फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News hindi asia Pakistan china europe us uk west asia politics and global events updates News hindi

World Updates: बोस्निया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान; यमन में जासूसी के आरोप में 17 लोगों को मौत की सजा

Sun, 23 Nov 2025 05:22 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 23 Nov 2025 05:22 AM IST
विज्ञापन
World News hindi asia Pakistan china europe us uk west asia politics and global events updates News hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बोस्निया के सर्ब-शासित हिस्से में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ। दरअसल, जातीय तनाव से जूझ रहे इस बाल्कन देश में अस्थिरता फैलने की आशंका के बीच वोटरों ने रविवार को मतदान किया। इस देश में चुनाव की नौबत इसलिए आई है क्योंकि रूस समर्थक नेता रहे मिलोराद डोडिक को अलगाववादी नीतियों के आरोप में पद से हटा दिया गया था। इस कार्रवाई के बाद जनता में असंतोष फैल रहा था। डोडिक को विगत अगस्त में हटाया गया था, जब देश की एक अदालत ने उन्हें बोस्निया के लिए नियुक्त अंतरराष्ट्रीय मानकों के उल्लंघन का दोषी पाया था। इंटरनेशनल हाई रिप्रेजेंटेटिव के आदेशों को न मानने के दोषी ठहराए गए डोडिक को एक साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने जेल से बचने के लिए जुर्माना भरा है। गवर्निंग पार्टी ऑफ इंडिपेंडेंट सोशल डेमोक्रेट्स के नेता डोडिक पर कोई भी सार्वजनिक पद संभालने से रोक भी लगाई गई है। इस कारण वे इस चुनाव में सिनिसा करन का समर्थन कर रहे हैं। उनका मुकाबला यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ब्रैंको ब्लानुसा से है। ब्लानुसा विपक्षी सर्ब डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार हैं। राष्ट्रपति पद की इस दौड़ में चार और उम्मीदवार भी शामिल हैं। हालांकि, तुलनात्मक रूप से इनका जनाधार मजबूत नहीं हैं, ऐसे में उन्हें मजबूत उम्मीदवार नहीं माना जा रहा है।

विज्ञापन


यमन में जासूसी के आरोप में 17 लोगों को मौत की सजा
यमन की एक अदालत ने विदेशी सरकारों के लिए जासूसी करने के आरोप में 17 लोगों को दोषी ठहराया। इन लोगों को मौत की सज़ा सुनाई गई है। विदेशी एजेंसियों के लोकल कर्मियों पर कार्रवाई का ये सबसे नया मामला है। हूती विद्रोहियों की तरफ से संचालित SABA न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, सना की स्पेशलाइज्ड क्रिमिनल कोर्ट ने शनिवार को सजा-ए-मौत का एलान किया। कोर्ट ने कहा कि दोषी पाए गए लोग अमेरिकी, इस्राइली और सऊदी इंटेलिजेंस से जुड़े एक जासूसी नेटवर्क के अंदर जासूसी सेल का हिस्सा थे। कोर्ट ने एक आदमी और एक औरत को 10 साल जेल की सजा भी सुनाई। एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया। सजा-ए-मौत पर वकील अब्दुलबासित गाजी ने कहा कि शनिवार को पारित अदालत के इस फैसले के खिलाफ अपील की जा सकती है। SABA के मुताबिक कुछ आरोपियों पर '2024-2025 के समय में यमन के साथ दुश्मनी की हालत में दूसरे देशों के साथ जासूसी करने' का आरोप है। वकीलों के मुताबिक आरोपियों ने सऊदी अरब, ब्रिटेन और अमेरिका के इंटेलिजेंस अधिकारियों के साथ-साथ इस्राइल की मोसाद इंटेलिजेंस सर्विस के साथ मिलकर काम किया।
विज्ञापन


फ्रांस ने ब्रिटिश-भारतीय जासूस नूर इनायत खान के सम्मान में डाक टिकट किया जारी
फ्रांस ने ब्रिटिश-भारतीय जासूस नूर इनायत खान को दूसरे विश्व युद्ध खत्म होने के 80 वर्ष पूरे होने पर विशेष डाक टिकट जारी कर सम्मानित किया है। टीपू सुल्तान के वंशजों में से एक नूर फ्रांसीसी प्रतिरोध आंदोलन में ब्रिटिश जासूस के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली एकमात्र भारतीय मूल की महिला थीं। फ्रांसीसी डाक सेवा ला पोस्ट ने उन्हें द्वितीय विश्व युद्ध खत्म होने के 80 साल पूरे होने पर इस महीने जारी फिगर्स ऑफ द रेसिस्टेंस श्रृंखला के महान नायकों में शामिल किया है। इन टिकटों पर नूर को ब्रिटिश विमेंस ऑक्जिलरी एयर फोर्स की वर्दी में दिखाया गया है। लेखिका श्रबानी बसु ने कहा कि यह सम्मान नूर की बहादुरी और फासीवाद के खिलाफ उनके बलिदान को याद करता है। नूर 1943 में स्पेशल ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव (एसओई) से जुड़ीं, नाजी कब्जे वाले फ्रांस में पहली महिला रेडियो ऑपरेटर बनीं और 1944 में डचाऊ कैंप में 30 वर्ष की उम्र में शहीद हो गईं। उन्हें फ्रांसीसी रेजिस्टेंस मेडल, क्रोक्स डे गुएरे और ब्रिटेन का जॉर्ज क्रॉस मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकाइची के बयान के बाद यूएन तक पहुंचा चीन-जापान तनाव
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के ताइवान को लेकर दिए गए बयान के बाद चीन और जापान के बीच तनाव और भी बढ़ गया है। ताकाइची ने बीते सात नवंबर को संसद में कहा था कि ताइवान पर चीन के बल प्रयोग जापान के लिए अस्तित्व खतरा बन सकता है। इसके जवाब में चीन ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र भेजकर इन टिप्पणियों को गलत और बेहद दुर्भावनापूर्ण बताया।

