मुख्य व्यापारिक केंद्र स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को 32 साल में पहली बार दूसरे भवन में स्थानांतरित किया है। नए वाणिज्य दूतावास भवन का उद्घाटन चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने किया। यह पिछले भवन के आकार की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। वाणिज्य दूतावास के मुताबिक वाणिज्य दूतावास 8 दिसंबर को अपने नए परिसर से पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा।
रावत ने 1992 के बाद पहली बार नए वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह वर्ष विशेष है क्योंकि भारत और चीन राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उद्घाटन के अवसर पर राजनयिक मिशन के सदस्य, शंघाई नगर सरकार के प्रतिनिधि, शंघाई, हांग्जो, निंगबो, सूझोउ, नानजिंग, यिवू, केकियाओ और वाणिज्य दूतावास के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अन्य शहरों से आए भारतीय समुदाय के सदस्यों सहित 400 से अधिक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पश्चिमी नेपाल में हल्के भूकंप की झटके
पश्चिमी नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रदेश में रविवार सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का झटका सुबह 8:28 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र बिंदु दारचुला जिले के घुसा क्षेत्र में था। नजदीकी जिलों में भी झटके महसूस किए गए।
हालांकि, भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। पश्चिमी नेपाल में भूकंप अक्सर आते रहते हैं। 30 नवंबर को भी बझांग जिले के सैपाल पर्वत क्षेत्र में 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।
मेक्सिको: थाने के बाहर धमाके में दो लोगों की मौत, सात घायल
मेक्सिको के पश्चिमी राज्य मिशोआकान में शनिवार को स्थानीय थाने के बाहर एक धमाका हुआ। इस धमाके में दो लोग मारे गए और सात लोग घायल हो गए। स्थानीय और केंद्रीय सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
धमाका ऐसे समय में हुआ है, जब केंद्र सरकार ने राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी थी और हाल ही में हुई दो हाई-प्रोफाइल हत्याओं के बाद अतिरिक्त सैनिक तैनात किए थे।
कोआहुआयाना सामुदायिक पुलिस के कमांडर हेक्टर जेपेदा ने कहा कि धमाके में उनके दो पुलिसकर्मी मारे गए और घायल होने वालों में नागरिक भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को धमाके के स्थल से काफी दूर पाया गया और धमाके से आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।
अलास्का-कनाडा सीमा के दूरदराज इलाके में 7.0 तीव्रता का भूकंप
अलास्का और कनाडाई क्षेत्र युकोन की सीमा के पास एक सुदूर इलाके में शनिवार को 7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने कहा कि यह भूकंप अलास्का के जूनो से लगभग 370 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में तथा युकोन के व्हाइटहॉर्स से 250 किलोमीटर पश्चिम में आया।

यह अलास्का के याकुटाट से भी लगभग 91 किलोमीटर दूर था, जिसके बारे में यूएसजीएस ने कहा था कि उसकी जनसंख्या 662 है। भूकंप लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसके बाद कई छोटे-छोटे झटके भी आए।
कैलिफोर्निया में जहरीले मशरूम से मौत, कई गंभीर; लोगों को किया सतर्क
कैलिफोर्निया अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से जंगली मशरूम न चुनने की अपील की है। राज्य में जहरीले मशरूम खाने से हुई फूड पॉइजनिंग के मामलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई मरीज-जिनमें बच्चे भी शामिल हैं गंभीर रूप से बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक अमेटॉक्सिन जहर के 21 मामले सामने आए हैं, जिनका संबंध ‘डेथ कैप’ नामक जहरीले मशरूम से माना जा रहा है।
ये मशरूम दिखने और स्वाद में अक्सर खाने योग्य मशरूम जैसे लगते हैं, जिस वजह से लोग गलती कर बैठते हैं। कैलिफोर्निया स्वास्थ्य विभाग की निदेशक एरिका पैन ने कहा, “डेथ कैप में मौजूद जहर लीवर फेलियर तक का कारण बन सकता है। यह आसानी से खाने योग्य मशरूम जैसा दिखाई देता है, इसलिए हम सलाह देते हैं कि इस मौसम में जंगली मशरूम बिल्कुल न तोड़ें।”
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कई मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा है, जिनमें कम से कम एक व्यक्ति को लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि फिलहाल जंगलों में मिलने वाले मशरूम न तोड़ें और न ही खाएं।
अमेरिका: अश्वेत किशोर की पुलिस फायरिंग में मौत के मामले में 30 मिलियन डॉलर मुआवजे पर विचार
कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में पिछले साल पुलिस की गोलीबारी में मारे गए 16 वर्षीय अश्वेत किशोर की मौत के मामले में शहर प्रशासन 30 मिलियन डॉलर (करीब 250 करोड़ रुपये) मुआवजा देने पर विचार कर रहा है। यह अमेरिका में पुलिस गोलीबारी से जुड़ी मौत पर दिए जाने वाले सबसे बड़े समझौतों में से एक हो सकता है। शहर परिषद की बैठक के लिए मंगलवार को इस प्रस्ताव को एजेंडा में शामिल किया गया है। यह मामला किशोर कोनोआ विल्सन की मौत से जुड़ा है, जिसे 28 जनवरी 2024 को गोली मारी गई थी।
परिवार के वकील निक रॉउली ने बयान में कहा, “कोनोआ के साथ जो हुआ वह पुलिसिंग की घोर विफलता थी। वह किसी के लिए खतरा नहीं था, न ही किसी अपराध में संदिग्ध, फिर भी पुलिस अधिकारी ने उसे पीछे से गोली मार दी।” अगर यह मुआवजा मंजूर हो जाता है, तो यह 2020 में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद मिनियापोलिस द्वारा दिए गए 27 मिलियन डॉलर से भी अधिक होगा।

लंदन : गांधी प्रतिमा का 27 सेंटीमीटर का मॉडल होगा नीलाम
ब्रिटेन में अगले सप्ताह एक खास नीलामी होने जा रही है। इसमें लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में लगी महात्मा गांधी की प्रतिष्ठित प्रतिमा का एक छोटा मॉडल बेचा जाएगा। इस 27 सेंटीमीटर ऊंचे कांस्य मॉडल की अनुमानित कीमत 6 लाख से 8 लाख रुपये रखी गई है। यह मॉडल खास है, क्योंकि इसे पोलिश मूर्तिकार फ्रेडडा ने 1968 में स्थापित किया था।
इमरान की गिरफ्तारी के बाद हुए दंगे से जुड़े मामले होंगे बंद
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद मई 2023 में हुई हिंसक घटनाओं के संबंध में दर्ज सभी मामलों को बंद करने की मंजूरी दे दी है। नौ और 10 मई, 2023 को दर्ज मामलों के संबंध में निर्णय शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी की अध्यक्षता में प्रांतीय सरकार की कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री के विशेष सहायक शफी जान ने दर्ज मामलों को राजनीति से प्रेरित और साक्ष्यों के अभाव वाला करार दिया।
प्रोफेसर ने चूहे मारने के लिए की पिस्तौल से गोलीबारी, वीजा रद्द
हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एक विजिटिंग प्रोफेसर कार्लोस पुर्तगाल गुवेआ को वीजा रद्द होने के बाद अमेरिका छोड़ना पड़ा है। ब्राजील मूल के गुवेआ ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपने घर के पास चूहे मारने के लिए पिस्तौल का इस्तेमाल किया था। यह घटना योम किप्पुर (यहूदी समुदाय का पर्व) के दिन एक सिनेगॉग के पास हुई थी, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। अमेरिकी आव्रजन विभाग ने बुधवार को कार्लोस को हिरासत में लिया। अधिकारियों के मुताबिक, गुवेआ निर्वासन का सामना करने के बजाय स्वेच्छा से अमेरिका से निकलने पर राजी हो गए।

पाकिस्तान में सेना ने टीटीपी के नौ आतंकवादियों को किया ढेर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित तहरीक- ए- तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के नौ आतंकवादियों को मार गिराया। इनमें से सात को टैंक जिले में, जबकि दो अन्य को लक्की मरवत जिले में ढेर किया गया। सेना ने एक बयान में कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर सेना ने शुक्रवार को खैबर, टैंक और लक्की मरवत जिलों में अभियान चलाया। इस दौरान कुल नौ आतंकवादियों को ढेर किया गया और उनके हथियार जब्त किए गए।