ट्रंप की पूर्व विश्वासपात्र मार्जोरी ग्रीन ने की इस्तीफे की घोषणा
अमेरिका के जॉर्जिया से प्रतिनिधि सभा की सदस्य मार्जोरी टेलर ग्रीन ने शुक्रवार को कहा कि वह जनवरी में संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की किसी समय समर्थक रहीं ग्रीन अब उनकी आलोचक हैं। ग्रीन ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए करीब 10 मिनट के वीडियो में कहा कि उन्हें वाशिंगटन डीसी में हमेशा से ही तिरस्कृत किया गया है और वह कभी वहां के अनुसार नहीं ढल पाईं।

ग्रीन ने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइल पर ट्रंप के रुख के साथ-साथ विदेश नीति और स्वास्थ्य देखभाल को लेकर उनकी आलोचना की थी। इसके बाद उनका हाल के महीनों में ट्रंप के साथ सार्वजनिक विवाद हुआ। ट्रंप ने उन्हें गद्दार और सनकी तक कहा था। उन्होंने कहा था कि ग्रीन जब अगले वर्ष दोबारा चुनाव लड़ेंगी तो वह उनके खिलाफ खड़े होने वाले उनके प्रतिद्वंद्वी का समर्थन करेंगे। ग्रीन ने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि सांसद के रूप में उनका अंतिम दिन पांच जनवरी 2026 होगा।

बांग्लादेश में पिछले 32 घंटे में तीन झटके, मौत का आंकड़ा 10 पहुंचा
बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह आए 5.7 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। शनिवार शाम ढाका और उसके आसपास के जिलों में भी दो और लगातार झटके महसूस किए गए। पिछले 32 घंटे में कुल तीन झटकों ने लोगों में दहशत फैला दी। विशेषज्ञों ने इन सभी झटकों को एक बड़े भूकंप के आने का खतरा जताया है।

वियतनाम में भारी बारिश से 90 की मौत, हजारों घर डूबे
वियतनाम के पहाड़ी इलाकों में इस महीने की शुरुआत से हो रही भारी बारिश और बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हजारों घर पानी में डूब गए हैं और अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें डाक लाक प्रांत में सर्वाधिक 63 की मौतें हुई हैं, जबकि खान होआ में 14 और लाम डोंग में पांच मौतें दर्ज की गईं। पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक, भूस्खलन के कारण 12 से ज्यादा लोग लापता हैं। सड़कें बाधित होने से कई इलाकों का संपर्क टूट गया है।

लास एंजिलिस बंदरगाह पर कंटेनर जहाज में भीषण आग
अमेरिका के लास एंजिलिस के बंदरगाह पर शुक्रवार रात एक कंटेनर जहाज में भीषण आग लग गई। दर्जनों दमकलकर्मी तैनात किए गए। वन हेनरी हडसन नामक जहाज पर मौजूद सभी 23 क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और कोई घायल नहीं हुआ। आग जहाज के डेक के नीचे इलेक्ट्रिकल फायर के रूप में शुरू हुई और बाद में कई स्तरों तक फैल गई। इस दौरान एक विस्फोट भी हुआ। जहाज पर खतरनाक सामग्री भी लदी हुई है। इसके चलते 100 से अधिक दमकलकर्मी मोर्चे पर लगे हैं।

यमनी सहायता कर्मियों की गिरफ्तारी से परिजन चिंतित
यमन की राजधानी सना में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के सहायता संगठनों के कर्मचारियों की गिरफ्तारी से परिवारों में भय का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, संगठन के कर्मचारियों में शामिल अहमद अल-यमनी की बेटी की शादी के अगले ही दिन नकाबपोश सैनिक उनके घर में घुस आए और उन्हें बिना कारण बताए गिरफ्तार कर ले गए। उनका परिवार महीनों तक उनसे कोई संपर्क नहीं कर पाया। माना जा रहा है कि उनका दोष सिर्फ स्थानीय मानवीय संगठनों के लिए काम करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed